TV9 NETWORK
User
Sign In

By signing in or creating an account, you agree with Associated Broadcasting Company's Terms & Conditions and Privacy Policy.

आ रहा OYO का IPO, ₹6650 करोड़ जुटाएगी कंपनी, फाइल किया कॉन्फिडेंशियल DRHP, जानें पूरी डिटेल्स

हॉस्पिटैलिटी सेक्टर की कंपनी OYO की पैरेंट कंपनी Prism शेयर बाजार में उतरने की तैयारी कर रही है. कंपनी ने सेबी के पास गोपनीय तरीके से आईपीओ के लिए ड्राफ्ट पेपर जमा कर दिए हैं. इस आईपीओ से 6,650 करोड़ रुपये जुटाने का लक्ष्य है, जबकि कंपनी की वैल्यूएशन 7-8 अरब डॉलर आंकी जा रही है.

ओयो के आईपीओ पर बड़ा अपडेट. Image Credit: Getty image/OYO

OYO IPO DRHP: ओयो होटल्स की पैरेंट कंपनी प्रिज्म ने शेयर बाजार में लिस्ट होने के लिए बड़ा कदम उठाया है. कंपनी ने सेबी (SEBI) के पास गोपनीय तरीके से यानी कॉन्फिडेंशियल ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (DRHP) फाइल किया है. इस आईपीओ से कंपनी 6,650 करोड़ रुपये तक जुटाना चाहती है. रिपोर्ट्स के अनुसार, कंपनी की वैल्यूएशन 7 से 8 अरब डॉलर (लगभग 58,000 से 66,000 करोड़ रुपये) के बीच हो सकती है. यह कंपनी का आईपीओ लाने का चौथा प्रयास है, क्योंकि पहले 2021 से लेकर 2024 तक तीन बार कोशिश की गई थी, लेकिन बाद में इसे वापस ले लिया गया था.

आईपीओ की मुख्य बातें

प्रिज्म का यह आईपीओ पूरी तरह नई इक्विटी शेयरों की जारी करने पर आधारित होगा. शेयरधारकों ने 20 दिसंबर 2025 को हुई मीटिंग में इस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी थी. कंपनी ने पहले ICICI सिक्योरिटीज, एक्सिस कैपिटल, गोल्डमैन सैक्स और सिटीबैंक को लीड मैनेजर बनाया था, लेकिन अब इस लिस्ट में और बैंक जोड़े गए हैं.

कंपनी का बढ़ता कारोबार और मजबूत प्रदर्शन

इन सालों में प्रिज्म ने अपना कारोबार काफी बढ़ाया है. भारत और विदेश में ऑपरेशंस मजबूत किए हैं. अमेरिका में G6 हॉस्पिटैलिटी का अधिग्रहण किया, जिससे मोटेल 6 और स्टूडियो 6 जैसे ब्रांड्स उसके पास आए. हाल की रिपोर्ट के अनुसार, वित्त वर्ष 2025-26 की पहली तिमाही में कंपनी ने 200 करोड़ रुपये से ज्यादा का मुनाफा कमाया. राजस्व 2,019 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले साल से 47 प्रतिशत ज्यादा है. ग्रॉस बुकिंग वैल्यू 7,227 करोड़ रुपये पहुंच गई, जो 144 प्रतिशत की बढ़ोतरी है.

पिछली कोशिश और नया रास्ता

प्रिज्म ने 2021 में पहली बार आईपीओ के लिए आवेदन किया था, लेकिन रूस-यूक्रेन युद्ध के बाद वैश्विक बाजार की अस्थिरता और निवेशकों के कम उत्साह के कारण इसे वापस ले लिया. अब बाजार बेहतर है और कंपनी लगातार मुनाफे में है. कई नई कंपनियां जैसे मीशो, स्विगी और टाटा प्ले भी इसी गोपनीय रूट का इस्तेमाल कर रही हैं. प्रिज्म 2026 में बाजार में उतरने की योजना बना रही है.

अनलिस्टेड मार्केट कंपनी का प्रदर्शन

अनलिस्टेड मार्केट में OYO 27 रुपये पर कारोबार कर रही है. इसका 52-वीक हाई 57 रुपये और लो 27 रुपये है. कंपनी का मार्केट कैप 37,835 करोड़ रुपये है. इसका डेट-टू-इक्विटी रेश्यो 1.89 है. वहीं P/B रेश्यो 10 है और P/E रेश्यो 158.82 है.

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.