ESDS Software Solution IPO में निवेशकों की बढ़ी दिलचस्पी, GMP दे रहा 78% प्रीमियम का संकेत; जानें डिटेल
ESDS Software Solution IPO को पहले दिन निवेशकों का मजबूत रिस्पॉन्स मिला और इश्यू 2.10 गुना सब्सक्राइब हुआ. 720 करोड़ रुपये के इस IPO का प्राइस बैंड 408 रुपये से 429 रुपये प्रति शेयर है. कंपनी के IPO का GMP 335 रुपये बताया जा रहा है. रिटेल हिस्सा 2.69 गुना और NII हिस्सा 3.51 गुना सब्सक्राइब हुआ है.
Highlights
- ESDS Software Solution IPO पहले दिन 2.10 गुना सब्सक्राइब हुआ है.
- IPO का GMP 335 रुपये है.
- 720 करोड़ रुपये के IPO में 576 करोड़ रुपये क्लाउड कंप्यूटिंग इक्विपमेंट और डेटा सेंटर इंफ्रास्ट्रक्चर पर खर्च किए जाएंगे.
ESDS Software Solution IPO सोमवार, 31 अगस्त को बोली के दूसरे दिन में पहुंच गया है. मेनबोर्ड IPO को निवेशकों की ओर से पहले ही दिन मजबूत प्रतिक्रिया मिली और इश्यू 2.10 गुना सब्सक्राइब हुआ. 720 करोड़ रुपये का यह IPO शुक्रवार को खुला था और मंगलवार, 1 सितंबर को बंद होगा. कंपनी ने IPO के लिए 408 रुपये से 429 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया है. आइए जानते हैं कि इसके GMP का क्या हाल है.
पहले दिन रिटेल और NII से मिला मजबूत रिस्पॉन्स
पहले दिन ESDS Software Solution IPO को कुल 2.10 गुना सब्सक्रिप्शन मिला. रिटेल निवेशकों का हिस्सा 2.69 गुना सब्सक्राइब हुआ, जबकि NII यानी नॉन-इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स का हिस्सा 3.51 गुना बुक हुआ. दूसरी ओर, QIB यानी क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स की ओर से पहले दिन केवल 0.01 गुना सब्सक्रिप्शन मिला. BSE के आंकड़ों के मुताबिक, कंपनी को पहले दिन 1,23,52,942 शेयरों के मुकाबले 2,59,78,006 शेयरों के लिए बोलियां मिलीं. दूसरे दिन की बोली सोमवार सुबह 10 बजे शुरू हुई.
IPO से जुटाई रकम का इस्तेमाल कहां होगा
ESDS Software Solution का पूरा IPO फ्रेश इश्यू है. इसमें OFS यानी ऑफर फॉर सेल का कोई हिस्सा नहीं है. कंपनी IPO से मिलने वाली रकम में से 576 करोड़ रुपये का इस्तेमाल क्लाउड कंप्यूटिंग इक्विपमेंट खरीदने और डेटा सेंटर ऑपरेशंस के लिए अन्य इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार करने में करेगी. बची हुई रकम का इस्तेमाल जनरल कॉरपोरेट पर्पज के लिए किया जाएगा.
क्या करती है ESDS Software Solution
2005 में स्थापित ESDS Software Solution क्लाउड और मैनेज्ड सर्विसेज, डेटा सेंटर इंफ्रास्ट्रक्चर और सॉफ्टवेयर सॉल्यूशंस उपलब्ध कराती है. कंपनी भारत की उन दो कंपनियों में शामिल है, जो क्लाउड, मैनेज्ड सर्विसेज, डेटा सेंटर इंफ्रास्ट्रक्चर और सॉफ्टवेयर सॉल्यूशंस के साथ GPU-as-a-Service यानी GPUaaS की व्यापक सर्विस उपलब्ध कराती हैं.
कंपनी के शेयरों के 4 सितंबर को BSE और NSE, दोनों पर लिस्ट होने की उम्मीद है. ऐसे में निवेशकों के लिए केवल GMP और संभावित लिस्टिंग गेन देखना पर्याप्त नहीं होगा. IPO में निवेश से पहले कंपनी का वैल्यूएशन, ग्रोथ, प्रॉफिटेबिलिटी, कस्टमर कॉन्सन्ट्रेशन, प्रतिस्पर्धा और टेक्नोलॉजी से जुड़े जोखिमों को भी समझना जरूरी है.
कैसा है GMP का हाल
अगर GMP की बात करें तो ESDS Software Solution IPO के GMP में शानदार तेजी देखने को मिल रही है. InvestorGain के मुताबिक, इसका GMP 335 रुपये है. अगर कंपनी के शेयर 429 रुपये के अपर प्राइस बैंड के मुकाबले 764 रुपये पर लिस्ट होते हैं, तो निवेशकों को करीब 78.09 फीसदी का लिस्टिंग गेन मिलने की उम्मीद है.
यह भी पढ़ें: Jio IPO का रास्ता साफ, SEBI से मिली मंजूरी; 37700 करोड़ रुपये जुटाने की तैयारी
डिस्क्लेमर: Money9live कभी भी किसी शेयर, आईपीओ और म्यूचुअल फंड में निवेश की सलाह नहीं देता है. ये खबर केवल आपकी जानकारी के लिए है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
Jio IPO का रास्ता साफ, SEBI से मिली मंजूरी; 37700 करोड़ रुपये जुटाने की तैयारी
IPO में पैसा लगाने से पहले सावधान! 37% इश्यू प्राइस से नीचे; दांव लगाने से पहले RHP में देखें ये 6 रेड फ्लैग
Jio IPO को SEBI की मंजूरी, 37,700 करोड़ का इश्यू लाएगी कंपनी; निवेशकों को इन 7 जोखिमों का रखना होगा ध्यान
