अगले हफ्ते IPO की धूम! 11 इश्यू से जुटेंगे ₹7055 करोड़, बुधवार को एक साथ खुलेंगे 6

अगला हफ्ता आईपीओ बाजार के लिए बेहद व्यस्त रहने वाला है. 11 कंपनियां कुल करीब 7055 करोड़ रुपये जुटाने के लिए अपने इश्यू लेकर आ रही हैं. इनमें रेंटोमोजो का 1255.57 करोड़ रुपये और कनाहर इलेक्ट्रिकल्स का 1,055.74 करोड़ रुपये का आईपीओ सबसे बड़े इश्यू में शामिल है. 9 सितंबर को एक साथ 6 आईपीओ खुलने वाले हैं, जिससे निवेशकों के सामने विकल्पों की संख्या काफी बढ़ जाएगी. इसके साथ ही पर्पल स्टाइल लैब्स, रेज ऑफ बिलीफ और डीप ज्वैलर्स की लिस्टिंग भी होगी.

आईपीओ Image Credit: FREEPIK

Highlights

  • अगले हफ्ते 11 कंपनियां आईपीओ लेकर आ रही हैं.
  • 9 सितंबर को एक साथ 6 आईपीओ खुलेंगे.
  • पर्पल स्टाइल लैब्स, रेज ऑफ बिलीफ और डीप ज्वैलर्स के शेयर बाजार में डेब्यू करेंगे.

Upcoming IPO: शेयर बाजार में अगले हफ्ते आईपीओ की जोरदार हलचल देखने को मिलेगी. 7 सितंबर से 15 सितंबर के बीच कुल 11 कंपनियां अपने आईपीओ लेकर आ रही हैं और इन इश्यू के जरिए करीब 7055 करोड़ रुपये जुटाने की तैयारी है. खास बात यह है कि 9 सितंबर यानी बुधवार को एक साथ 6 आईपीओ खुलेंगे, जबकि 8 सितंबर मंगलवार को 3 कंपनियां अपना इश्यू लेकर आएंगी. 7 सितंबर सोमवार और 10 सितंबर गुरुवार को एक-एक आईपीओ खुलेगा. हालांकि, अगले हफ्ते कुछ और कंपनियों के आईपीओ की घोषणा भी हो सकती है.

नए आईपीओ के अलावा शेयर बाजार में तीन कंपनियों की लिस्टिंग भी होगी. पर्पल स्टाइल लैब्स की लिस्टिंग सोमवार को होगी, जबकि रेज ऑफ बिलीफ और डीप ज्वैलर्स मंगलवार से दलाल स्ट्रीट पर कारोबार शुरू करेंगे.

7 सितंबर को खुलेगा प्राणव कंस्ट्रक्शंस का IPO

प्राणव कंस्ट्रक्शंस का आईपीओ 7 सितंबर से 9 सितंबर तक खुला रहेगा. कंपनी ने शेयर का प्राइस बैंड 118 से 124 रुपये तय किया है और लॉट साइज 120 शेयरों का है. इस आईपीओ का कुल आकार 351.03 करोड़ रुपये है, जिसमें 315.60 करोड़ रुपये का फ्रेश इश्यू और 35.43 करोड़ रुपये का ओएफएस शामिल है. शेयरों का अलॉटमेंट 10 सितंबर को होने की उम्मीद है, जबकि बीएसई और एनएसई पर लिस्टिंग 15 सितंबर को हो सकती है.

मंगलवार को एक साथ खुलेंगे 3 IPO

8 सितंबर को ग्लास वॉल सिस्टम्स, प्रासोल केमिकल्स और कनाहर इलेक्ट्रिकल्स के आईपीओ खुलेंगे. ग्लास वॉल सिस्टम्स का 427.89 करोड़ रुपये का आईपीओ 8 सितंबर से 10 सितंबर तक खुला रहेगा. इसका प्राइस बैंड 172 से 182 रुपये प्रति शेयर और लॉट साइज 82 शेयर है. इश्यू में 60 करोड़ रुपये का फ्रेश इश्यू और 367.89 करोड़ रुपये का ओएफएस शामिल है. अलॉटमेंट 11 सितंबर को और लिस्टिंग 16 सितंबर को बीएसई और एनएसई पर होने की उम्मीद है.

