बाजार में भारी बिकवाली, सेंसेक्स 900 अंक फिसला, निफ्टी 24000 के नीचे, रुपया 95 के पार, ये स्टॉक बुरी तरह टूटे

कमोडिटी बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में तेज उछाल देखने को मिला. ब्रेंट क्रूड 120 डॉलर प्रति बैरल के अहम स्तर के ऊपर निकल गया. रिपोर्ट्स के मुताबिक, अमेरिका ने ईरान के शांति प्रस्ताव को खारिज कर दिया है और स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर दबाव बढ़ाने के निर्देश दिए हैं.

शेयर बाजार में लगातार गिरावट. Image Credit: Tv9 Bharatvarsh

Stock Market Opening Bell : ग्लोबल मार्केट में कमजोरी और अमेरिकी फेडरल रिजर्व के सख्त रुख (हॉकिश पॉज) के बाद भारतीय शेयर बाजार में गिरावट देखने को मिली. कारोबार के दौरान निफ्टी करीब 1.20 फीसदी यानी 290 अंक गिरकर 23,878 पर ट्रेड करता नजर आया. वहीं सेंसेक्स 934 अंक यानी 1.21 फीसदी टूटकर 77,790.73 के स्तर पर पहुंच गया. ब्रॉडर मार्केट भी दबाव में रहा. निफ्टी मिडकैप इंडेक्स 1.06 फीसदी और निफ्टी स्मॉलकैप इंडेक्स 0.46 फीसदी की गिरावट के साथ कारोबार करते दिखे.

सेक्टोरल आधार पर सबसे ज्यादा बिकवाली बैंकिंग और ऑटो सेक्टर में देखने को मिली. वहीं केमिकल और आईटी सेक्टर में गिरावट अपेक्षाकृत कम रही.

ब्रेंट क्रूड में तेजी

कमोडिटी बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में तेज उछाल देखने को मिला. ब्रेंट क्रूड 120 डॉलर प्रति बैरल के अहम स्तर के ऊपर निकल गया. रिपोर्ट्स के मुताबिक, अमेरिका ने ईरान के शांति प्रस्ताव को खारिज कर दिया है और स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर दबाव बढ़ाने के निर्देश दिए हैं. अप्रैल कॉन्ट्रैक्ट 3.73 फीसदी बढ़कर 122.43 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया.

रुपया 95 के ऊपर कमजोर खुला

भारतीय रुपया शुक्रवार को डॉलर के मुकाबले कमजोरी के साथ खुला. रुपया 17 पैसे टूटकर 95.02 प्रति डॉलर पर खुला, जबकि पिछले कारोबारी सत्र में यह 94.85 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था.

इन कंपनियों के आएंगे तिमाही नतीजे

आज बाजार की नजर कई बड़ी कंपनियों के चौथी तिमाही (Q4) के नतीजों पर रहेगी. इनमें ACC, Adani Ports and Special Economic Zone, Bajaj Finserv, Hindustan Unilever, IDBI Bank, Indus Towers, Mazagon Dock Shipbuilders, RailTel Corporation of India, Sona BLW Precision Forgings और Welspun Specialty Solutions सहित कई कंपनियां अपने नतीजे जारी करेंगी.

सेंसेक्स के शेयरों का हाल

सोर्स-BSE

सेक्टोरल इंडेक्स का हाल

सोर्स-NSE

एशियाई बाजार का हाल ( 9:05 AM तक )

  • गिफ्ट निफ्टी 196 अंकों की भारी गिरावट के साथ कारोबार कर रहा था.
  • जापान के निक्केई में 800 अंकों की गिरावट देखने को मिली.
  • हैंग सेंग में करीब 398 अंकों की कमजोरी देखने को मिली.
  • सिंगापुर के स्ट्रेट टाइम में 0.64 फीसदी की कमजोरी देखने को मिली.
  • ताइवान के बाजार में 213 अंकों की तेजी रही थी.
  • कोरियाई बाजार कोस्पी में 0.22 फीसदी की बढ़त देखने को मिली.

बुधवार को कैसा रहा था बाजार?

मंगलवार यानी 29 अप्रैल को भारतीय शेयर बाजार मजबूती के साथ बंद हुए. BSE Sensex 609.45 अंक यानी 0.79 प्रतिशत चढ़कर 77,496.36 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 181.95 अंक यानी 0.76 प्रतिशत बढ़कर 24,177.65 पर बंद हुआ. मार्केट ब्रेड्थ लगभग संतुलित रही, जहां करीब 2010 शेयर बढ़े, 2047 शेयर गिरे और 157 शेयर बिना बदलाव के बंद हुए. इंडेक्स में टॉप गेनर्स में Maruti Suzuki India, Coal India, Tech Mahindra, ITC Limited और Reliance Industries शामिल रहे.

इसे भी पढ़ें- 30 अप्रैल से खुल रहा 925.92 करोड़ रुपये का IPO, 162 रुपये प्राइस बैंड, जानें कितना हो सकता है लिस्टिंग गेन?

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.