मई में सबसे ज्यादा नुकसान देने वाले बने ये 7 इक्विटी म्यूचुअल फंड्स, एक महीने में करीब 7% टूटे
मई 2026 में कुछ प्रमुख इक्विटी म्यूचुअल फंड्स का प्रदर्शन निवेशकों के लिए निराशाजनक रहा. HSBC Brazil Fund ने 6.75 फीसदी का सबसे बड़ा निगेटिव रिटर्न दिया, जबकि ICICI Pru Strategic Metal and Energy Equity FoF, SBI Consumption Opportunities Fund और अन्य सेक्टोरल व थीमैटिक फंड्स भी दबाव में रहे.

Mutual Funds: मई 2026 में जहां कई इक्विटी म्यूचुअल फंड्स ने निवेशकों को अच्छा रिटर्न दिया, वहीं कुछ फंड्स का प्रदर्शन निराशाजनक रहा. आंकड़ों के अनुसार, मई महीने में 7 प्रमुख इक्विटी म्यूचुअल फंड्स ने निवेशकों को निगेटिव रिटर्न दिया. इनमें कुछ इंटरनेशनल, सेक्टोरल और थीमैटिक फंड्स शामिल हैं, जिनमें निवेश करने वाले निवेशकों को एक महीने के दौरान 7 फीसदी तक का नुकसान उठाना पड़ा. वैश्विक आर्थिक अनिश्चितताओं, कमोडिटी कीमतों में उतार-चढ़ाव और कुछ खास सेक्टर्स में कमजोर प्रदर्शन के कारण इन फंड्स पर दबाव देखने को मिला.
HSBC Brazil Fund रहा सबसे कमजोर
ET की रिपोर्ट के मुताबिक, मई 2026 में सबसे खराब प्रदर्शन करने वाला फंड HSBC Brazil Fund रहा. यह एक इंटरनेशनल फंड है, जिसने महीने के दौरान 6.75 फीसदी का निगेटिव रिटर्न दिया. ब्राजील के बाजारों में कमजोरी और वैश्विक निवेशकों की सतर्कता का असर इस फंड के प्रदर्शन पर देखने को मिला.
मेटल और एनर्जी थीम वाले फंड्स पर भी दबाव
ICICI Pru Strategic Metal and Energy Equity FoF ने मई में 3.29 फीसदी का निगेटिव रिटर्न दर्ज किया. मेटल और एनर्जी सेक्टर में उतार-चढ़ाव के कारण इस फंड के प्रदर्शन पर असर पड़ा.
कंजम्प्शन और एफएमसीजी फंड्स भी रहे कमजोर
SBI Consumption Opportunities Fund ने मई में 2.15 फीसदी का निगेटिव रिटर्न दिया. वहीं, ICICI Pru FMCG Fund का रिटर्न 1.64 फीसदी निगेटिव रहा. इसके अलावा, Baroda BNP Paribas Aqua FoF और Kotak Rural Opportunities Fund ने क्रमशः 1.88 फीसदी और 1.66 फीसदी का नुकसान दर्ज किया. इन फंड्स का प्रदर्शन यह दिखाता है कि मई के दौरान कुछ थीमैटिक निवेश रणनीतियां निवेशकों के लिए फायदेमंद साबित नहीं हुईं.
लार्ज कैप और वैल्यू फंड्स भी नहीं बचे
आमतौर पर अपेक्षाकृत स्थिर माने जाने वाले Taurus Large Cap Fund और Sundaram Value Fund भी मई में निगेटिव रिटर्न देने वाले फंड्स की सूची में शामिल रहे. इन दोनों फंड्स ने क्रमशः 1.50 फीसदी और 1.43 फीसदी का नकारात्मक रिटर्न दिया.
यह भी पढ़ें: Vitamin D3 से लेकर डायबिटीज तक, NPPA ने तय कीं 30 दवाओं की नई कीमतें; नियम तोड़ने वाली कंपनियों पर होगी कार्रवाई
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.