5 साल में ₹1 लाख को बनाया ₹3.28 लाख, ये हैं सबसे ज्यादा रिटर्न देने वाले 5 म्यूचुअल फंड

पिछले पांच सालों में मिडकैप और स्मॉलकैप म्यूचुअल फंड्स ने निवेशकों को शानदार रिटर्न दिया है. बंधन स्मॉल कैप फंड सबसे आगे रहा, जबकि मोतीलाल ओसवाल और इनवेस्को के फंड्स ने भी अच्छा प्रदर्शन किया. हालांकि, हर फंड की निवेश रणनीति और जोखिम अलग है.

म्यूचुअल फंड Image Credit: AI/CANVA

Top Mutual Funds: अगर आप लॉन्ग टर्म में म्यूचुअल फंड के जरिए बेहतर रिटर्न की तलाश कर रहे हैं, तो यह जानना जरूरी है कि सिर्फ रिटर्न ही नहीं, बल्कि फंड की निवेश रणनीति भी मायने रखती है। पिछले पांच वर्षों में कई मिडकैप और स्मॉलकैप फंड्स ने शानदार प्रदर्शन किया है। आइए जानते हैं कि सबसे ज्यादा रिटर्न देने वाले टॉप-5 म्यूचुअल फंड कौन से हैं और उनकी निवेश रणनीति एक-दूसरे से कितनी अलग है।

5 साल में सबसे ज्यादा रिटर्न देने वाले टॉप-5 म्यूचुअल फंड

फंड का नाम5 साल का रिटर्न
बंधन स्मॉल कैप फंड21.89 %
मोतीलाल ओसवाल मिडकैप फंड22.88%
इनवेस्को इंडिया स्मॉलकैप फंड25.40%
इनवेस्को इंडिया मिड कैप फंड26.88%
निप्पॉन इंडिया ग्रोथ मिड कैप फंड21.56%
सोर्स- Groww

ऐसे में अगर किसी निवेशक ने इनवेस्को इंडिया मिड कैप फंड में पांच साल पहले 1 लाख रुपये का एकमुश्त निवेश किया होता, तो उसकी रकम बढ़कर करीब 328826 रुपये हो जाती.

मोतीलाल ओसवाल मिडकैप फंड

यह फंड मिडकैप शेयरों पर सबसे ज्यादा फोकस करता है. इसके पोर्टफोलियो का 80.86 फीसदी हिस्सा मिडकैप शेयरों में निवेशित है, जबकि 19.14 फीसदी लार्जकैप में है. इसके अलावा कुल 93.37 फीसदी निवेश इक्विटी में और 6.63 फीसदी नकदी के रूप में रखा गया है. इसके प्रमुख निवेश वन97 कम्युनिकेशंस, कोफोर्ज और कल्याण ज्वैलर्स में हैं.

इनवेस्को इंडिया स्मॉलकैप फंड

यह फंड 66.45 फीसदी निवेश स्मॉलकैप शेयरों में करता है, जिससे यह शुरुआती चरण की तेजी से बढ़ने वाली कंपनियों पर दांव लगाता है. फंड का 98.91 फीसदी निवेश इक्विटी में है और केवल 1.09 फीसदी नकदी रखी गई है. इसके प्रमुख निवेश साई लाइफ साइंसेज, एम्बर एंटरप्राइजेज और आदित्य इन्फोटेक हैं.

इनवेस्को इंडिया मिड कैप फंड

इस फंड का पोर्टफोलियो अपेक्षाकृत अधिक संतुलित है. इसमें 64.90 फीसदी निवेश मिडकैप, 18.14 फीसदी लार्जकैप और 16.96 फीसदी स्मॉलकैप शेयरों में है. इसके प्रमुख निवेश बीएसई, प्रेस्टीज एस्टेट्स और फेडरल बैंक हैं.

बंधन स्मॉल कैप फंड

सबसे ज्यादा रिटर्न देने वाला यह फंड 77.12 फीसदी निवेश स्मॉलकैप शेयरों में करता है. साथ ही 10.12 फीसदी नकदी भी रखता है, जो इसे कुछ हद तक सेफ बनाती है. इसके प्रमुख निवेश सोभा, आरईसी और एसबीआई में हैं.

निप्पॉन इंडिया ग्रोथ मिड कैप फंड

यह फंड मिडकैप के साथ लार्जकैप और स्मॉलकैप में भी संतुलित निवेश करता है. इसके पोर्टफोलियो में 68.50% मिडकैप, 21.09 फीसदी लार्जकैप और 10.41 फीसदी स्मॉलकैप शेयर शामिल हैं. कुल 99.01 फीसदी निवेश इक्विटी में है. इसके प्रमुख निवेश बीएसई, फोर्टिस हेल्थकेयर और फेडरल बैंक हैं.

क्या समझें निवेशक?

इन आंकड़ों से साफ है कि पिछले पांच वर्षों में मिडकैप और स्मॉलकैप फंड्स ने बेहतर रिटर्न दिया है. हालांकि, इन फंड्स में जोखिम भी अपेक्षाकृत अधिक होता है. इसलिए केवल पिछले रिटर्न देखकर निवेश करने के बजाय फंड की रणनीति, पोर्टफोलियो और अपने जोखिम उठाने की क्षमता को ध्यान में रखकर फैसला करना चाहिए.

इसे भी पढ़ें- HAL शेयरहोल्डर्स के लिए खुशखबरी, 10 रुपये प्रति शेयर डिविडेंड का ऐलान; जानें रिकॉर्ड डेट

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.