ये है सबसे सस्ती 5 स्टार रेटिंग वाली टॉप लोड Fully Automatic Washing Machine, कीमत है 11290 रुपए

Top Load Washing Machine under 12000: कम बजट में फुली ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीन खरीदना चाहते हैं तो हम आज आपके लिए 12 हजार से कम कीमत में एक ऐसी वॉशिंग मशीन ढूंढकर लाए हैं जो 5 स्टार रेटिंग के साथ आती है.

फुली ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीन Image Credit: फ्लिपकार्ट

Highlights

  • Realme के पास है सस्ती फुली ऑटोमैटिक मशीन.
  • फ्लिपकार्ट पर मिल रही सस्ती टॉप लोड वॉशिंग मशीन.
  • बैंक ऑफर्स के साथ एडिशनल छूट का फायदा.

Semi Automatic को बदलकर Fully Automatic Washing Machine खरीदना चाहते हैं लेकिन ज्यादा पैसे भी खर्च नहीं करने हैं तो हम आज आपके लिए 12 हजार रुपए से कम कीमत में 7KG और 5 स्टार रेटिंग वाली फुली ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीन ढूंढकर लाए हैं. ये मशीन रियलमी कंपनी की है और ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म Flipkart पर उपलब्ध है, ग्राहकों ने इस मशीन को 5 में से 4 स्टार रेटिंग दी है. 7 किलो वाली ये वॉशिंग मशीन तीन लोगों के लिए ठीक है.

7kg Fully Automatic Washing Machine की कीमत

49 फीसदी की छूट के बाद फ्लिपकार्ट पर रियलमी कंपनी की 7 किलो वाली टॉप लोड फुली ऑटोमैटिक मशीन 11 हजार 290 रुपए में बेची जा रही है. बैंक कार्ड ऑफर्स के साथ इस वॉशिंग मशीन पर आपको एडिशनल डिस्काउंट का फायदा मिलेगा. ध्यान दें कि कीमत में बदलाव संभव है लेकिन खबर लिखे जाने तक फ्लिपकार्ट पर ये मशीन 11,290 रुपए में मिल रही थी.

IndusInd क्रेडिट कार्ड के जरिए पेमेंट पर 1129 रुपए की छूट और RBL क्रेडिट कार्ड पर 1129 रुपए का सबसे ज्यादा डिस्काउंट है. आमतौर पर इस प्राइस रेंज में LG, Samsung, Whirlpool और Godrej जैसे ब्रैंड्स 7 किलो वाली सेमी ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीन बेचते हैं लेकिन हम आपके लिए इस रेंज में फुली ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीन ढूंढकर लाए हैं.

Realme Washing Machine के खास फीचर्स

इस टॉप लोड वॉशिंग मशीन में एडवांस सेंसर टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल हुआ है जिसमें वाटर सेंसर और इनबैलेंस सेंसर शामिल है. इस मशीन में डायमंड ड्रम, मैजिक फिल्टर, स्टैनलैस स्टील ड्रम और इको टब क्लीन जैसे फीचर्स मिलते हैं. आपकी सेफ्टी को ध्यान में रखते हुए मशीन में 5 लेयर की प्रोटेक्शन मिलती है, इसमें ओवरहीट प्रोटेक्शन, ओवरलोड प्रोटेक्शन, शॉर्ट सर्किट प्रोटेक्शन, ओवर वोल्टेज प्रोटेक्शन और अंडर वोल्टेज प्रोटेक्शन मिलती है.

वाटर रेसिस्टेंस के लिए इस मशीन को IPX4 रेटिंग मिली हुई है, इसमें टफ ग्लास लिड भी है. मशीन में 10 यूनिक वॉश प्रोग्राम्स मिलेंगे जो आपके हर फेब्रिक के लिए सूटेबल होंगे जैसे कि आपको स्टैंडर्ड, हैवी, डेलिकेट, इको सेवर, विंटर वियर, क्विक वॉश, किड्स वियर, टब क्लीन, एयर ड्राई और एक्वा कंजर्व जैसे फीचर्स मिलते हैं.

ध्यान दें: ये खबर केवल आपकी जानकारी के लिए है. हम इस वॉशिंग मशीन को खरीदने की सलाह नहीं दे रहे हैं, आप लोगों द्वारा दिए फीडबैक (रिव्यू) को पढ़ने के बाद ही कोई भी फैसला लें.

ये भी पढ़ें- हैकिंग और स्कैम से अकाउंट रहेगा सेफ, WhatsApp में आ गए 3 नए सिक्योरिटी फीचर्स