NLC India के OFS को मिला जोरदार रिस्पांस, पहले दिन 5 गुना से ज्यादा सब्सक्राइब हुआ इश्यू
NLC India के OFS को पहले ही दिन जबरदस्त रिस्पांस मिली और यह नॉन रिटेल निवेशकों की कैटेगरी में 5 गुना से अधिक सब्सक्राइब हो गया. संस्थागत निवेशकों ने करीब 4,158 करोड़ रुपये की बोलियां लगाईं. सरकार कंपनी में अधिकतम 3 फीसदी हिस्सेदारी 303 रुपये प्रति शेयर के फ्लोर प्राइस पर बेच रही है.
NLC India OFS: सरकार की ओर से NLC India में हिस्सेदारी बेचने के लिए लाया गया ऑफर फॉर सेल यानी OFS पहले ही दिन निवेशकों से अच्छा रिस्पांस मिला. नॉन रिटेल इन्वेस्टर्स ने इस इश्यू में जबरदस्त दिलचस्पी दिखाई और सरकार के प्रस्तावित शेयरों से कई गुना ज्यादा बोली लगाई. इस हिस्सेदारी बिक्री के जरिये सरकार करीब 1,200 करोड़ रुपये जुटाने की योजना बना रही है. OFS के पहले दिन मिले मजबूत रिस्पांस से साफ है कि संस्थागत निवेशकों का कंपनी पर भरोसा बना हुआ है. अब खुदरा निवेशकों के लिए यह इश्यू बुधवार को खुलेगा.
पहले दिन 5 गुना से ज्यादा सब्सक्रिप्शन
मंगलवार को गैर खुदरा निवेशकों ने NLC India के OFS में 13.03 करोड़ से अधिक शेयरों के लिए बोली लगाई. यह संख्या उनके लिए रिजर्व 2.49 करोड़ शेयरों के मुकाबले पांच गुना से अधिक है. कुल मिलाकर संस्थागत निवेशकों ने लगभग 4,158 करोड़ रुपये की बोलियां लगाईं.
सरकार बेच रही है 3 फीसदी हिस्सेदारी
सरकार NLC India में अधिकतम 3 फीसदी हिस्सेदारी बेच रही है. इसमें 2 फीसदी हिस्सेदारी का बेस ऑफर शामिल है, जबकि 1 फीसदी अतिरिक्त ग्रीनशू विकल्प रखा गया है. यदि इश्यू को पूरी तरह सब्सक्रिप्शन मिलता है तो सरकार को लगभग 1,200 करोड़ रुपये की प्राप्ति हो सकती है.
निवेशकों को डिस्काउंट पर मिल रहे शेयर
OFS के लिए सरकार ने 303 रुपये प्रति शेयर का फ्लोर प्राइस तय किया है. यह NLC India के सोमवार के बंद भाव 335.65 रुपये के मुकाबले करीब 9.73 फीसदी कम है. आमतौर पर OFS में निवेशकों को आकर्षित करने के लिए शेयरों को बाजार भाव से कम कीमत पर पेश किया जाता है. इसी वजह से इश्यू को अच्छा रिस्पांस मिला है.
यह भी पढ़ें- Hexagon Nutrition IPO पर टूटी निवेशकों की भीड़, 53.68 गुना लगी बोली; लिस्टिंग पर मुनाफे का संकेत दे रहा GMP?
शेयर में दिखी गिरावट
OFS की घोषणा के बीच NLC India का शेयर मंगलवार को दबाव में रहा. कंपनी का शेयर बीएसई पर 2.32 फीसदी की गिरावट के साथ 327.85 रुपये पर बंद हुआ. हालांकि बाजार जानकारों का मानना है कि OFS पूरा होने के बाद शेयर की चाल पर निवेशकों की नजर बनी रहेगी.
Latest Stories
Hexagon Nutrition IPO पर टूटी निवेशकों की भीड़, 53.68 गुना लगी बोली; लिस्टिंग पर मुनाफे का संकेत दे रहा GMP?
सिर्फ 5 साल पुरानी डायपर कंपनी, कमाई में बंपर उछाल, अब ₹1000 करोड़ का IPO लाने की तैयारी; FirstCry से सीधा नाता
Zepto IPO में पैसा लगाने से पहले जान लें रिस्क फैक्टर्स, रेवेन्यू के बढ़ने की गारंटी नहीं; ED की रडार पर भी है कंपनी
