Avience Biomedicals IPO: दमदार सब्सक्रिप्शन… जोरदार GMP, ₹208 के शेयर से ₹1 लाख का मुनाफा
Avience Biomedicals का SME IPO निवेशकों के बीच जोरदार चर्चा में है. इश्यू को दूसरे दिन ही शानदार सब्सक्रिप्शन मिला है, जबकि ग्रे मार्केट में भी इसके शेयर मजबूत प्रीमियम पर कारोबार कर रहे हैं. मौजूदा GMP के आधार पर निवेशकों को आकर्षक लिस्टिंग गेन मिलने की उम्मीद है. जानिए IPO की अहम डिटेल्स, सब्सक्रिप्शन और निवेश राशि.

Avience Biomedicals SME IPO Details : Avience Biomedicals का SME IPO निवेशकों के बीच जबरदस्त चर्चा में है. कंपनी के इश्यू को मजबूत रिस्पॉन्स मिल रहा है और ग्रे मार्केट में भी इसके शेयर प्रीमियम पर कारोबार कर रहे हैं. IPO दूसरे दिन ही करीब 26 गुना सब्सक्राइब हो चुका है, जिससे निवेशकों की दिलचस्पी साफ नजर आती है. ऐसे में आइए जानते हैं IPO की अहम डिटेल्स, GMP, संभावित लिस्टिंग गेन और निवेश के लिए कितने रुपये की जरूरत होगी.
Avience Biomedicals SME IPO डिटेल्स
| डिटेल्स | वैल्यू |
|---|---|
| IPO लिस्टिंग | NSE SME |
| SME IPO का प्रकार | बुक बिल्ड इश्यू |
| कुल इश्यू आकार | ₹30.24 करोड़ |
| फ्रेश इश्यू | ₹28.53 करोड़ |
| फेस वैल्यू | ₹10 प्रति इक्विटी शेयर |
| प्राइस बैंड | ₹196 – ₹208 प्रति शेयर |
₹1 लाख का मिल सकता है लिस्टिंग गेन
प्राइमरी मार्केट के साथ-साथ ग्रे मार्केट में भी यह IPO दमदार प्रदर्शन कर रहा है. 19 जून को दोपहर 12:37 बजे इसका GMP 85 रुपये था. इस स्तर पर शेयर 293 रुपये या 41 फीसदी प्रीमियम पर लिस्ट हो सकता है. अगर लिस्टिंग गेन की बात करें, तो रिटेल निवेशकों को लगभग 1 लाख 2 हजार रुपये का मुनाफा हो सकता है.
कितना सब्सक्राइब हुआ IPO?
कंपनी के इश्यू को निवेशकों से जोरदार रिस्पॉन्स मिल रहा है. दूसरे दिन दोपहर 12:53 बजे तक यह 25.58 गुना सब्सक्राइब हो चुका था. रिटेल कैटेगरी में 35 गुना से अधिक बोली लग चुकी है.
निवेश के लिए चाहिए इतने रुपये
| कैटेगरी | न्यूनतम/अधिकतम निवेश राशि | लॉट | शेयर |
|---|---|---|---|
| रिटेल निवेशक | ₹2,49,600 | 2 | 1,200 |
| S-HNI | ₹3,74,400 | 3 | 1,800 |
| B-HNI | ₹11,23,200 | 9 | 5,400 |
यह भी पढ़ें: NSE ने फाइल किया DRHP, करीब ₹30000 करोड़ के IPO की तैयारी; SBI समेत 10 निवेशक बेचेंगे हिस्सेदारी
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.