तिमाही नतीजों से पहले इस फार्मा स्टॉक ने पकड़ी रफ्तार, 52-वीक हाई पर पहुंचे शेयर, 5 मई है खास दिन!

एक साल के नजरिए से देखें तो स्टॉक करीब 67.21 फीसदी का शानदार रिटर्न दे चुका है. 29 अप्रैल 2026 तक कंपनी का मार्केट कैप 32,833.11 करोड़ रुपये पहुंच गया है. खास बात यह रही कि आज इस स्टॉक ने अपना नया 52 हफ्तों का हाई भी छू लिया.

फार्मा शेयर Image Credit: Getty image

बुधवार को बाजार में मजबूती के बीच फार्मा सेक्टर के शेयरों में खरीदारी देखने को मिली. इसी बीच Emcure Pharmaceuticals Ltd का शेयर 6.14 प्रतिशत चढ़कर 1,707 रुपये के नए 52 हफ्ते के हाई पर पहुंच गया. कंपनी ने जानकारी दी है कि 5 मई 2026 को बोर्ड मीटिंग में Q4FY26 और पूरे FY26 के नतीजों के साथ डिविडेंड पर फैसला होगा. एक साल के नजरिए से देखें तो स्टॉक करीब 67.21 फीसदी का शानदार रिटर्न दे चुका है. 29 अप्रैल 2026 तक कंपनी का मार्केट कैप 32,833.11 करोड़ रुपये पहुंच गया है. खास बात यह रही कि आज इस स्टॉक ने अपना नया 52 हफ्तों का हाई भी छू लिया.

Q4 नतीजों और डिविडेंड पर होगी चर्चा

कंपनी के मुताबिक, 5 मई 2026 को बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की बैठक होगी. इस बैठक में मार्च 2026 तिमाही और पूरे वित्त वर्ष FY26 के ऑडिटेड स्टैंडअलोन और कंसोलिडेटेड नतीजों को मंजूरी दी जाएगी. साथ ही कंपनी FY26 के लिए फाइनल डिविडेंड की सिफारिश पर भी विचार करेगी.

शेयरहोल्डिंग पैटर्न

मार्च 2026 के आंकड़ों के अनुसार, प्रमोटर की हिस्सेदारी 77.87 प्रतिशत पर स्थिर बनी हुई है. विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) की हिस्सेदारी 3.59 प्रतिशत से घटकर 3.35 प्रतिशत रह गई, जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों (DII) की हिस्सेदारी 6.10 प्रतिशत पर बनी रही. पब्लिक शेयरहोल्डिंग 12.43 प्रतिशत से बढ़कर 12.69 प्रतिशत हो गई. कंपनी में कुल शेयरधारकों की संख्या बढ़कर 1,22,189 हो गई, जो पिछले तिमाही में 1,18,863 थी.

कंपनी का बिजनेस

Emcure Pharmaceuticals भारत की प्रमुख रिसर्च-आधारित फार्मा कंपनी है, जो दवाओं, बायोलॉजिक्स और API के डेवलपमेंट, मैन्युफैक्चरिंग और मार्केटिंग में काम करती है. कंपनी महिलाओं की सेहत, कार्डियोलॉजी, ऑन्कोलॉजी, रेस्पिरेटरी और HIV जैसी कई थेरपी सेगमेंट में मजबूत मौजूदगी रखती है.

इसे भी पढ़ें- इस सोलर स्टॉक में लगा अपर सर्किट! Q4 में 158 फीसदी मुनाफा बढ़ा, निवेशकों को मिला डिविडेंड का तोहफा

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.