8वें वेतन आयोग में कितना मिलेगा एरियर, खाते में आ सकते हैं ₹9 लाख , समझें Level 1, 3 और 5 का पूरा कैलकुलेशन
8th Pay Commission के लागू होने पर केंद्र सरकार के कर्मचारियों को एरियर के रूप में बड़ी रकम मिल सकती है. अनुमान के मुताबिक Level 1, 3 और 5 कर्मचारियों को 20 महीने के एरियर में 3.60 लाख से लेकर 9.17 लाख रुपये तक मिल सकते हैं. यह राशि फिटमेंट फैक्टर 2.0 से 2.57 के आधार पर तय होगी.
8th Pay Commission: केंद्र सरकार के लाखों कर्मचारी 8th Pay Commission के लागू होने का इंतजार कर रहे हैं. 7वें वेतन आयोग की अवधि खत्म होने के बाद अब नजर नए वेतन आयोग पर है. माना जा रहा है कि इसे जनवरी 2026 से लागू किया जा सकता है. ऐसे में कर्मचारियों को एरियर का भी बड़ा फायदा मिल सकता है. शुरुआती कैलकुलेशन के मुताबिक Level 1, Level 3 और Level 5 कर्मचारियों को लाखों रुपये का एरियर मिल सकता है. यह रकम फिटमेंट फैक्टर के आधार पर तय होगी.
एरियर कैसे होगा तय
एरियर की कैलकुलेशन मौजूदा बेसिक सैलरी और नई सैलरी के अंतर के आधार पर की जाती है. इसमें केवल बेसिक पे को शामिल किया गया है. HRA और अन्य अलाउंस इसमें जोड़े नहीं गए हैं. यहां 20 महीने के एरियर का अनुमान लगाया गया है. अगर 8th Pay Commission जनवरी 2026 से लागू होता है तो कर्मचारियों को एकमुश्त बड़ी रकम मिल सकती है.
Level 1 कर्मचारियों को कितना मिलेगा एरियर
Level 1 कर्मचारियों की मौजूदा बेसिक सैलरी 18000 रुपये है. फिटमेंट फैक्टर 2.0 पर यह बढ़कर 36000 रुपये हो सकती है. इस हिसाब से 20 महीने का एरियर करीब 3.60 लाख रुपये बनता है. अगर फिटमेंट फैक्टर 2.57 तक जाता है तो यह एरियर बढ़कर करीब 5.65 लाख रुपये तक पहुंच सकता है. यानी इस लेवल पर कर्मचारियों को बड़ा फायदा हो सकता है.
Level 3 कर्मचारियों के लिए कैलकुलेशन
Level 3 कर्मचारियों की मौजूदा सैलरी 21700 रुपये है. फिटमेंट फैक्टर 2.0 पर यह बढ़कर 43400 रुपये हो सकती है. इस आधार पर 20 महीने का एरियर करीब 4.34 लाख रुपये बनता है. वहीं अगर फिटमेंट फैक्टर 2.57 होता है तो यह एरियर करीब 6.81 लाख रुपये तक जा सकता है.
Level 5 कर्मचारियों को कितना फायदा
Level 5 कर्मचारियों की बेसिक सैलरी 29200 रुपये है. फिटमेंट फैक्टर 2.0 पर नई सैलरी 58400 रुपये हो सकती है. इससे 20 महीने का एरियर करीब 5.84 लाख रुपये बनता है. अगर फिटमेंट फैक्टर 2.57 लागू होता है तो यह एरियर करीब 9.17 लाख रुपये तक पहुंच सकता है.
ये भी पढ़ें- सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, अप्रैल में मिल सकता है बढ़ा हुआ DA और एरियर, जानें पूरा हिसाब
फिटमेंट फैक्टर का क्या है असर
फिटमेंट फैक्टर जितना ज्यादा होगा एरियर भी उतना ही ज्यादा मिलेगा. 2.0 से लेकर 2.57 तक के अलग अलग फैक्टर पर सैलरी में बड़ा अंतर आता है. इसी के आधार पर कर्मचारियों की कुल कमाई तय होती है. इसलिए 8th Pay Commission में फिटमेंट फैक्टर सबसे अहम भूमिका निभाएगा.
