रिन्यूएबल एनर्जी सेक्टर की कंपनी ला रही IPO, ₹430 करोड़ जुटाने की तैयारी; SEBI के पास दाखिल किया DRHP

रिन्यूएबल एनर्जी सेक्टर की कंपनी Renfra Energy India शेयर बाजार में उतरने की तैयारी कर रही है. कंपनी ने अपना आईपीओ (IPO) लाने के लिए बाजार नियामक सेबी के पास ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (DRHP) दाखिल किया है. इस इश्यू के जरिए कंपनी 430 करोड़ रुपये का फ्रेश इश्यू लाएगी.

IPO Image Credit: FreePik

Renfra Energy IPO: रिन्यूएबल एनर्जी सेक्टर में काम करने वाली Renfra Energy India ने आईपीओ के जरिए फंड जुटाने की दिशा में कदम बढ़ा दिया है. कंपनी ने मार्केट रेगुलेटर SEBI के पास ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (DRHP) दाखिल किया है. ड्राफ्ट पेपर्स के मुताबिक, आईपीओ में 430 करोड़ रुपये का फ्रेश इश्यू शामिल होगा. इसके साथ ही ऑफर फॉर सेल (OFS) के तहत 47,94,800 इक्विटी शेयर बिक्री के लिए पेश किए जाएंगे.

जुटाई गई रकम का कहां होगा इस्तेमाल?

कंपनी फ्रेश इश्यू से मिलने वाली राशि में से 160 करोड़ रुपये का उपयोग नॉन-कन्वर्टिबल डिबेंचर (NCD) के रिडेम्प्शन के लिए करेगी. वहीं 70 करोड़ रुपये वर्किंग कैपिटल की जरूरतों को पूरा करने में खर्च किए जाएंगे. बची हुई राशि का इस्तेमाल सामान्य कॉर्पोरेट जरूरतों के लिए किया जाएगा.

क्या करती है कंपनी?

साल 2017 में स्थापित Renfra Energy India तमिलनाडु के मुख्यालय वाली कंपनी है. यह टर्नकी इंजीनियरिंग, प्रोक्योरमेंट एंड कंस्ट्रक्शन (EPC) और रिन्यूएबल प्रोजेक्ट एग्जीक्यूशन सेगमेंट में काम करती है. कंपनी यूटिलिटी-स्केल और कमर्शियल एंड इंडस्ट्रियल (C&I) ग्राहकों को सेवाएं देती है. कंपनी का कारोबार सोलर एनर्जी सॉल्यूशंस, विंड एनर्जी सॉल्यूशंस और ऑपरेशन एंड मेंटेनेंस सर्विसेज तक फैला हुआ है.

वित्तीय प्रदर्शन कैसा रहा?

वित्त वर्ष FY26 में कंपनी का ऑपरेशंस से रेवेन्यू 1,013 करोड़ रुपये रहा, जबकि टैक्स के बाद मुनाफा (PAT) 156.8 करोड़ रुपये दर्ज किया गया. 15 मई 2026 तक कंपनी 462.35 मेगावाट क्षमता वाली रिन्यूएबल एनर्जी परियोजनाएं पूरी कर चुकी थी. इनमें 412.85 मेगावाट सोलर और 49.50 मेगावाट विंड प्रोजेक्ट शामिल हैं.

इसके अलावा कंपनी के पास 139.10 मेगावाट क्षमता वाली परियोजनाएं निर्माणाधीन हैं, जिनमें 83 मेगावाट सोलर और 56.10 मेगावाट विंड प्रोजेक्ट शामिल हैं. ड्राफ्ट पेपर्स के अनुसार, शेयर बाजार में लिस्ट कंपनी के कंपटेटिव में KPI Green Energy Ltd, KP Energy Ltd, Solarworld Energy Solutions Ltd और Zodiac Energy Ltd शामिल हैं.

इसे भी पढ़ें- Delhi EV Policy: नई EV पॉलिसी से इन शेयरों की होगी बल्ले-बल्ले! M&M से लेकर UNO Minda तक पर नजर, ब्रोकरेज बुलिश

Latest Stories