BCCI ने खोला खजाना, T20 WC विजेता टीम को मिलेंगे 131 करोड़, जानें किसको कितना मिलेगा पैसा

टीम इंडिया की इस बड़ी सफलता के बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी BCCI ने खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ को बड़ा इनाम देने का ऐलान किया है. बोर्ड ने टीम इंडिया को 131 करोड़ रुपये की इनामी राशि देने की घोषणा की है.

BCCI ने खोला खजाना Image Credit: Money9 live

T20 World Cup: भारतीय क्रिकेट टीम ने एक बार फिर दुनिया में अपना दबदबा साबित कर दिया है. ICC Men’s T20 World Cup 2026 जीतकर टीम इंडिया ने इतिहास रच दिया. फाइनल मुकाबले में भारत ने न्यूजीलैंड को हराकर ट्रॉफी अपने नाम की. अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए इस मैच में टीम इंडिया का प्रदर्शन शानदार रहा. इस जीत के साथ ही भारत ने न सिर्फ खिताब बचाया बल्कि T20 वर्ल्ड कप के इतिहास में नया रिकॉर्ड भी बना दिया.

टीम इंडिया की इस बड़ी सफलता के बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी BCCI ने खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ को बड़ा इनाम देने का ऐलान किया है. बोर्ड ने टीम इंडिया को 131 करोड़ रुपये की इनामी राशि देने की घोषणा की है. यह पुरस्कार खिलाड़ियों, कोचिंग स्टाफ और चयनकर्ताओं की मेहनत को सम्मान देने के लिए दिया जा रहा है.

BCCI ने घोषित किया 131 करोड़ रुपये का इनाम

BCCI ने टीम इंडिया को ICC Men’s T20 World Cup 2026 जीतने पर 131 करोड़ रुपये का कैश रिवॉर्ड देने की घोषणा की है. बोर्ड ने यह फैसला टीम की शानदार जीत और लगातार अच्छे प्रदर्शन को देखते हुए लिया है. BCCI ने अपने आधिकारिक बयान में कहा कि यह इनाम खिलाड़ियों, सपोर्ट स्टाफ और चयनकर्ताओं की मेहनत और समर्पण को सम्मान देने के लिए दिया जा रहा है. टीम इंडिया ने पूरे टूर्नामेंट में बेहतरीन खेल दिखाया और आखिर में खिताब अपने नाम किया.

कैटेगरीइनामी राशि
भारतीय टीम के खिलाड़ी₹3 करोड़ प्रति खिलाड़ी
हेड कोच₹3 करोड़
सपोर्ट स्टाफ (बैटिंग, बॉलिंग, फील्डिंग कोच आदि)₹50 लाख प्रति सदस्य
चयनकर्ता (सेलेक्शन कमेटी)₹30 लाख प्रति सदस्य
रिजर्व खिलाड़ी₹1 करोड़ प्रति खिलाड़ी

न्यूजीलैंड को हराकर जीता खिताब

टीम इंडिया ने फाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड को हराकर यह ट्रॉफी जीती. अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन किया. इस जीत के साथ भारत ने टी20 वर्ल्ड कप का खिताब सफलतापूर्वक डिफेंड भी किया. साथ ही भारत इस टूर्नामेंट के इतिहास में ऐसा करने वाली पहली टीम बन गई है.

T20 वर्ल्ड कप तीन बार जीतने वाली पहली टीम

इस जीत के साथ भारत ने एक और बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया. टीम इंडिया अब ICC Men’s T20 World Cup तीन बार जीतने वाली पहली टीम बन गई है. इस उपलब्धि के साथ भारत का नाम T20 क्रिकेट की सबसे सफल टीमों में और मजबूत हो गया है. टीम के शानदार प्रदर्शन ने दुनिया भर के क्रिकेट फैंस को उत्साहित किया है.

इसे भी पढ़ें- उबलते क्रूड से कोहराम! सेंसेक्स 1352 अंक फिसला, IT इंडेक्स छोड़ सभी टूटे, निवेशकों के ₹8 लाख करोड़ डूबे