5G और AI की बढ़ती मांग से चमक सकते हैं ये 3 ऑप्टिकल फाइबर शेयर, ऑर्डर बुक भी है मजबूत, चेक करें लिस्ट

5G नेटवर्क का विस्तार हो रहा है, डेटा सेंटर की संख्या बढ़ रही है और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का इस्तेमाल भी तेजी से बढ़ रहा है. इन सभी चीजों की एक बड़ी जरूरत है ऑप्टिकल फाइबर नेटवर्क. यही वजह है कि ऑप्टिकल फाइबर केबल बनाने वाली कंपनियों के सामने आने वाले वर्षों में बड़े अवसर दिखाई दे रहे हैं.

Optical Fibre Cable Stock Image Credit: Canva

3 Optical Fibre Cable Stocks: भारत तेजी से डिजिटल अर्थव्यवस्था की ओर बढ़ रहा है. 5G नेटवर्क का विस्तार हो रहा है, डेटा सेंटर की संख्या बढ़ रही है और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का इस्तेमाल भी तेजी से बढ़ रहा है. इन सभी चीजों की एक बड़ी जरूरत है ऑप्टिकल फाइबर नेटवर्क. यही वजह है कि ऑप्टिकल फाइबर केबल बनाने वाली कंपनियों के सामने आने वाले वर्षों में बड़े अवसर दिखाई दे रहे हैं.

सरकार का भारतनेट प्रोजेक्ट, स्मार्ट सिटी योजनाएं, रेलवे का आधुनिकीकरण और रक्षा क्षेत्र की प्रोजेक्ट भी फाइबर नेटवर्क की मांग बढ़ा रही हैं. ऐसे माहौल में निवेशकों की नजर उन कंपनियों पर है जिनके पास मजबूत ऑर्डर बुक और प्रोडक्शन बढ़ाने की क्षमता है. बाजार में ऐसी तीन कंपनियां खास चर्चा में हैं. इनमें HFCL, Sterlite Technologies और Finolex Cables शामिल हैं. आइए जानते हैं इन कंपनियों की स्थिति और इनके कारोबार से जुड़ी अहम बातें.

HFCL

  • HFCL देश की प्रमुख ऑप्टिकल फाइबर केबल कंपनियों में शामिल है.
  • कंपनी के उत्पादन केंद्र हैदराबाद, गोवा और चेन्नई में हैं.
  • इसके अलावा कंपनी टेलीकॉम उपकरण और 5G से जुड़े प्रोडक्ट भी बनाती है.
  • कंपनी के पास करीब 2.12 लाख करोड़ रुपये का ऑर्डर बुक है.
  • इसमें बड़ी हिस्सेदारी विदेशी ऑर्डरों की है. कंपनी को रक्षा क्षेत्र से भी अच्छे ऑर्डर मिले हैं.
  • हाल ही में कंपनी की आय और मुनाफे में मजबूत बढ़ोतरी देखने को मिली है.
  • HFCL अपनी उत्पादन क्षमता भी लगातार बढ़ा रही है.
  • कंपनी जून 2026 तक ऑप्टिकल फाइबर केबल उत्पादन क्षमता बढ़ाने की योजना पर काम कर रही है.
  • इससे आने वाले समय में कारोबार को और मजबूती मिल सकती है.

Sterlite Technologies

  • Sterlite Technologies दुनिया की प्रमुख डिजिटल कनेक्टिविटी कंपनियों में गिनी जाती है. कंपनी फाइबर, ऑप्टिकल केबल और डेटा सेंटर से जुड़े समाधान उपलब्ध कराती है.
  • कंपनी का ऑर्डर बुक बढ़कर करीब 73 अरब रुपये पहुंच गया है, जो पिछले साल के मुकाबले काफी ज्यादा है. इससे आने वाले समय की कमाई को लेकर भरोसा बढ़ा है.
  • कंपनी ने हाल ही में भारत का पहला Hollow Core Fiber Cable लॉन्च किया है. यह तकनीक AI और बड़े डेटा सेंटरों के लिए काफी उपयोगी मानी जा रही है. कंपनी को अमेरिका, यूरोप और एशिया के कई बड़े ग्राहकों से भी ऑर्डर मिल रहे हैं.
  • AI डेटा सेंटरों की बढ़ती मांग का सबसे बड़ा फायदा Sterlite Technologies को मिल सकता है.

Finolex Cables

  • Finolex Cables देश की बड़ी केबल कंपनियों में से एक है. कंपनी ऑप्टिकल फाइबर और फाइबर केबल दोनों का निर्माण करती है.
  • कंपनी ने मार्च 2026 में नया प्रीफॉर्म प्लांट शुरू किया है. यह ऑप्टिकल फाइबर बनाने का अहम कच्चा माल होता है. इससे आयात पर निर्भरता कम होगी और लागत में भी फायदा मिल सकता है.
  • Finolex अपनी वार्षिक उत्पादन क्षमता को 1 करोड़ फाइबर किलोमीटर तक बढ़ाने की तैयारी कर रही है. कंपनी का मानना है कि 5G, ब्रॉडबैंड, AI डेटा सेंटर और कॉरपोरेट नेटवर्क की बढ़ती मांग से उसे आने वाले वर्षों में फायदा मिलेगा.

निवेशकों के लिए क्यों अहम हैं ये शेयर

5G नेटवर्क, AI, क्लाउड सेवाएं, डेटा सेंटर और डिजिटल सेवाओं की बढ़ती जरूरत के कारण ऑप्टिकल फाइबर उद्योग के लिए बड़ा अवसर बन रहा है. HFCL, Sterlite Technologies और Finolex Cables जैसी कंपनियां इस बढ़ती मांग का फायदा उठाने की अच्छी स्थिति में दिखाई देती हैं. मजबूत ऑर्डर बुक, उत्पादन क्षमता बढ़ाने की योजनाएं और डिजिटल क्षेत्र में बढ़ता निवेश इन कंपनियों के लिए सकारात्मक संकेत हैं. यही वजह है कि बाजार में इन तीनों शेयरों पर निवेशकों की नजर बनी हुई है.

डेटा सोर्स: Groww, EM

यह भी पढ़ें: Stock to watch: आज बाजार में रहेगा जबरदस्त एक्शन, RVNL से लेकर Airtel तक… इन 10 शेयरों पर रखें नजर

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.