HDFC Flexi Cap vs PPFAS Flexi Cap: निवेशकों के लिए कौन सा फंड बेहतर? यहां देखें पूरी डिटेल

मार्च 2026 में दो बड़े फंड HDFC Flexi Cap Fund और PPFAS Flexi Cap Fund ने अलग-अलग रणनीति अपनाई है. एक तरफ HDFC फंड ज्यादा एक्टिव और तेजी से बदलाव करने वाला है, जबकि PPFAS फंड शांत और लंबे समय की सोच के साथ चलता है. ऐसे में निवेशकों के सामने सवाल है कि इनमें से कौन सा फंड बेहतर है.

HDFC Flexi Cap vs PPFAS Flexi Cap Image Credit: Money9 live

HDFC Flexi Cap Fund vs PPFAS Flexi Cap Fund: म्यूचुअल फंड में निवेश करने वाले लोगों के लिए Flexi Cap फंड एक लोकप्रिय ऑप्शन बन चुके हैं. इन फंड्स की खास बात यह होती है कि ये बड़े, मिड और स्मॉल कैप शेयरों में निवेश कर सकते हैं. ऐसे में निवेशकों के पास ज्यादा मौके होते हैं. मार्च 2026 में दो बड़े फंड HDFC Flexi Cap Fund और PPFAS Flexi Cap Fund ने अलग-अलग रणनीति अपनाई है.

एक तरफ HDFC फंड ज्यादा एक्टिव और तेजी से बदलाव करने वाला है, जबकि PPFAS फंड शांत और लंबे समय की सोच के साथ चलता है. ऐसे में निवेशकों के सामने सवाल है कि इनमें से कौन सा फंड बेहतर है. आइए विस्तार से समझते हैं दोनों फंड्स के बीच अंतर और आपके लिए कौन सा सही हो सकता है.

HDFC Flexi Cap Fund की रणनीति

HDFC Flexi Cap Fund एक एक्टिव मैनेजमेंट वाला फंड है. इसमें करीब 59 शेयर शामिल हैं. यह फंड खासकर बैंकिंग सेक्टर में ज्यादा निवेश करता है, जैसे ICICI Bank, HDFC Bank और SBI. मार्च में इस फंड ने कुछ नए शेयर खरीदे और कुछ बेचे भी. इससे पता चलता है कि यह फंड बाजार के मौके देखकर जल्दी फैसले लेता है. इसके अलावा, इस फंड ने अपनी कैश होल्डिंग कम कर दी है, यानी अब ज्यादा पैसा शेयर बाजार में लगाया गया है.

PPFAS Flexi Cap Fund का तरीका

PPFAS Flexi Cap Fund की रणनीति अलग है. यह फंड ज्यादा बदलाव नहीं करता. इसमें करीब 37 शेयर हैं और यह लंबे समय के लिए निवेश करता है. मार्च में इस फंड ने कोई नया शेयर नहीं खरीदा, बल्कि पुराने शेयरों में ही पैसा बढ़ाया. इसकी खास बात यह है कि इसमें विदेशी कंपनियों जैसे Alphabet, Amazon और Microsoft में भी निवेश होता है.

दोनों में मुख्य अंतर

दोनों फंड्स में बड़ा अंतर उनकी रणनीति का है. HDFC फंड ज्यादा एक्टिव है और जल्दी-जल्दी बदलाव करता है. वहीं PPFAS फंड कम बदलाव करता है और लंबे समय पर ध्यान देता है. HDFC में ज्यादा शेयर हैं, जबकि PPFAS में कम लेकिन चुने हुए शेयर हैं. अगर आप ज्यादा रिटर्न और तेजी से बदलते बाजार का फायदा लेना चाहते हैं, तो HDFC Flexi Cap अच्छा ऑप्शन हो सकता है. लेकिन अगर आप स्थिरता और लंबे समय में धीरे-धीरे पैसा बढ़ाना चाहते हैं, तो PPFAS Flexi Cap बेहतर रहेगा.

यह भी पढ़ें: Noida में बवाल, सैलरी हाइक ना होने पर सड़क पर उतरे कर्मचारी, गाड़ियों में तोड़-फोड़ से लेकर पत्थरबाजी, जानें कौन से रास्तों पर असर

Latest Stories

आपदा में अवसर तलाश रहे म्यूचुअल फंड्स! 16 महीने के निचले स्तर पर कैश होल्डिंग, रिकॉर्ड खरीदारी का संकेत

1 हफ्ते में 13% तक रिटर्न! बाजार में तेजी के बीच इक्विटी म्यूचुअल फंड्स ने किया धमाका; ग्रीन जोन में रहे 608 स्कीम्स

₹10000 की SIP से बन सकता है ₹2 करोड़ का फंड, फिर हर महीने ₹2 लाख की इनकम भी! जानें पूरा फॉर्मूला

SIP में निवेश ऑल टाइम हाई पर, मार्च में इक्विटी म्‍यूचुअल फंडों में 40450 करोड़ का आया इंवेस्‍टमेंट, डेट से लोगों ने निकाले पैसे

मार्च में Quant Small Cap Fund का बड़ा दांव! Adani Enterprises और HDFC Bank समेत इन 10 कंपनियों में बढ़ाई हिस्सेदारी

FY26 में 4 Mid Cap Funds का दबदबा, 5 साल में दिया 33% तक CAGR रिटर्न; जानें कौन-कौन हैं शामिल