बाजार में उतार-चढ़ाव के बीच बढ़ी फ्लेक्सी कैप फंड्स की चर्चा, SIP निवेशकों के लिए क्यों माने जा रहे बेहतर विकल्प?
छोटे निवेशकों से लेकर रिटायरमेंट की तैयारी कर रहे लोगों तक, हर कोई अपने निवेश को लेकर थोड़ा चिंतित नजर आ रहा है. SIP यानी Systematic Investment Plan को लंबे समय से बाजार की गिरावट में सुरक्षित निवेश का तरीका माना जाता रहा है, लेकिन मौजूदा हालात में SIP निवेशक भी दबाव महसूस कर रहे हैं.
Flexi Cap Mutual Funds: शेयर बाजार में इस समय लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है. ऐसे माहौल में छोटे निवेशकों से लेकर रिटायरमेंट की तैयारी कर रहे लोगों तक, हर कोई अपने निवेश को लेकर थोड़ा चिंतित नजर आ रहा है. SIP यानी Systematic Investment Plan को लंबे समय से बाजार की गिरावट में सुरक्षित निवेश का तरीका माना जाता रहा है, लेकिन मौजूदा हालात में SIP निवेशक भी दबाव महसूस कर रहे हैं.
इसी बीच Flexi Cap Mutual Funds तेजी से चर्चा में आ गए हैं. अप्रैल 2026 में इस category में सबसे ज्यादा 10,147 करोड़ रुपये का net inflow देखने को मिला. विशेषज्ञों का मानना है कि volatile market में Flexi Cap Funds निवेशकों को बेहतर balance और flexibility दे सकते हैं, क्योंकि ये funds बड़ी, मिड और छोटी कंपनियों में जरूरत के हिसाब से निवेश कर सकते हैं.
क्या होते हैं Flexi Cap Funds
Flexi Cap Funds ऐसे equity mutual funds होते हैं, जो अपने कुल निवेश का कम से कम 65 प्रतिशत हिस्सा शेयर बाजार में लगाते हैं. इन funds की सबसे बड़ी खासियत यह है कि fund manager market conditions के हिसाब से large cap, mid cap और small cap कंपनियों में निवेश बदल सकता है. इसी वजह से इन्हें “go anywhere funds” भी कहा जाता है, क्योंकि इन पर किसी एक category में निवेश की सीमा नहीं होती.
SIP निवेशकों के लिए क्यों बेहतर
- SIP के जरिए नियमित निवेश करने वालों के लिए Flexi Cap Funds अच्छे विकल्प माने जाते हैं.
- जब बाजार गिरता है, तब SIP के जरिए कम कीमत पर ज्यादा units मिलती हैं.
- वहीं Flexi Cap Funds में fund manager market के हिसाब से portfolio बदल सकता है, जिससे जोखिम कुछ हद तक कम हो सकता है.
गिरते बाजार में कैसे चुनें सही Fund
- बाजार में गिरावट के समय सिर्फ return नहीं, बल्कि risk भी देखना जरूरी होता है.
- इसीलिए कई एक्सपर्ट Sortino Ratio पर ध्यान देने की सलाह देते हैं.
- यह एक ऐसा पैमाना है, जो यह बताता है कि कोई fund कम downside risk के साथ कितना बेहतर return दे रहा है.
- यानी अगर दो funds ने समान return दिया हो, तो वह fund बेहतर माना जाएगा जिसमें गिरावट का जोखिम कम हो.
| फंड का नाम | Sortino Ratio | 3 साल का रिटर्न |
|---|---|---|
| Parag Parikh Flexi Cap Fund | 1.47 | 16.81% |
| Bank of India Flexi Cap Fund | 1.36 | 23.07% |
| WhiteOak Capital Flexi Cap Fund | 1.18 | 18.15% |
| Quant Flexi Cap Fund | 1.17 | 20.06% |
| HDFC Flexi Cap Fund | 1.16 | 18.83% |
Sortino Ratio क्यों है जरूरी
मान लीजिए दो funds ने 15 प्रतिशत return दिया. लेकिन एक fund का Sortino Ratio 2 है और दूसरे का 1. इसका मतलब है कि पहले fund ने कम downside volatility के साथ return दिया, जबकि दूसरे fund में गिरावट ज्यादा रही. सरल शब्दों में कहें, तो पहला fund ज्यादा stable माना जाएगा.
यह भी पढ़ें: Nifty Outlook 25 May: निफ्टी 24,000 के पार जाएगा या फिर होगी गिरावट? ये 5 ट्रिगर्स तय करेंगे दिशा
Parag Parikh Flexi Cap Fund चर्चा में
Flexi Cap category में Parag Parikh Flexi Cap Fund का Sortino Ratio 1.47 बताया गया है, जो इस category में सबसे ज्यादा माना जा रहा है. हालांकि पिछले तीन साल में fund का return कुछ दूसरे funds से कम रहा, लेकिन downside risk भी कम रहा है. volatile market में सिर्फ ज्यादा return के पीछे भागने के बजाय stable और balanced funds चुनना ज्यादा समझदारी हो सकती है.
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
Mutual Fund और PMS निवेशकों के लिए नया प्लान; SEBI ला सकता है बड़ा बदलाव, जानें डिटेल
SIP निवेशकों की हुई बल्ले-बल्ले! गोल्ड से फार्मा तक इन फंड्स ने 5 साल में कराई तगड़ी कमाई; 35% तक दिया रिटर्न
Solar-Wind सेक्टर की तेजी से चमके ये Mutual Funds, 1 साल में मिला 25% तक रिटर्न, जानें लिस्ट का किंग कौन?
