Parag Parikh फ्लैक्सी कैप फंड ने ITC-TCS समेत कुल 16 शेयरों में बढ़ाई हिस्सेदारी, इस स्टॉक से लिया एग्जिट
Parag Parikh Flexi Cap Fund ने जनवरी 2026 में अपने पोर्टफोलियो में बदलाव करते हुए ITC, TCS और कोटक महिंद्रा बैंक समेत कई शेयरों में हिस्सेदारी बढ़ाई, जबकि Coal India और MCX में कटौती की है. भारती एयरटेल से पूरी तरह बाहर निकलते हुए फंड ने CIE Automotive India और CMS Info System जैसे नए स्टॉक्स जोड़े.
देश के बड़े फ्लेक्सी कैप म्यूचुअल फंड्स में शामिल Parag Parikh Flexi Cap Fund ने जनवरी 2026 में अपने पोर्टफोलियो में अहम बदलाव किए हैं. फंड ने ITC, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) समेत कुल 16 शेयरों में हिस्सेदारी बढ़ाई है जबकि Coal India और मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज ऑफ इंडिया (MCX) में एक्सपोजर घटाया है. इसके अलावा फंड ने भारती एयरटेल से पूरी तरह एग्जिट लिया गया और दो नए शेयर पोर्टफोलियो में जोड़े भी हैं.
कितनी नई खरीदारी की
जनवरी के दौरान फंड ने ITC के करीब 6.12 करोड़ शेयर खरीदे, जिससे कुल होल्डिंग 14.87 करोड़ से बढ़कर 20.99 करोड़ शेयर हो गई. इसके साथ ही कोटक महिंद्रा बैंक के 9.84 करोड़ और TCS के 38.11 लाख शेयर भी पोर्टफोलियो में जोड़े. यह कदम बड़े और स्थिर कंपनियों में एक्सपोजर मजबूत करने की रणनीति के तहत माना जा रहा है.
कितने शेयर बेचे
वहीं, फंड ने Coal India के करीब 22.07 लाख शेयर और MCX के 2,247 शेयर बेचकर अपनी हिस्सेदारी घटाई. भारती एयरटेल में भी फंड ने 2.11 करोड़ शेयर बेचकर पूरी तरह बाहर निकलने का फैसला किया. पोर्टफोलियो में दो नए शेयर CIE Automotive India और CMS Info System को शामिल किया गया है जिससे कुल शेयरों की संख्या दिसंबर के 30 से बढ़कर जनवरी में 31 हो गई.
कितना है AUM
जनवरी 2026 के अंत तक फंड का कुल एसेट अंडर मैनेजमेंट (AUM) करीब 1.34 लाख करोड़ रुपये रहा जो दिसंबर के मुकाबले थोड़ा अधिक है. फंड का उद्देश्य इक्विटी और इक्विटी से जुड़े इंस्ट्रूमेंट्स में निवेश के जरिए लंबी अवधि में फंड बढ़ाना है. यह स्कीम भारतीय और विदेशी इक्विटी, संबंधित इंस्ट्रूमेंट्स और डेट सिक्योरिटीज में निवेश करती है.
किन श्रेणियों में कितना निवेश
पोर्टफोलियो आवंटन की बात करें तो फंड का करीब 62.83% निवेश लार्ज कैप शेयरों में, 2.4% मिडकैप, 2.72% स्मॉलकैप और शेष अन्य श्रेणियों में है. यह फंड NIFTY 500 (TRI) बेंचमार्क के मुकाबले प्रदर्शन करता है और इसे राजीव ठक्कर समेत कई फंड मैनेजर्स की टीम मैनेज करती है.
इसे भी पढ़ें: जनवरी में इक्विटी म्यूचुअल फंडों में निवेश 14 प्रतिशत घटा, गोल्ड ETF को निवेशकों ने लिया हाथों-हाथ!
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
इक्विटी फंड से निवेशकों ने खींचे कदम, जनवरी घटकर 24 हजार करोड़ पर आया म्यूचुअल फंड निवेश; लेकिन AUM ने बनाया नया रिकॉर्ड
जनवरी में इक्विटी म्यूचुअल फंडों में निवेश 14 प्रतिशत घटा, गोल्ड ETF को निवेशकों ने लिया हाथों-हाथ!
LIC म्यूचुअल फंड ने दिल्ली में शुरू की देश की पहली वुमन सेंट्रिक एएमसी ब्रांच, जानिए यहां क्या होगा खास
