Parle Products IPO की चर्चा तेज, क्या Parle-G बनाने वाली कंपनी लाएगी पब्लिक इश्यू? जानिए पूरी डिटेल्स
रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी ने Kotak Mahindra Bank, Axis Bank और JM Financial समेत करीब पांच इंवेस्टमेंट बैंकों से संपर्क किया है. हालांकि कंपनी ने साफ किया है कि अभी इस पर कोई ठोस फैसला नहीं लिया गया है. Parle Products का कहना है कि फिलहाल उसका फोकस बिजनेस को बढ़ाने पर है और वह समय-समय पर वैल्यू क्रिएशन के विकल्पों पर विचार करती रहती है.

Parle-G IPO : बिस्किट बाजार की दिग्गज कंपनी Parle Products को लेकर IPO की चर्चा तेज हो गई है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी शुरुआती पब्लिक ऑफर (IPO) लाने की तैयारी कर रही है और इसके लिए उसने कुछ इंवेस्टमेंट बैंकों से बातचीत भी शुरू की है. अगर IPO आता है तो यह पूरी तरह Offer for Sale (OFS) हो सकता है, यानी इसमें नए शेयर जारी नहीं किए जाएंगे. आइए जानते हैं कि इसको लेकर बाजार में इतनी चर्चा तेज क्यों है?
IPO को लेकर क्या अपडेट है?
सीएनबीसी-टीवी18 की एक रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी ने Kotak Mahindra Bank, Axis Bank और JM Financial समेत करीब पांच इंवेस्टमेंट बैंकों से संपर्क किया है. हालांकि कंपनी ने साफ किया है कि अभी इस पर कोई ठोस फैसला नहीं लिया गया है. Parle Products का कहना है कि फिलहाल उसका फोकस बिजनेस को बढ़ाने पर है और वह समय-समय पर वैल्यू क्रिएशन के विकल्पों पर विचार करती रहती है. रिपोर्ट के मुताबिक, अगर IPO आता है तो यह पूरी तरह Offer for Sale (OFS) हो सकता है, यानी इसमें नए शेयर जारी नहीं किए जाएंगे.
कंपनी का बिजनेस और प्रोडक्ट्स
Parle Products देश की जानी-मानी फूड कंपनी है, जो बिस्किट और कन्फेक्शनरी प्रोडक्ट्स बनाती है. इसके प्रमुख ब्रांड्स में Parle-G, 20-20 Cookies, KrackJack, Monaco, Hide & Seek, 2 in 1 Eclairs, Kaccha Mango Bite और Parle Rusk शामिल हैं.
फाइनेंशियल परफॉर्मेंस
कंपनी ने वित्त वर्ष 2024-25 में 8.5 प्रतिशत की ग्रोथ के साथ ऑपरेशनल रेवेन्यू 15,568.49 करोड़ रुपये दर्ज किया. हालांकि इस दौरान कंपनी का मुनाफा 39 प्रतिशत घटकर 979.53 करोड़ रुपये रह गया, जो मार्जिन प्रेशर की ओर इशारा करता है.
लिस्टेड कंपनियों से मुकाबला
बिस्किट सेगमेंट में Parle Products का मुकाबला कई बड़ी कंपनियों से है. Britannia Industries, जिसके Tiger, Good Day, NutriChoice और MarieGold जैसे ब्रांड्स हैं, का मार्केट कैप करीब 1.37 लाख करोड़ रुपये है. कंपनी ने FY25 में 17,942.67 करोड़ रुपये का रेवेन्यू और 2,178.73 करोड़ रुपये का मुनाफा दर्ज किया. वहीं ITC Limited भी Sunfeast, Dark Fantasy और Marie Light जैसे ब्रांड्स के जरिए इस सेगमेंट में मजबूत मौजूदगी रखती है. इसके अलावा, Mondelez India Foods (अनलिस्टेड) Oreo, Bournvita Biscuits और Lotus Biscoff जैसे प्रोडक्ट्स के साथ प्रतिस्पर्धा देती है. कंपनी का FY25 में रेवेन्यू 12,502.95 करोड़ रुपये और मुनाफा 12.47 करोड़ रुपये रहा.
इसे भी पढ़ें- 30 अप्रैल से खुल रहा 925.92 करोड़ रुपये का IPO, 162 रुपये प्राइस बैंड, जानें कितना हो सकता है लिस्टिंग गेन?
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.