सिर्फ 5 साल पुरानी डायपर कंपनी, कमाई में बंपर उछाल, अब ₹1000 करोड़ का IPO लाने की तैयारी; FirstCry से सीधा नाता

IPO का उत्साह लगातार बना हुआ है. अब एक और कंपनी निवेशकों के सामने आने की तैयारी कर रही है. बच्चों के डायपर, एडल्ट की डायपर महिलाओं के लिए हाइजीन से जुड़े प्रोडक्ट बनाने वाली Swara Baby Products जल्द ही अपना IPO ला सकती है. खास बात यह है कि इस कंपनी को FirstCry का समर्थन प्राप्त है.

IPO Image Credit: FreePik

Swara Baby Products IPO: भारतीय शेयर बाजार में IPO का उत्साह लगातार बना हुआ है. अब एक और कंपनी निवेशकों के सामने आने की तैयारी कर रही है. बच्चों के डायपर, एडल्ट की डायपर महिलाओं के लिए हाइजीन से जुड़े प्रोडक्ट बनाने वाली Swara Baby Products जल्द ही अपना IPO ला सकती है. खास बात यह है कि इस कंपनी को FirstCry का समर्थन प्राप्त है. FirstCry देश के सबसे बड़े बेबी और किड्स प्रोडक्ट प्लेटफॉर्म में से एक है.

NDTV की खबरों के अनुसार कंपनी इस महीने बाजार नियामक सेबी के पास IPO के लिए शुरुआती दस्तावेज जमा कर सकती है. कंपनी इस इश्यू के जरिए करीब 1000 करोड़ रुपये जुटाने की योजना बना रही है. पिछले कुछ सालों में कंपनी ने तेज रफ्तार से कारोबार बढ़ाया है और कमाई में भी मजबूत बढ़ोतरी दर्ज की है. ऐसे में निवेशकों की नजर इस संभावित IPO पर टिक गई है.

1000 करोड़ रुपये जुटाने की तैयारी

  • Swara Baby Products अपने IPO के जरिए 1000 करोड़ रुपये तक जुटाने की योजना बना रही है.
  • इस इश्यू में नए शेयर जारी किए जाएंगे.
  • इसके साथ ही कुछ मौजूदा निवेशक अपने शेयर भी बेच सकते हैं.
  • IPO को संभालने के लिए JM Financial और Avendus Capital को नियुक्त किया गया है.

क्या काम करती है कंपनी

Swara Baby Products बच्चों के डायपर, एडल्ट के डायपर और महिलाओं की हाइजीन से जुड़े प्रोडक्ट बनाती है. कंपनी की शुरुआत साल 2021 में केवल एक प्रोडक्ट के साथ हुई थी. लेकिन कुछ ही सालो में इसने अपने कारोबार का तेजी से विस्तार किया. आज कंपनी सात अलग-अलग प्रोडक्ट कैटेगरी में काम कर रही है.

तेजी से बढ़ा कारोबार

कंपनी ने पिछले कुछ वर्षों में शानदार बढ़ोतरी दर्ज की है. वित्त वर्ष 2023 से वित्त वर्ष 2025 के बीच कंपनी की इनकम में 30 प्रतिशत से अधिक की औसत सालाना बढ़ोतरी हुई है. कंपनी का रेवेन्यू वित्त वर्ष 2023 में 545 करोड़ रुपये था, जो बढ़कर वित्त वर्ष 2025 में लगभग 943 करोड़ रुपये पहुंच गया. वहीं इसी अवधि में नेट प्रॉफिट 26 करोड़ रुपये से बढ़कर 81 करोड़ रुपये हो गया.

बड़ी कंपनियों के साथ साझेदारी

  • Swara Baby Products कई वैश्विक कंपनियों के साथ काम करती है.
  • इनमें Unicharm, Procter & Gamble, Kimberly-Clark और Kenvue जैसी बड़ी कंपनियां शामिल हैं.
  • इन साझेदारियों से कंपनी को कारोबार बढ़ाने में मदद मिली है.
  • कंपनी के पास मध्य प्रदेश के पीथमपुर और इंदौर में कुल चार प्रोडक्ट इकाइयां हैं.
  • यहां से देश और विदेश के ग्राहकों के लिए प्रोडक्ट तैयार किए जाते हैं.

बाजार में बढ़ रही मांग

भारत में डायपर और हाइजीन प्रोडक्ट की मांग लगातार बढ़ रही है. लोगों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ रही है. साथ ही ऑनलाइन खरीदारी और संगठित रिटेल का विस्तार भी इस क्षेत्र को मजबूती दे रहा है. NDTV की रिपोर्ट के मुताबिक भारत का डायपर बाजार 2025 में लगभग 1.83 अरब डॉलर का है. यह 2034 तक बढ़कर 3.18 अरब डॉलर तक पहुंच सकता है. वहीं एडल्ट डायपर की मांग भी तेजी से बढ़ने की उम्मीद है.

विदेशों में भी बढ़ा रही कारोबार

कंपनी ने दिसंबर 2025 में KA Hygiene और Solis Hygiene का acquisition किया था. इसके अलावा अमेरिका में Swara Corp नाम से नई इकाई भी बनाई गई है. इसका मकसद डायपर और अन्य हाइजीन प्रोडक्ट का कारोबार बढ़ाना है. कंपनी की मजबूत बढ़ोतरी, बढ़ती कमाई और तेजी से फैलते कारोबार को देखते हुए बाजार में इसके संभावित IPO को लेकर काफी उत्सुकता दिखाई दे रही है.

यह भी पढ़ें: 5G और AI की बढ़ती मांग से चमक सकते हैं ये 3 ऑप्टिकल फाइबर शेयर, ऑर्डर बुक भी है मजबूत, चेक करें लिस्ट

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड,आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.