Knack Packaging IPO पर टूट पड़े निवेशक, 83 गुना से ज्यादा हुआ सब्सक्राइब; अब GMP पर टिकी नजर

Knack Packaging Ltd के IPO को निवेशकों का शानदार रिस्पॉन्स मिला है और यह 83.30 गुना सब्सक्राइब हुआ है. NII, QIB और रिटेल कैटेगरी में मजबूत मांग देखने को मिली, जबकि GMP भी सकारात्मक संकेत दे रहा है. कंपनी ने IPO से पहले Anchor Investors से 131.25 करोड़ रुपये जुटाए थे.

आईपीओ Image Credit: Canva/ Money9

Knack Packaging IPO: पैकेजिंग सॉल्यूशंस उपलब्ध कराने वाली Knack Packaging Ltd के IPO को निवेशकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है. बोली के अंतिम दिन यह IPO कुल 83.30 गुना सब्सक्राइब हुआ. सभी निवेशक कैटेगरी में मजबूत मांग देखने को मिली, जबकि NII और QIB की ओर से सबसे अधिक दिलचस्पी दिखाई गई. मजबूत सब्सक्रिप्शन के साथ-साथ GMP भी सकारात्मक बना हुआ है, जिससे लिस्टिंग को लेकर निवेशकों की उम्मीदें बढ़ गई हैं. करीब 439.5 करोड़ रुपये के इस IPO के लिए निवेशकों ने कुल 1,58,02,77,248 शेयरों के लिए आवेदन किया, जबकि बिक्री के लिए केवल 1,89,64,018 शेयर ही उपलब्ध थे.

किस कैटेगरी में कितना रहा सब्सक्रिप्शन

सबसे ज्यादा मांग Non-Institutional Investors (NII) की ओर से देखने को मिली. यह हिस्सा 154.34 गुना सब्सक्राइब हुआ. वहीं, Qualified Institutional Buyers (QIB) के लिए आरक्षित हिस्सा 139.81 गुना सब्सक्राइब हुआ. दूसरी ओर, रिटेल इन्वेस्टर्स के कोटे को भी अच्छा रिस्पॉन्स मिला और यह 20.07 गुना सब्सक्राइब हुआ. इस मजबूत सब्सक्रिप्शन से संकेत मिलता है कि संस्थागत और खुदरा, दोनों तरह के निवेशकों ने कंपनी के कारोबार और भविष्य की संभावनाओं पर भरोसा जताया है.

एंकर इन्वेस्टर्स से पहले ही जुटाए 131.25 करोड़ रुपये

IPO खुलने से पहले ही Knack Packaging Ltd ने एंकर इन्वेस्टर्स से 131.25 करोड़ रुपये जुटा लिए थे. आमतौर पर किसी IPO में बड़े संस्थागत निवेशकों की भागीदारी को बाजार सकारात्मक संकेत के रूप में देखा जाता है.

क्या है IPO का पूरा साइज

Knack Packaging Ltd के IPO का कुल साइज 439.5 करोड़ रुपये है. इसमें 380 करोड़ रुपये के नए इक्विटी शेयर (फ्रेश इश्यू) जारी किए जा रहे हैं. इसके अलावा मौजूदा शेयरधारकों की ओर से 35 लाख इक्विटी शेयरों की ऑफर फॉर सेल (OFS) भी शामिल है, जिसकी कुल कीमत करीब 59.5 करोड़ रुपये है. कंपनी ने IPO के लिए 161 रुपये से 170 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया है.

क्या करती है कंपनी

अहमदाबाद मुख्यालय वाली Knack Packaging Ltd एक इंटीग्रेटेड, इनोवेशन-ड्रिवन और एक्सपोर्ट-ओरिएंटेड पैकेजिंग सॉल्यूशंस कंपनी है. कंपनी मुख्य रूप से प्रिंटेड एंड लैमिनेटेड वोवन पॉलीप्रोपाइलीन (PLWPP) बैग्स और PLWPP पिंच बॉटम बैग्स का निर्माण करती है. इसके उत्पादों का इस्तेमाल फूड प्रोडक्ट्स, पेट फूड्स और अन्य औद्योगिक क्षेत्रों में किया जाता है.

GMP क्या दे रहा है संकेत

ग्रे मार्केट में भी Knack Packaging Ltd के IPO को अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है. इन्वेस्टरगेन के मुताबिक, GMP करीब 25.5 रुपये चल रहा है. यदि 170 रुपये के ऊपरी प्राइस बैंड और मौजूदा GMP को आधार माना जाए, तो कंपनी का संभावित लिस्टिंग प्राइस करीब 195.5 रुपये हो सकता है. यानी निवेशकों को लिस्टिंग के दिन लगभग 15 फीसदी का संभावित प्रीमियम मिल सकता है.

यह भी पढ़ें: भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 5.65 अरब डॉलर घटा, गोल्ड रिजर्व में भी बड़ी गिरावट

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.