Post Office खाताधारकों के लिए बड़ी खुशखबरी, e-KYC के बाद अब किसी भी ब्रांच से कर सकेंगे ट्रांजेक्शन
Post Office Savings Account ग्राहकों के लिए डाक विभाग ने नई सुविधा शुरू की है. अब मौजूदा CIF को आधार बेस्ड e-KYC CIF में बदला जा सकेगा. इसके बाद ग्राहक आधार वेरिफिकेशन के जरिये देश के किसी भी पोस्ट ऑफिस से ट्रांजेक्शन कर सकेंगे. इसके लिए आधार और मोबाइल नंबर का CIF से लिंक होना जरूरी है.
Post Office Savings Account रखने वाले कस्टमर के लिए डाक विभाग ने नई सुविधा शुरू की है. अब मौजूदा Customer Information File यानी CIF को आधार आधारित e-KYC CIF में बदला जा सकेगा. इसके बाद ग्राहक आधार वेरिफिकेशन के जरिये आसान तरीके से ट्रांजेक्शन कर सकेंगे. इतना ही नहीं e-KYC पूरा होने के बाद देश के किसी भी पोस्ट ऑफिस की ब्रांच से खाते को ऑपरेट किया जा सकेगा. इससे ग्राहकों को अपने ओरिजिनल पोस्ट ऑफिस पर निर्भर नहीं रहना पडे़गा
क्या है e-KYC CIF की नई सुविधा
डाक विभाग ने मौजूदा CIF को आधार बेस्ड e-KYC CIF में बदलने की सुविधा शुरू की है. इसके बाद ग्राहक आधार वेरिफिकेशन के आधार पर अपने खाते को ऑपरेट कर सकेंगे. तय लिमिट तक ट्रांजेक्शन के लिए पे इन स्लिप की जरूरत भी नहीं होगी. इससे खाते का यूज पहले की तुलना में अधिक आसान हो जाएगा.
किन ग्राहकों को मिलेगा लाभ
इस सुविधा का लाभ उन्हीं ग्राहकों को मिलेगा जिनका आधार नंबर और मोबाइल नंबर पहले से CIF के साथ जुड़ा होगा. यदि दोनों जानकारियां पहले से लिंक नहीं हैं तो ग्राहक पोस्ट ऑफिस में अप्लाई देकर इन्हें अपडेट करा सकते हैं. आधार नंबर एक से अधिक CIF से जुड़ा होने पर भी पहले सुधार कराना जरूरी होगा. इसके बाद ही e-KYC की प्रोसेस पूरी की जाएगी.
ऐसे होगी e-KYC की पूरी प्रोसेस
ग्राहक को अपने नजदीकी पोस्ट ऑफिस में जाकर e-KYC के लिए रिक्वेस्ट करना होगा. इसके बाद ब्रांच अधिकारी DREAM एप में ग्राहक की जानकारी दर्ज करेंगे. आधार नंबर डालने के बाद ग्राहक की सहमति ली जाएगी और बायोमेट्रिक सत्यापन किया जाएगा. यदि आधार में दर्ज नाम जन्म तिथि और लिंग की जानकारी रिकॉर्ड से मेल खाती है तो CIF को e-KYC CIF में बदल दिया जाएगा.
CIF नंबर नहीं बदलेगा
डाक विभाग ने साफ किया है कि e-KYC पूरा होने के बाद केवल CIF का प्रकार बदलेगा. ग्राहक का पुराना CIF नंबर वही रहेगा. यानी खाते से जुड़ी पहचान में कोई बदलाव नहीं होगा. इससे ग्राहकों को नया ग्राहक नंबर लेने या किसी अन्य प्रोसेस से नहीं गुजरना पडे़गा.
अब किसी भी पोस्ट ऑफिस से होगा ट्रांजेक्शन
नई व्यवस्था के तहत आधार वेरिफिकेशन वाले ग्राहक अब देश के किसी भी पोस्ट ऑफिस की ब्रांच से अपने खाते में ट्रांजेक्शन कर सकेंगे. इसे ब्रांच पोस्ट ऑफिस इंटरऑपरेबिलिटी का नाम दिया गया है. इससे दूसरे शहर या दूसरे इलाके में रहने वाले ग्राहकों को भी अपने खाते तक आसान पहुंच मिलेगी. हालांकि बिना आधार वेरिफिकेशन वाले ट्रांजेक्शन पहले की तरह उसी ब्रांच में होंगे जहां खाता खुला है.
ये भी पढ़ें- सिर्फ रास्ता नहीं बताता गूगल मैप, बिना इंटरनेट भी करता है काम; जानें इसके 8 शानदार फीचर्स
ग्राहकों को मिलेगा सुरक्षित अनुभव
नई व्यवस्था से पोस्ट ऑफिस सेविंग्स अकाउंट का यूज पहले से अधिक सुविधाजनक हो जाएगा. ग्राहकों को हर बार अपने मूल पोस्ट ऑफिस जाने की जरूरत नहीं पडे़गी. आधार बेस्ड वेरिफिकेशन से ट्रांजेक्शन अधिक सुरक्षित होंगे. साथ ही डिजिटल प्रोसेस के कारण समय की बचत भी होगी. डाक विभाग का मानना है कि इस कदम से ग्राहकों को बेहतर और आधुनिक बैंकिंग अनुभव मिलेगा.
Latest Stories
सिर्फ रास्ता नहीं बताता गूगल मैप, बिना इंटरनेट भी करता है काम; जानें इसके 8 शानदार फीचर्स
पीली पड़ गई हैं सफेद कुर्सियां? इन आसान घरेलू तरीकों से करें साफ, लौट आएगी चमक
EPFO 3.0 का बड़ा तोहफा! मिलेगा नया ATM Card, मिनटों में निकाल सकेंगे PF का पैसा
