YES, बंधन या HDFC Bank… रिटर्न की रेस में किस बैंकिंग शेयर पर लगाएं दांव?
बैंकिंग क्षेत्र में हाल ही में कई गतिविधियों के कारण यस बैंक, एचडीएफसी बैंक, एक्सिस बैंक और बंधन बैंक चर्चा का विषय बने हुए हैं. यस बैंक ने अपनी बोर्ड बैठक में 16,000 करोड़ रुपये तक की पूंजी जुटाने को मंजूरी दी है, जिसमें 7,500 करोड़ रुपये प्रतिभूतियों के माध्यम से और 8,500 करोड़ रुपये डेट सिक्योरिटीज के जरिए जुटाए जाएंगे. इस प्रस्ताव को 19 अगस्त को होने वाली 22वीं एजीएम में शेयरधारकों के सामने रखा जाएगा. एचडीएफसी बैंक ने पूर्व चुनाव आयुक्त और वित्तीय सचिव राजीव कुमार को अगले तीन साल के लिए अपना नया चेयरमैन नियुक्त किया है. उन्हें चार साल के लिए स्वतंत्र निदेशक भी नियुक्त किया गया है.
वहीं, एक्सिस बैंक और बंधन बैंक में मुख्य वित्तीय अधिकारी (सीएफओ) स्तर पर महत्वपूर्ण बदलाव देखे गए हैं. एक्सिस बैंक के सीएफओ पुनीत शर्मा 31 अगस्त को अपना पद छोड़ेंगे और एचडीएफसी बैंक में शामिल होंगे. इससे पहले, बंधन बैंक के सीएफओ राजीव मंत्री 29 जून को इस्तीफा दे चुके हैं और वे एक्सिस बैंक से जुड़ेंगे.
More Videos
AI पर Chris Wood की बड़ी भविष्यवाणी, भारत का वेटेज घटाकर दक्षिण कोरिया पर बढ़ाया दांव
FD छोड़ शेयर बाजार की ओर क्यों बढ़ रहे हैं लोग? NSE चीफ आशीषकुमार चौहान ने बताया कारण
ACME Solar, Hexaware, Netweb, GoDigit, Bk of Mah, KEC Intl, MTAR Tech, ABDL, IIFL Fin में क्या करें?
