SEBI के पास आज ही फाइल होगा JIO IPO का ड्राफ्ट पेपर, AGM में मुकेश अंबानी का बड़ा ऐलान, जानें- डिटेल्स

रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी शुक्रवार को एनुअल जनरल मीटिंग (AGM) में समूह के कारोबार की उपलब्धियों को बताया और भविष्य के रोडमैप के बारे में बताया. मुकेश अंबानी ने कहा कि आकाश अंबानी, ईशा अंबानी और अनंत अंबानी जियो IPO प्रोसेस को संभाल रहे हैं और वे वैल्यू बनाने के मौकों की अगली पीढ़ी का नेतृत्व करेंगे.

रिलायंस जनरल मीटिंग, Image Credit: RIL

रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी शुक्रवार को एनुअल जनरल मीटिंग (AGM) में समूह के कारोबार की उपलब्धियों को बताया और भविष्य के रोडमैप के बारे में बताया. बड़ा ऐलान करते हुए अंबानी ने कहा कि जियो प्लेटफॉर्म के आईपीओ के लिए हम तैयार हैं और आज ही यानी शुक्रवार को हम सेबी के पास DRHP फाइल करने जा रहे हैं.

बोर्ड ने दी DRHP को मंजूरी

मुकेश अंबानी ने कहा कि जियो प्लेटफॉर्म्स के बोर्ड ने आज ही अपने ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (DRHP) को मंजूरी दे दी है और इसे आज ही SEBI के पास फाइल किया जाएगा. मुकेश अंबानी का कहना है कि जियो IPO इस साल रिलायंस के लिए वैल्यू बनाने की दिशा में सबसे अहम पड़ाव है. इससे रिलायंस के शेयरहोल्डर्स के लिए बड़ी वैल्यू बनने की उम्मीद है और साथ ही नए निवेशकों को निवेश का एक आकर्षक मौका भी मिलेगा.

IPO का प्रोसस कौन संभाल रहा?

मुकेश अंबानी का कहा कि जियो की प्रस्तावित लिस्टिंग दुनिया को दिखाएगी कि भारत ग्लोबल स्तर, ग्लोबल क्षमता और ग्लोबल वैल्यू वाली टेक्नोलॉजी कंपनियां बना सकता है. मुकेश अंबानी ने कहा कि आकाश अंबानी, ईशा अंबानी और अनंत अंबानी जियो IPO प्रोसेस को संभाल रहे हैं और वे वैल्यू बनाने के मौकों की अगली पीढ़ी का नेतृत्व करेंगे.

10 साल पहले हुई थी शुरुआत

अंबानी ने कहा कि 10 साल पहले, जियो की शुरुआत भारत से डिजिटल असमानता को खत्म करने के मकसद से हुई थी. ऐसे समय में जब वॉयस कॉल और डेटा महंगे थे और इंटरनेट की स्पीड खराब थी, जियो ने वॉयस कॉल को फ्री और हाई-स्पीड डेटा को सस्ता बना दिया. यह कहते हुए कि जियो ने हर भारतीय के लिए डिजिटल जीवन को संभव बनाया. उन्होंने आगे कहा कि जियो अपने अगले बड़े मिशन की तैयारी कर रहा है.

कितनी हो सकती है वैल्यूएशन?

Jio की संभावित लिस्टिंग को भारत का अब तक का सबसे बड़ा IPO माना जा रहा है. रॉयटर्स ने जनवरी 2026 में रिपोर्ट दी थी कि IPO की वैल्यू $4 अरब तक हो सकती है. नवंबर 2025 में इन्वेस्टमेंट बैंक जेफरीज (Jefferies) ने अनुमान लगाया था कि रिलायंस जियो की वैल्यूएशन $180 अरब है. 524 मिलियन से अधिक सब्सक्राइबर्स के साथ, Jio भारत का सबसे बड़ा डिजिटल प्लेटफॉर्म है. Jio 5G का सब्सक्राइबर बेस 268 मिलियन है और JioAirFiber 13 मिलियन घरों को कनेक्ट करता है.

प्रस्तावित इनिशियल पब्लिक ऑफर (IPO) के लिए है, जिसमें ₹10 फेस वैल्यू वाले 27 करोड़ तक के फ्रेश इक्विटी शेयर जारी किए जाएंगे. इन शेयरों की कीमत ‘बुक बिल्डिंग प्रोसेस’ के जरिए तय की जाएगी.

यह भी पढ़ें: NSE के IPO से प्रेशर में BSE के शेयर, रेवेन्यू, प्रॉफिट ग्रोथ और मार्केट शेयर पर दिखेगा असर?