Avience Biomedicals IPO: जोरदार सब्सक्रिप्शन, दमदार GMP, लिस्टिंग गेन ₹1 लाख पार!
Avience Biomedicals IPO ने निवेशकों का जबरदस्त ध्यान खींचा है. 30.24 करोड़ रुपये के इस SME IPO को 43.79 गुना सब्सक्रिप्शन मिला है, जबकि ग्रे मार्केट में इसका GMP 85 रुपये पहुंच गया है. मौजूदा संकेतों के अनुसार शेयर 40% से अधिक प्रीमियम पर लिस्ट हो सकता है, जिससे निवेशकों को 1 लाख रुपये से ज्यादा का संभावित लिस्टिंग गेन मिल सकता है.

Avience Biomedicals IPO Details : Avience Biomedicals IPO निवेशकों के लिए 18 जून 2026 से खुल गया है और इसमें 22 जून 2026 तक निवेश किया जा सकेगा. यह NSE SME प्लेटफॉर्म पर आने वाला एक बुक बिल्ड इश्यू है, जिसके जरिए कंपनी कुल 30.24 करोड़ रुपये जुटा रही है. इस IPO में 28.53 करोड़ रुपये का फ्रेश इश्यू शामिल है. कंपनी ने IPO का प्राइस बैंड 196 से 208 रुपये प्रति शेयर तय किया है, जबकि प्रत्येक शेयर का फेस वैल्यू 10 रुपये है.
रिटेल निवेशकों के लिए न्यूनतम आवेदन 2 लॉट का रखा गया है. एक लॉट में 600 शेयर हैं, यानी निवेशकों को कम से कम 1,200 शेयरों के लिए आवेदन करना होगा, जिसके लिए लगभग 2.50 लाख रुपये (₹2,49,600) का निवेश आवश्यक है. बाजार में इस IPO को लेकर अच्छी दिलचस्पी देखने को मिल रही है और निवेशकों की नजर अब इसके सब्सक्रिप्शन और संभावित लिस्टिंग प्रदर्शन पर बनी हुई है.
Avience Biomedicals IPO डिटेल्स
| डिटेल्स | जानकारी |
|---|---|
| IPO लिस्टिंग प्लेटफॉर्म | NSE SME |
| SME IPO का प्रकार | बुक बिल्ड इश्यू (Book Build Issue) |
| कुल इश्यू साइज | ₹30.24 करोड़ |
| नेट इश्यू साइज | ₹30.24 करोड़ |
| फ्रेश इश्यू | ₹28.53 करोड़ |
| फेस वैल्यू | ₹10 प्रति इक्विटी शेयर |
| प्राइस बैंड | ₹196 – ₹208 प्रति शेयर |
1 लाख के पार लिस्टिंग गेन!
GMP (Grey Market Premium) के ताजा आंकड़ों के अनुसार इस IPO का GMP 85 रुपये चल रहा है, जबकि इसका IPO प्राइस 208 रुपये प्रति शेयर है. इसका मतलब है कि ग्रे मार्केट में शेयर इश्यू प्राइस से करीब 40.87 फीसदी प्रीमियम पर कारोबार कर रहा है. मौजूदा संकेतों के आधार पर इसकी अनुमानित लिस्टिंग कीमत लगभग 293 रुपये प्रति शेयर हो सकती है.
वहीं, IPO को निवेशकों से शानदार प्रतिक्रिया मिली है और यह 43.79 गुना सब्सक्राइब हुआ है. यदि लिस्टिंग अनुमानित कीमत के आसपास होती है, तो एक लॉट पर निवेशकों को लगभग 51,000 रुपये (2 लॉट पर 1.2 लाख रुपये) तक का संभावित लाभ मिल सकता है. हालांकि, GMP केवल बाजार की भावना को दर्शाता है और वास्तविक लिस्टिंग कीमत बाजार की परिस्थितियों के अनुसार अलग हो सकती है.
यह भी पढ़ें : SME IPO मुनाफे की मशीन या बुलबुला? एक झटके में लाखों की कमाई, फिर लोअर सर्किट; जानें इन 5 शेयरों की कैसी है चाल
कितना सब्सक्राइब हुआ इश्यू?
दो दिन में यह इश्यू 43 गुना से अधिक सब्सक्राइब हुआ है. सबसे अधिक बोली NII कैटेगरी में लगी है, वहीं रिटेल कैटेगरी में इश्यू लगभग 59 गुना सब्सक्राइब हुआ है.
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें. GMP निर्धारित करने में मनी9लाइव की कोई भूमिका नहीं है.