Jio IPO, NSE IPO के बाद अब आ रहा OYO IPO, कितना बनेगा पैसा?
हॉस्पिटैलिटी दिग्गज OYO की पैरेंट कंपनी प्रिज्म (पूर्व में Oravel Stays) ने भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (SEBI) के पास अपने इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग (IPO) के लिए अपडेटेड ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (DRHP) दाखिल कर दिया है. प्रस्तावित IPO का इश्यू साइज ₹6,650 करोड़ रहने का अनुमान है, जो पूरी तरह से एक फ्रेश इश्यू होगा.
इसका मतलब है कि मौजूदा प्रमोटर या निवेशक अपने शेयर नहीं बेचेंगे, और पूरी रकम सीधे कंपनी के पास आएगी. इस जुटाई गई राशि में से, प्रिज्म ₹4,987 करोड़ का उपयोग अपने मौजूदा कर्ज को चुकाने में करेगी, जबकि शेष फंड का उपयोग व्यवसाय के विस्तार और अन्य कॉर्पोरेट जरूरतों के लिए किया जाएगा. कंपनी IPO से पहले ₹1,330 करोड़ तक का प्री-IPO प्लेसमेंट भी कर सकती है.
More Videos
Turtlemint को छोड़ो इन दो IPOs में बनेगा पैसा?
Jio से लेकर NSE IPO तक, अब बाजार में कर लो मोटी कमाई की तैयारी, खूब बरसेगा पैसा?
Jio Platforms IPO Value Unlocking| IPO के बाद रिलायंस इंडस्ट्रीज का मार्केट कैप बढ़ेगा या घटेगा?