प्रासोल केमिकल्स 500 करोड़ रुपये जुटाने के लिए आईपीओ ला रही है. यह इश्यू 8 सितंबर से 10 सितंबर तक खुला रहेगा. प्राइस बैंड 643 से 676 रुपये और लॉट साइज 22 शेयर है. इसमें 80 करोड़ रुपये का फ्रेश इश्यू और 420 करोड़ रुपये का ओएफएस शामिल है. अलॉटमेंट 11 सितंबर को और लिस्टिंग 16 सितंबर को होने की उम्मीद है.

कनाहर इलेक्ट्रिकल्स का 1055.74 करोड़ रुपये का आईपीओ भी 8 सितंबर से 10 सितंबर तक खुला रहेगा. इसका प्राइस बैंड 601 से 632 रुपये है और न्यूनतम लॉट साइज 23 शेयरों का है. इश्यू में 300 करोड़ रुपये का फ्रेश इश्यू और 755.74 करोड़ रुपये का ओएफएस शामिल है. अलॉटमेंट 11 सितंबर को और लिस्टिंग 16 सितंबर को बीएसई और एनएसई पर होने की उम्मीद है.

बुधवार को खुलेंगे एक साथ 6 IPO

9 सितंबर अगले हफ्ते का सबसे व्यस्त दिन रहेगा. इस दिन करमतारा इंजीनियरिंग, एलसीसी प्रोजेक्ट्स, स्टीमहाउस इंडिया, मणिपाल पेमेंट एंड आइडेंटिटी सॉल्यूशंस, एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी यानी आर्किल और रेंटोमोजो के आईपीओ खुलेंगे.

करमतारा इंजीनियरिंग: कंपनी का आईपीओ 875 करोड़ रुपये का है और यह 9 सितंबर से 11 सितंबर तक खुला रहेगा. प्राइस बैंड 241 से 254 रुपये और लॉट साइज 59 शेयर है. इसमें ₹675 करोड़ का फ्रेश इश्यू और प्रमोटर्स की ओर से 200 करोड़ रुपये का ओएफएस शामिल है. अलॉटमेंट 15 सितंबर को और लिस्टिंग 17 सितंबर को होने की उम्मीद है.

एलसीसी प्रोजेक्ट्स: कंपनी 427.14 करोड़ रुपये का आईपीओ ला रही है. इश्यू 9 सितंबर से 11 सितंबर तक खुला रहेगा. प्राइस बैंड 139 से 146 रुपये और लॉट साइज 102 शेयर है. इसमें ₹258 करोड़ का फ्रेश इश्यू और 169.14 करोड़ रुपये का ओएफएस शामिल है. अलॉटमेंट 15 सितंबर और लिस्टिंग 17 सितंबर को हो सकती है.

स्टीमहाउस इंडिया: कंपनी का आईपीओ 414 करोड़ रुपये का है और यह 9 सितंबर से 11 सितंबर तक खुला रहेगा. इसमें 353 करोड़ रुपये का फ्रेश इश्यू और 61 करोड़ रुपये का ओएफएस शामिल है. कंपनी ने अभी प्राइस बैंड और लॉट साइज की जानकारी जारी नहीं की है. अलॉटमेंट 15 सितंबर और लिस्टिंग 17 सितंबर को होने की उम्मीद है.

मणिपाल पेमेंट एंड आइडेंटिटी सॉल्यूशंस: कंपनी का 805 करोड़ रुपये का आईपीओ 9 सितंबर से 11 सितंबर तक खुला रहेगा. प्राइस बैंड 322 से 339 रुपये और लॉट साइज 44 शेयर है. इश्यू में 320 करोड़ रुपये का फ्रेश इश्यू और प्रमोटर मणिपाल टेक्नोलॉजीज की ओर से 485 करोड़ रुपये का ओएफएस शामिल है. अलॉटमेंट 15 सितंबर और लिस्टिंग 17 सितंबर को होने की उम्मीद है.

एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी यानी आर्किल: कंपनी ₹732.97 करोड़ का आईपीओ ला रही है. इश्यू 9 सितंबर से 11 सितंबर तक खुला रहेगा. प्राइस बैंड ₹132 से ₹139 और लॉट साइज 107 शेयर है. पूरा इश्यू ओएफएस है, जिसमें करीब 5.27 करोड़ शेयर बेचे जाएंगे. इसमें कोई फ्रेश इश्यू नहीं है. अलॉटमेंट 15 सितंबर और लिस्टिंग 17 सितंबर को बीएसई और एनएसई पर होने की उम्मीद है.

रेंटोमोजो: रेंटोमोजो का 1,255.57 करोड़ रुपये का आईपीओ 9 सितंबर से 11 सितंबर तक खुला रहेगा. कंपनी ने प्राइस बैंड ₹384 से ₹404 प्रति शेयर और लॉट साइज 37 शेयर तय किया है. इश्यू में ₹150 करोड़ का फ्रेश इश्यू और करीब ₹1,105.57 करोड़ का ओएफएस शामिल है. अलॉटमेंट 15 सितंबर और लिस्टिंग 17 सितंबर को होने की उम्मीद है.

10 सितंबर को खुलेगा वीगालैंड डेवलपर्स का IPO

वीगालैंड डेवलपर्स का ₹210 करोड़ का आईपीओ 10 सितंबर से 15 सितंबर तक खुला रहेगा. इसका प्राइस बैंड 130 से 140 रुपये और लॉट साइज 107 शेयर है. पूरा इश्यू फ्रेश इश्यू है और इसमें कोई ओएफएस शामिल नहीं है. अलॉटमेंट 16 सितंबर को होने की उम्मीद है, जबकि बीएसई और एनएसई पर शेयरों की लिस्टिंग 18 सितंबर को हो सकती है.

अगले हफ्ते की IPO लिस्ट एक नजर में

कंपनीIPO साइजखुलने की तारीखप्राइस बैंडलॉट साइजसंभावित लिस्टिंग डेट
प्राणव कंस्ट्रक्शंस₹351.03 करोड़7-9 सितंबर₹118-12412015 सितंबर
ग्लास वॉल सिस्टम्स₹427.89 करोड़8-10 सितंबर₹172-1828216 सितंबर
प्रासोल केमिकल्स₹500 करोड़8-10 सितंबर₹643-6762216 सितंबर
कनाहर इलेक्ट्रिकल्स₹1,055.74 करोड़8-10 सितंबर₹601-6322316 सितंबर
करमतारा इंजीनियरिंग₹875 करोड़9-11 सितंबर₹241-2545917 सितंबर
एलसीसी प्रोजेक्ट्स₹427.14 करोड़9-11 सितंबर₹139-14610217 सितंबर
स्टीमहाउस इंडिया₹414 करोड़9-11 सितंबरउपलब्ध नहींउपलब्ध नहीं17 सितंबर
मणिपाल पेमेंट एंड आइडेंटिटी सॉल्यूशंस₹805 करोड़9-11 सितंबर₹322-3394417 सितंबर
आर्किल₹732.97 करोड़9-11 सितंबर₹132-13910717 सितंबर
रेंटोमोजो₹1,255.57 करोड़9-11 सितंबर₹384-4043717 सितंबर
वीगालैंड डेवलपर्स₹210 करोड़10-15 सितंबर₹130-14010718 सितंबर

इसे भी पढ़ें- PPF, FD, NPS या पोस्ट ऑफिस: रिटायरमेंट के लिए सिर्फ सबसे ज्यादा ब्याज वाली स्कीम चुनना सही नहीं

डिस्क्लेमर: Money9live कभी भी किसी शेयर, आईपीओ और म्यूचुअल फंड में निवेश की सलाह नहीं देता है. ये खबर केवल आपकी जानकारी के लिए है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.