नॉन-स्टॉप भाग रहा ये शेयर, कंपनी को मिला इंटरनेशनल ट्रांसमिशन ऑर्डर; FII ने भी बढ़ाई हिस्सेदारी

कंपनी एक EPC कंपनी है, जो पावर ट्रांसमिशन और डिस्ट्रीब्यूशन इंफ्रास्ट्रक्चर में काम करती है. कंपनी सबस्टेशन, ट्रांसमिशन लाइन, मोनोपोल और इंटरनेशनल ग्रिड प्रोजेक्ट्स पर काम करती है. पिछले एक महीने में कंपनी के शेयरों में 30 फीसदी से ज्यादा की तेजी देखने को मिली है.

मिला इंटरनेशनल ऑर्डर. Image Credit: Canva

बुधवार को बाजार में मजबूती के बीच इंफ्रास्ट्रक्चर और कैपिटल गुड्स सेक्टर के शेयरों में खरीदारी देखने को मिली. इस दौरान Bajel Projects Ltd का शेयर 6.14 प्रतिशत चढ़कर 192.50 रुपये पर पहुंच गया. कंपनी को मिडिल ईस्ट और नॉर्थ अफ्रीका (MENA) रीजन में 500 kV ट्रांसमिशन लाइन का बड़ा इंटरनेशनल ऑर्डर मिला है. पिछले एक महीने में कंपनी के शेयरों में 30 फीसदी से ज्यादा की तेजी देखने को मिली है.

Bajel Projects को मिला Ultra-Mega ऑर्डर

कंपनी ने एक्सचेंज फाइलिंग में बताया कि उसे MENA रीजन के एक इंटरनेशनल क्लाइंट से दो बड़े ऑर्डर मिले हैं, जो Ultra-Mega कैटेगरी में आते हैं. कंपनी की पॉलिसी के मुताबिक, Ultra-Mega ऑर्डर का मतलब 400 करोड़ रुपये या उससे ज्यादा वैल्यू वाले प्रोजेक्ट होते हैं. इस प्रोजेक्ट के तहत 500 kV ओवरहेड ट्रांसमिशन लाइन के दो हिस्सों (Lot 1 और Lot 5) का निर्माण किया जाएगा. कंपनी ने बताया कि यह प्रोजेक्ट MENA रीजन में नेशनल ग्रिड को मजबूत करने के लिए चलाए जा रहे बड़े प्रोग्राम का हिस्सा है. इस प्रोजेक्ट को शुरू होने की तारीख से 11 महीने में पूरा किया जाएगा.

शेयरहोल्डिंग पैटर्न

मार्च 2026 के आंकड़ों के मुताबिक, प्रमोटर की हिस्सेदारी 62.53 प्रतिशत पर स्थिर बनी हुई है. FII की हिस्सेदारी 0.40 प्रतिशत से बढ़कर 0.50 प्रतिशत हो गई, जबकि DII की हिस्सेदारी 9.06 प्रतिशत से बढ़कर 9.58 प्रतिशत हो गई. वहीं पब्लिक हिस्सेदारी 28.01 प्रतिशत से घटकर 27.39 प्रतिशत रह गई. कुल शेयरधारकों की संख्या 83,533 रही, जो पिछली तिमाही में 83,991 थी.

मैनेजमेंट का बयान

कंपनी के मुताबिक, यह ऑर्डर Bajel Projects के लिए एक बड़ा माइलस्टोन है. उन्होंने कहा कि 500 kV ट्रांसमिशन प्रोजेक्ट मिलना कंपनी की इंजीनियरिंग क्षमता और इंटरनेशनल मार्केट में मजबूत पकड़ को दिखाता है.

कंपनी का बिजनेस

Bajel Projects एक EPC कंपनी है, जो पावर ट्रांसमिशन और डिस्ट्रीब्यूशन इंफ्रास्ट्रक्चर में काम करती है. कंपनी सबस्टेशन, ट्रांसमिशन लाइन, मोनोपोल और इंटरनेशनल ग्रिड प्रोजेक्ट्स पर काम करती है. यह कंपनी Bajaj Group का हिस्सा रही है और पावर सेक्टर में मजबूत ट्रैक रिकॉर्ड रखती है.

इसे भी पढ़ें- तिमाही नतीजों से पहले इस फार्मा स्टॉक ने पकड़ी रफ्तार, 52-वीक हाई पर पहुंचे शेयर, 5 मई है खास दिन!

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.