FIIs और म्यूचुअल फंड ने इन शेयरों में बढ़ाई हिस्सेदारी, 6 महीने में 82% तक रिटर्न; इन स्टॉक्स पर रखें नजर
मार्च तिमाही में Nifty 250 Microcap Index के कई चुनिंदा शेयरों में FIIs और MFs ने एक साथ हिस्सेदारी बढ़ाई. इनमें से 10 माइक्रोकैप शेयरों ने पिछले 6 महीनों में 25 प्रतिशत से 75 प्रतिशत तक का शानदार रिटर्न दिया है. इन शेयरों ने निवेशकों को बंपर रिटर्न दिया है.
जब बड़े संस्थागत निवेशक एक साथ किसी सेक्टर या स्टॉक में दांव लगाते हैं, तो बाजार का ध्यान अपने आप वहां जाता है. Foreign Institutional Investors (FIIs) और Mutual Funds (MFs) आमतौर पर गहरी रिसर्च और बेहतर समझ के आधार पर शुरुआती मौके पकड़ लेते हैं. ऐसे में दोनों का एक साथ निवेश बढ़ाना रिटेल निवेशकों के लिए मजबूत संकेत माना जाता है. मार्च तिमाही में Nifty 250 Microcap Index के कई चुनिंदा शेयरों में FIIs और MFs ने एक साथ हिस्सेदारी बढ़ाई. इनमें से 10 माइक्रोकैप शेयरों ने पिछले 6 महीनों में 25 प्रतिशत से 82 प्रतिशत तक का शानदार रिटर्न दिया है.
Prime Focus
पिछले 6 महीनों में यह शेयर 82 प्रतिशत उछला है और 162 रुपये से बढ़कर 314 रुपये तक पहुंच गया. मार्च 2026 तिमाही में FII हिस्सेदारी 3.35 प्रतिशत से बढ़कर 3.67 प्रतिशत हुई, जबकि MF हिस्सेदारी 0.06 प्रतिशत से बढ़कर 0.08 प्रतिशत हो गई.
KRN Heat Exchanger and Refrigeration
इस शेयर ने 6 महीनों में 63 प्रतिशत की तेजी दिखाई और 804 रुपये से बढ़कर 1,309 रुपये हो गया. FII हिस्सेदारी 5.31 प्रतिशत से बढ़कर 6.66 प्रतिशत और MF हिस्सेदारी 2.29 प्रतिशत से बढ़कर 2.42 प्रतिशत हो गई.
Voltamp Transformers
यह शेयर 62 प्रतिशत चढ़कर 7,102 रुपये से 11,513 रुपये तक पहुंचा. FII हिस्सेदारी 21.78 प्रतिशत से बढ़कर 22.82 प्रतिशत और MF हिस्सेदारी 24.65 प्रतिशत से बढ़कर 25.05 प्रतिशत हो गई.
Aether Industries
शेयर ने 54 प्रतिशत की तेजी दिखाई और 759 रुपये से बढ़कर 1,170 रुपये हो गया. FII हिस्सेदारी 5.81 प्रतिशत से बढ़कर 6.29 प्रतिशत और MF हिस्सेदारी 11.07 प्रतिशत से बढ़कर 11.58 प्रतिशत हो गई.
Lumax Auto Technologies
6 महीनों में यह शेयर 44 प्रतिशत चढ़कर 1,154 रुपये से 1,663 रुपये तक पहुंचा. FII हिस्सेदारी 8.00 प्रतिशत से बढ़कर 8.38 प्रतिशत और MF हिस्सेदारी 14.18 प्रतिशत से बढ़कर 14.41 प्रतिशत हो गई.
Karnataka Bank
6 महीनों में शेयर 44 प्रतिशत उछलकर 184 रुपये से 264 रुपये तक पहुंचा. FII हिस्सेदारी 11.69 प्रतिशत से बढ़कर 11.78 प्रतिशत और MF हिस्सेदारी 7.74 प्रतिशत से बढ़कर 8.27 प्रतिशत हो गई.
Indian Metals & Ferro Alloys
बीते 6 महीने में शेयर 43 प्रतिशत बढ़कर 1,138 रुपये से 1,632 रुपये हो गया. FII हिस्सेदारी 3.35 प्रतिशत से बढ़कर 3.87 प्रतिशत और MF हिस्सेदारी 0.12 प्रतिशत से बढ़कर 0.17 प्रतिशत हो गई.
Gujarat Ambuja Exports
6 महीने में शेयर करीब 41 प्रतिशत चढ़कर 106 रुपये से 150 रुपये तक पहुंचा. FII हिस्सेदारी 1.60 प्रतिशत से बढ़कर 2.18 प्रतिशत और MF हिस्सेदारी 0.19 प्रतिशत से बढ़कर 0.22 प्रतिशत हो गई.
SPR Auto Technologies
6 महीने में इस शेयर ने 29 प्रतिशत की तेजी दिखाई और 2,704 रुपये से बढ़कर 3,476 रुपये तक पहुंचा. FII हिस्सेदारी 6.62 प्रतिशत से बढ़कर 7.65 प्रतिशत और MF हिस्सेदारी 4.34 प्रतिशत से बढ़कर 4.39 प्रतिशत हो गई.
इसे भी पढ़ें- तिमाही नतीजों से पहले इस फार्मा स्टॉक ने पकड़ी रफ्तार, 52-वीक हाई पर पहुंचे शेयर, 5 मई है खास दिन!
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
बाजार में तबाही! सेंसेक्स 1100 अंकों से ज्यादा टूटा, डूबे 8 लाख करोड़; इन 5 वजहों से बिकवाली को मजबूर निवेशक
41% सस्ता मिल रहा विजय केडिया का यह स्टॉक, खरीदे 44,44,444 शेयर; 5 साल में 2700% तक मल्टीबैगर रिटर्न
बाजार में भारी बिकवाली, सेंसेक्स 900 अंक फिसला, निफ्टी 24000 के नीचे, रुपया 95 के पार, ये स्टॉक बुरी तरह टूटे
