IPL में ‘हनी ट्रैप’ का खतरा, होटल रूम में इन लोगों की एंट्री पर लगाया बैन; कई खिलाड़ियों ने चुपके से किया खेल
BCCI ने सभी IPL टीमों को सख्त चेतावनी जारी की है. बोर्ड ने कहा है कि खिलाड़ियों, सपोर्ट स्टाफ और टीम अधिकारियों के होटल रूम में बिना अनुमति किसी भी बाहरी व्यक्ति की एंट्री पूरी तरह बैन रहेगी. BCCI का कहना है कि हाल के दिनों में कुछ ऐसे मामले सामने आए हैं, जिनसे “हनी ट्रैप”, सुरक्षा खतरे और कानूनी विवाद का जोखिम बढ़ सकता है.

IPL Honey Trap: IPL में इस बार सिर्फ मैदान पर मुकाबला नहीं बल्कि खिलाड़ियों की सुरक्षा और अनुशासन भी बड़ा मुद्दा बन गया है. BCCI ने सभी IPL टीमों को सख्त चेतावनी जारी की है. बोर्ड ने कहा है कि खिलाड़ियों, सपोर्ट स्टाफ और टीम अधिकारियों के होटल रूम में बिना अनुमति किसी भी बाहरी व्यक्ति की एंट्री पूरी तरह बैन रहेगी.
PTI की एक रिपोर्ट के मुताबिक, BCCI का कहना है कि हाल के दिनों में कुछ ऐसे मामले सामने आए हैं, जिनसे “हनी ट्रैप”, सुरक्षा खतरे और कानूनी विवाद का जोखिम बढ़ सकता है. इसी वजह से बोर्ड ने अब नई गाइडलाइन लागू की है ताकि टूर्नामेंट की छवि और खिलाड़ियों की सुरक्षा बनी रहे.
बिना अनुमति होटल रूम में एंट्री बैन
नई गाइडलाइन के मुताबिक, अब कोई भी मेहमान खिलाड़ी या टीम अधिकारी के होटल रूम में नहीं जा सकेगा, जब तक टीम मैनेजर की लिखित मंजूरी न हो. BCCI ने कहा कि कुछ मामलों में टीम मैनेजर को यह तक नहीं पता था कि होटल रूम में कौन आया है.
‘हनी ट्रैप’ और सुरक्षा खतरे की चेतावनी
- बोर्ड ने साफ कहा है कि बड़े खेल आयोजनों में खिलाड़ियों को फंसाने की कोशिशें हो सकती हैं.
- इसी वजह से फ्रेंचाइजियों को हर समय सतर्क रहने के लिए कहा गया है.
- अब खिलाड़ी और सपोर्ट स्टाफ बिना जानकारी दिए देर रात होटल से बाहर नहीं जा सकेंगे.
- उन्हें सिक्योरिटी और टीम अधिकारियों को पहले जानकारी देनी होगी.
नियम तोड़ने पर होगी कार्रवाई
BCCI ने चेतावनी दी है कि अगर कोई इन नियमों का उल्लंघन करता है, तो उस पर जुर्माना, सस्पेंशन या डिसक्वालिफिकेशन जैसी कार्रवाई हो सकती है. बोर्ड ने टीम मालिकों को भी नियमों का पालन करने को कहा है. अब मैच के दौरान टीम मालिक खिलाड़ियों से सीधे बात नहीं कर सकेंगे और न ही ड्रेसिंग रूम या मैदान में जाकर उनसे मिल सकेंगे.
वेपिंग पर भी बैन
- BCCI ने IPL में वेप और ई-सिगरेट के इस्तेमाल पर भी पूरी तरह रोक लगा दी है.
- बोर्ड ने कहा कि यह भारतीय कानून के खिलाफ है और ऐसा करने पर कार्रवाई हो सकती है.
- BCCI अब IPL में सुरक्षा, अनुशासन और प्रोफेशनल माहौल बनाए रखने के लिए पहले से ज्यादा सख्त नजर आ रहा है.
इसे भी पढ़ें- इस रियल एस्टेट शेयर में लगा 20% का अपर सर्किट, रिकॉर्ड वॉल्यूम से मिला सपोर्ट, जानें क्यों पकड़ी रफ्तार?