Stocks to Watch: Adani Power, IIFL Finance, Jana Small Finance Bank समेत फोकस में रहेंगे ये शेयर, दिखेगी हलचल!
मार्केट में कई कंपनियों के नतीजे, ऑर्डर अपडेट और कॉरपोरेट खबरें इन शेयरों को आज फोकस में ला सकती हैं. निवेशकों को इन स्टॉक्स में खबरों के आधार पर तेज मूवमेंट देखने को मिल सकता है. इन शेयरों में Adani Power, IIFL Finance, Navin Fluorine International, Schaeffler India जैसे नाम शामिल हैं.
Stocks to Watch : मंगलवार यानी 29 अप्रैल को भारतीय शेयर बाजार मजबूती के साथ बंद हुआ. BSE Sensex 609.45 अंक यानी 0.79 प्रतिशत चढ़कर 77,496.36 पर बंद हुआ, जबकि Nifty 50 181.95 अंक यानी 0.76 प्रतिशत बढ़कर 24,177.65 पर बंद हुआ. इंडेक्स में टॉप गेनर्स में Maruti Suzuki India, Coal India, Tech Mahindra, ITC Limited और Reliance Industries शामिल रहे. अब 30 अप्रैल के ट्रेडिंग सेशन में निवेशकों की नजर कुछ खास शेयरों पर रहेगी.
Adani Power
कंपनी ने मार्च तिमाही में मजबूत मुनाफा दर्ज किया. नेट प्रॉफिट 52 प्रतिशत बढ़कर 4,017 करोड़ रुपये हो गया, जो पिछले साल इसी तिमाही में 2,637 करोड़ रुपये था. हालांकि रेवेन्यू ग्रोथ सीमित रही और ऑपरेशनल परफॉर्मेंस में हल्की नरमी दिखी.
Bajaj Finance
देश की बड़ी NBFC कंपनी ने 29 अप्रैल को अपने नतीजे जारी किए. कंपनी का नेट प्रॉफिट 22 प्रतिशत बढ़कर 5,465 करोड़ रुपये हो गया, जो पिछले साल 4,480 करोड़ रुपये था. हालांकि नेट प्रॉफिट और नेट इंटरेस्ट इनकम बाजार के अनुमान से थोड़ा कम रहे.
Schaeffler India Ltd
ऑटो और इंडस्ट्रियल पार्ट्स बनाने वाली इस कंपनी का नेट प्रॉफिट 25.6 प्रतिशत बढ़कर 316 करोड़ रुपये रहा, जिसे मजबूत रेवेन्यू और ऑपरेटिंग प्रॉफिट का सपोर्ट मिला.
Navin Fluorine International Ltd
फ्लूरोकेमिकल्स कंपनी का Q4 नेट प्रॉफिट 213 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले साल 95 करोड़ रुपये था. यह दोगुने से ज्यादा की बढ़त है और बाजार अनुमान 156 करोड़ रुपये से भी बेहतर है.
Larsen & Toubro Ltd
कंपनी ने हैदराबाद मेट्रो रेल में अपनी पूरी हिस्सेदारी बेचने के लिए शेयर परचेज एग्रीमेंट किया है. यह डील 1,461.47 करोड़ रुपये में होगी.
IIFL Finance
कंपनी का चौथी तिमाही का प्रदर्शन मजबूत रहा. नेट प्रॉफिट बढ़कर 586.8 करोड़ रुपये हो गया, जो पिछले साल 207.7 करोड़ रुपये था.
Indian Hume Pipe Company Ltd
कंपनी को हैदराबाद के ग्रेटर वारंगल प्रोजेक्ट के लिए 458.69 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला है.
Brigade Enterprises Ltd
कंपनी ने Bain Capital के साथ 50:50 जॉइंट वेंचर बनाया है. यह प्रोजेक्ट बेंगलुरु के व्हाइटफील्ड में 11 एकड़ जमीन पर बनेगा, जिसमें करीब 2,200 करोड़ रुपये का निवेश होगा.
Jana Small Finance Bank Ltd
कंपनी का नेट प्रॉफिट 13.3 प्रतिशत बढ़कर 140 करोड़ रुपये रहा. वहीं NII 26.5 प्रतिशत बढ़कर 736 करोड़ रुपये हो गया. नेट क्रेडिट कॉस्ट 156 करोड़ रुपये रहा, जो गाइडेंस के अनुरूप है.
MOIL Limited
कंपनी का Q4 नेट प्रॉफिट 20 प्रतिशत घटकर 92.6 करोड़ रुपये रह गया, जबकि पिछले साल इसी तिमाही में यह 115.7 करोड़ रुपये था. हालांकि रेवेन्यू में हल्की बढ़त दर्ज हुई.
इसे भी पढ़ें- तिमाही नतीजों से पहले इस फार्मा स्टॉक ने पकड़ी रफ्तार, 52-वीक हाई पर पहुंचे शेयर, 5 मई है खास दिन!
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
$120 पहुंचा क्रूड ऑयल , Gift Nifty लाल निशान में; फेड रेट कट फैसले का क्या होगा असर, ओपनिंग से पहले जानें सब कुछ
नॉन-स्टॉप भाग रहा ये शेयर, कंपनी को मिला इंटरनेशनल ट्रांसमिशन ऑर्डर; FII ने भी बढ़ाई हिस्सेदारी
FIIs लगातार इन 8 कंपनियों में घटा रहे हिस्सेदारी, 8.6% तक कम किया स्टेक; लिस्ट में कई दिग्गज स्टॉक शामिल
