Budget 2026: इस बजट में क्या हुआ सस्ता, क्या हुआ महंगा जाने पूरी बात!
Union Budget 2026 आम आदमी की जेब पर क्या असर डालेगा, इसे लेकर सबसे ज्यादा सवाल उठ रहे हैं. इस बजट में सरकार ने मैन्युफैक्चरिंग और ग्रीन एनर्जी से जुड़े सेक्टर को बढ़ावा देने पर जोर दिया है. मोबाइल फोन, इलेक्ट्रिक वाहन, दवाइयों और सोलर प्रोडक्ट्स से जुड़े इनपुट पर राहत मिलने से इनकी कीमतों में आगे चलकर नरमी आने की उम्मीद जताई जा रही है. इससे टेक्नोलॉजी और हेल्थ से जुड़े उत्पाद आम लोगों के लिए कुछ हद तक सस्ते हो सकते हैं.
वहीं दूसरी ओर, बजट में कुछ सेक्टर ऐसे भी हैं जहां लागत बढ़ने का असर दिख सकता है. इसमें शराब, कोयला और कुछ कच्चे माल पर टैक्स स्ट्रक्चर या ड्यूटी में बदलाव से इनकी कीमतें महंगी हो सकती हैं. इसका सीधा असर रोजमर्रा के खर्च और महंगाई पर पड़ सकता है. कुल मिलाकर बजट 2026 में कुछ मोर्चों पर राहत और कुछ जगह दबाव दोनों नजर आते हैं। किसे फायदा और किसे नुकसान होगा, यह आने वाले महीनों में बाजार और कीमतों के रुझान से साफ होगा.




