TV9 NETWORK
User
Sign In

By signing in or creating an account, you agree with Associated Broadcasting Company's Terms & Conditions and Privacy Policy.

कैसे पकड़ाई सोनम, किस बिजनेस में है राजा रघुवंशी का परिवार; जानें अब तक की पूरी टाइमलाइन

इंदौर के राजा रघुवंशी हत्याकांड का चौंकाने वाला खुलासा हुआ है. पुलिस ने पत्नी सोनम समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है, जिन पर आरोप है कि उन्होंने राजा रघुवंशी की हत्या की साजिश रची थी. जानें क्या है पूरे केस की टाइमलाइन और कैसे पकड़ाई सोनम?

सोनम गिरफ्तार Image Credit: Money9live/Canva

Raja Raghuvanshi Murder Case: इंदौर के राजा रघुवंशी हत्याकांड में पुलिस ने पत्नी समेत चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है. इंदौर के राजा रघुवंशी की पत्नी सोनम पर आरोप है कि वही इस हत्याकांड की मास्टरमाइंड है. इंदौर का ये कपल राजा रघुवंशी और सोनम मेघालय के शिलांग में हनीमून मनाने गए थे इसके बाद दोनों के गायब हो जाने की खबरें आईं, फिर राजा रघुवंशी की लाश बरामद हुई लेकिन सोनम लापता थी. अब सोनम ने उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में सरेंडर कर दिया है. इस हत्याकांड में और भी लोग शामिल हैं जिनकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है. कौन हैं राजा रघुवंशी. चलिए जानते हैं.

मध्य प्रदेश के इंदौर का रहने वाला राजा रघुवंशी का ट्रांसपोर्ट का बिजनेस है. उसके पिता का नाम अशोक है और मां उमा है. वहीं सोनम की मां संगीता रघुवंशी है और पिता देवी सिंह है.

यहां जानें पूरी टाइमलाइन:

  • राजा रघुवंशी और उनकी पत्नी सोनम की 11 मई को शादी हुई थी.
  • 20 मई को हनीमून के लिए दोनों शिलांग गए थे.
  • 23 मई को दोनों ही रहस्यमयी तरीके से लापता हो गए.
  • दोनों से कोई संपर्क नहीं हो पा रहा था.
  • 11 दिन बाद 2 जून को राजा का शव शिलांग के सोहरा इलाके में झरने के पास एक गहरी खाई में मिला.
  • फिर सोनम लापता थी.
  • 8 जून की देर रात सोनम यूपी के गाजीपुर पहुंची.
  • रात 3 बजे उसने अपने परिजन से फोन पर बात की.
  • 9 जून की सुबह सोनम ने सरेंडर किया.
  • सोनम के साथ तीन अन्य आरोपियों को पुलिस गिरफ्तार करती है.
  • इस मामले में एक और आरोपी फिलहाल फरार है.
  • सभी आरोपी मध्य प्रदेश से ही हैं.

यह भी पढ़ें: पत्नी सोनम ही निकली पति राजा रघुवंशी की ‘हत्यारन’ जानें 3 लोगों के साथ मिलकर कैसे दिया हत्या को अंजाम

कैसे पकड़ाई सोनम?

यूपी की गाजीपुर पुलिस का कहना है कि, 17 दिन से लापता सोनम रघुवंशी यूपी के गाजीपुर में एक ढाबे पर मिली है. वह बदहवास हालत में थी. उसने अपने माता-पिता से मोबाइल से संपर्क करने की कोशिश की थी जिसके बाद पुलिस सोनम तक पहुंच पाई. वहीं सोनम ने सरेंडर कर दिया.

TV9 भारतवर्ष के मुताबिक, ढाबे वाले साहिल ने बताया कि 8 जून की देर रात 1 बजे सोनम ढाबे पर आई थी, उसने साहिल से अपने घर पर फोन करने के लिए मोबाइल मांगा था जिसके बाद पुलिस को सोनम की लीड मिल सकी.