NSE IPO में पैसा लगाने की तैयारी, 22,562 करोड़ के इश्यू के साथ खुल रहे 10 और IPO, जानें पूरी बात

NSE का 22562 करोड़ रुपये का IPO ऐसे समय बाजार में आ रहा है जब करीब 10 अन्य पब्लिक इश्यू भी खुल रहे हैं. इसके बावजूद जानकारों का मानना है कि NSE IPO की मांग पर दूसरे इश्यू का बड़ा असर नहीं होगा. NSE का यह इश्यू भारत के इतिहास का दूसरा सबसे बड़ा IPO है.

NSE IPO का प्राइस बैंड 1,700 से 1,785 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है. Image Credit:

NSE IPO का इंतजार कर रहे निवेशकों के लिए यह हफ्ता काफी अहम है. 22562 करोड़ रुपये का NSE IPO ऐसे समय बाजार में आ रहा है जब करीब 10 दूसरे पब्लिक इश्यू भी खुल रहे हैं. इसके बावजूद बाजार के जानकारों का मानना है कि दूसरे IPO की वजह से NSE IPO की मांग पर बड़ा असर पड़ने की संभावना कम है. NSE का इश्यू भारत के इतिहास का दूसरा सबसे बड़ा IPO है. लंबे इंतजार, कंपनी की बाजार में मजबूत स्थिति और इश्यू के बडे़ साइज की वजह से निवेशकों का ध्यान इस पर बना हुआ है.

NSE IPO के साथ 10 दूसरे इश्यू

NSE का 22562 करोड़ रुपये का IPO एक ऐसे हफ्ते में आ रहा है जब करीब 10 अन्य पब्लिक इश्यू भी बाजार में खुल रहे हैं. इनमें Hero Motors का करीब 1000 करोड़ रुपये का इश्यू भी शामिल है. इसके अलावा कई SME और मेनबोर्ड IPO भी बाजार में हैं. ऐसे में निवेशकों के सामने पैसे लगाने के कई विकल्प होंगे. हालांकि जानकारों के अनुसार दूसरे इश्यू NSE IPO की मांग को बडे़ स्तर पर प्रभावित नहीं कर सकते हैं.

संस्थागत निवेशकों पर ज्यादा दबाव नहीं

Avinash Mentor Research Services के संस्थापक और रिसर्च प्रमुख Avinash Gorakshakar के अनुसार संस्थागत निवेशक और HNI आमतौर पर सिर्फ एक हफ्ते में कई IPO आने से कैपिटल की कमी का सामना नहीं करते हैं. उनके अनुसार बडे़ संस्थागत निवेशक हाई स्केल और ज्यादा चर्चा वाले एसेट को प्राथमिकता दे सकते हैं. NSE जैसा बड़ा इश्यू प्राथमिक बाजार में ज्यादा ध्यान खींच सकता है. इससे छोटे और दूसरे IPO को भी अप्रत्यक्ष रूप से फायदा मिल सकता है.

NSE IPO को मिल सकता है फायदा

Master Capital Services के Chief Research Officer Dr Ravi Singh के अनुसार इस हफ्ते कई IPO आने के बावजूद NSE की मांग पर बड़ा असर पड़ने की संभावना नहीं है. उनका कहना है कि NSE IPO का निवेशकों को लंबे समय से इंतजार रहा है. NSE की बाजार में अलग पहचान और बड़ा साइनज इसे दूसरे IPO से अलग बनाता है. हालांकि Hero Motors को इस हफ्ते का दूसरा प्रमुख इश्यू माना जा रहा है. बाकी IPO में भी कारोबार की अच्छी संभावनाएं बताई गई हैं.

यह भी पढ़ें- 16 सितंबर को खुल रहे ये 3 IPO, ₹1625 करोड़ जुटाने की तैयारी! ₹145 तक पहुंचा GMP

NSE IPO की कीमत और वैल्यूएशन

NSE IPO पूरी तरह Offer for Sale यानी OFS है. इसका मतलब है कि कंपनी को IPO से नया पैसा नहीं मिलेगा बल्कि मौजूदा शेयरधारक अपनी हिस्सेदारी का कुछ हिस्सा बेचेंगे. IPO का प्राइस बैंड 1700 से 1785 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है. ऊपरी प्राइस बैंड पर NSE का वैल्यूएशन FY26 की कमाई के मुकाबले करीब 43 गुना बताया गया है. जानकारों के अनुसार यह वैल्यूएशन सस्ता नहीं है इसलिए निवेशकों को सिर्फ कंपनी के नाम के आधार पर फैसला नहीं लेना चाहिए.

डिस्क्लेमर: Money9live कभी भी किसी शेयर, आईपीओ और म्यूचुअल फंड में निवेश की सलाह नहीं देता है. ये खबर केवल आपकी जानकारी के लिए है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.