AI पर Chris Wood की बड़ी भविष्यवाणी, भारत का वेटेज घटाकर दक्षिण कोरिया पर बढ़ाया दांव
भारतीय बाजार को अक्सर निवेश के लिए बेहतरीन जगह माना जाता है, लेकिन हाल ही में ग्लोबल इन्वेस्टमेंट फर्म जेफरीज के क्रिस वुड ने अपने पोर्टफोलियो में एक अहम बदलाव किया है. उन्होंने भारतीय स्टॉक्स में अपना आवंटन थोड़ा कम करके दक्षिण कोरियाई सेमीकंडक्टर कंपनियों में निवेश बढ़ा दिया है. इस कदम ने कई लोगों का ध्यान खींचा है और भारत की विकास गाथा पर सवाल खड़े किए हैं.
हालांकि, इसका मतलब यह नहीं है कि भारत की ग्रोथ स्टोरी कमजोर पड़ रही है. यह बदलाव मुख्य रूप से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के बढ़ते प्रभाव के कारण हुआ है. AI को चलाने के लिए हाई-एंड जीपीयू, तेज सर्वर और हाई-स्पीड मेमोरी चिप्स जैसे शक्तिशाली हार्डवेयर की आवश्यकता होती है. दक्षिण कोरिया की सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स और एसके हाइनिक्स जैसी कंपनियां AI सर्वर्स में इस्तेमाल होने वाली हाई बैंडविड्थ मेमोरी (HBM) चिप्स बनाती हैं. AI की बढ़ती मांग से इन कंपनियों को बड़ा फायदा होने की उम्मीद है.
More Videos
YES, बंधन या HDFC Bank… रिटर्न की रेस में किस बैंकिंग शेयर पर लगाएं दांव?
FD छोड़ शेयर बाजार की ओर क्यों बढ़ रहे हैं लोग? NSE चीफ आशीषकुमार चौहान ने बताया कारण
ACME Solar, Hexaware, Netweb, GoDigit, Bk of Mah, KEC Intl, MTAR Tech, ABDL, IIFL Fin में क्या करें?
