1 मिनट के माइक्रो ड्रामा ने बना दिया यूनिकॉर्न! अब कंपनी ला रही IPO, ₹15000 करोड़ वैल्यूएशन पर नजर
भारत में तेजी से बढ़ रहे माइक्रो ड्रामा ट्रेंड का फायदा उठाकर Kuku Technologies अब शेयर बाजार में एंट्री की तैयारी कर रही है. रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी ने गोपनीय तरीके से IPO दस्तावेज फाइल किया है.
डिजिटल एंटरटेनमेंट की दुनिया में तहलका मचाने के बाद अब स्टार्टअप कंपनी Kuku Technologies शेयर बाजार में एंट्री करने जा रही है. मनीकंट्रोल ने सूत्रों के हवाले से रिपोर्ट किया है कि कंपनी ने गोपनीय तरीके से अपने आईपीओ के लिए दस्तावेज दाखिल कर दिए हैं. कंपनी इस आईपीओ के जरिए 2,500 करोड़ रुपये से लेकर 3,500 करोड़ रुपये ($260-$360 मिलियन) जुटाने की योजना बना रही है. इस आईपीओ के लिए कंपनी ने करीब 15,000 करोड़ रुपये ($1.8 बिलियन) की वैल्यूएशन का टारगेट रखा है.
माइक्रो ड्रामा के क्रेज ने बदली कंपनी की किस्मत
कुकू टेक्नोलॉजी का यह कदम ऐसे समय पर आया है जब भारत में ‘माइक्रो ड्रामा’ का क्रेज बहुत तेजी से बढ़ रहा है. मोबाइल पर देखे जाने वाले ये 1 से 2 मिनट के छोटे धारावाहिक आज के युवाओं के बीच काफी लोकप्रिय हो रहे हैं. इसी ट्रेंड का फायदा कुकू टेक्नोलॉजीज को मिला है.
कमाई के मामले में कंपनी ने इस साल रिकॉर्ड तोड़ प्रदर्शन किया है. वित्तीय वर्ष 2025 (FY25) में जहां कंपनी का रेवेन्यू सिर्फ 240 करोड़ रुपये था, वहीं वित्तीय वर्ष 2026 (FY26) में यह करीब 7 गुना बढ़कर 1,400 करोड़ रुपये के पार पहुंच गया है. अच्छी बात यह है कि कंपनी अब घाटे से उबरकर ‘ब्रेकइवन’ (नो प्रॉफिट, नो लॉस) के बेहद करीब पहुंच चुकी है. इससे पहले FY25 में भारी विज्ञापन खर्च के कारण कंपनी को 153 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा हुआ था.
यह भी पढ़ें: Hexagon Nutrition-CMR Green Tech IPO में कौन देगा तगड़ा रिटर्न, 35% तक भागा GMP, जानें बिजनेस
इन दिग्गज बैंकर्स को मिली जिम्मेदारी
आईपीओ को सफल बनाने के लिए कंपनी ने चार बड़े इनवेस्टमेंट बैंकर्स को चुना है, जिनमें कोटक, जेफरीज, जेएम फाइनेंशियल और एक्सिस कैपिटल शामिल हैं. इस आईपीओ में नए शेयर जारी किए जाएंगे और साथ ही मौजूदा निवेशकों के लिए ऑफर-फॉर-सेल (OFS) का विकल्प भी होगा.
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
72% पहुंचा इस IPO का GMP, ₹86800 के लिस्टिंग गेन का मिल रहा संकेत; 28 जुलाई से मिलेगा दांव लगाने का मौका
रिन्यूएबल एनर्जी कंपनी ला रही ₹1800 करोड़ का IPO, नहीं है OFS का हिस्सा; जानें- कब ओपन होगा इश्यू
गोल्ड लोन पर फोकस करने वाली IFL Finance लाएगी IPO, Sebi के पास जमा किए DRHP; जानें कंपनी का पूरा प्लान
