क्रेडिट कार्ड रिवॉर्ड प्वाइंट्स को ऐसे करें इस्तेमाल, सही तरीके से रिडीम करेंगे तो मिलेगा ज्यादा फायदा
अगर आपके क्रेडिट कार्ड में रिवॉर्ड प्वाइंट्स जमा हैं तो उन्हें बिना सोचे समझे रिडीम न करें. हर रिवॉर्ड प्वाइंट की वैल्यू एक जैसी नहीं होती. बैंक ट्रैवल पोर्टल, एयरलाइन लॉयल्टी प्रोग्राम या कैशबैक में रिडीम करने पर अलग अलग फायदा मिल सकता है. सही रणनीति अपनाकर आप अपने रिवॉर्ड प्वाइंट्स से कई गुना ज्यादा वैल्यू हासिल कर सकते हैं.
Credit Card Reward Points: अगर आप भी क्रेडिट कार्ड से खरीदारी करके रिवॉर्ड प्वाइंट्स जमा करते हैं तो यह खबर आपके लिए है. कई लोग यह मान लेते हैं कि हर रिवॉर्ड प्वाइंट की कीमत एक रुपये होती है, जबकि ऐसा नहीं है. एक ही प्वाइंट अलग-अलग तरीके से रिडीम करने पर अलग वैल्यू दे सकता है. सही समय और सही जगह प्वाइंट्स का इस्तेमाल करके आप कई गुना ज्यादा फायदा उठा सकते हैं. इसलिए रिवॉर्ड प्वाइंट्स खर्च करने से पहले उनकी असली कीमत समझना जरूरी है.
हर रिवॉर्ड प्वाइंट की कीमत एक जैसी नहीं होती
क्रेडिट कार्ड का रिवॉर्ड प्वाइंट तभी वैल्यू रखता है जब आप उसे रिडीम करते हैं. कैशबैक, बैंक के ट्रैवल पोर्टल या एयरलाइन लॉयल्टी प्रोग्राम में एक ही प्वाइंट की कीमत अलग अलग हो सकती है. कई बार एक प्वाइंट केवल 25 पैसे का फायदा देता है, जबकि सही रिडेम्पशन पर उसकी कीमत 5 रुपये तक पहुंच सकती है. इसलिए केवल ज्यादा प्वाइंट्स जमा करना ही समझदारी नहीं है.
रिडीम करने से पहले जरूर निकालें प्वाइंट की वैल्यू
जानकारों का कहना है कि रिडीम करने से पहले प्रति प्वाइंट वैल्यू जरूर निकालनी चाहिए. इसके लिए जिस टिकट या होटल की कीमत है उसे जरूरी प्वाइंट्स से भाग दें. इससे पता चल जाएगा कि एक प्वाइंट की असली कीमत कितनी मिल रही है. अगर वैल्यू कम मिल रही हो तो प्वाइंट्स बचाकर रखना बेहतर हो सकता है.
बैंक ट्रैवल पोर्टल या एयरलाइन कौन सा विकल्प बेहतर
अगर आप साल में एक या दो बार घरेलू यात्रा करते हैं तो बैंक के ट्रैवल पोर्टल से टिकट बुक करना आसान और सुविधाजनक रहता है. लेकिन जो लोग विदेश यात्रा या बिजनेस क्लास में सफर करते हैं, उनके लिए एयरलाइन लॉयल्टी प्रोग्राम में प्वाइंट्स ट्रांसफर करना ज्यादा फायदे का सौदा हो सकता है. हालांकि पहले टिकट की उपलब्धता और सभी शर्तों की जांच जरूर करें.
रिवॉर्ड प्वाइंट्स को लंबे समय तक जमा न करें
कई लोग सालों तक रिवॉर्ड प्वाइंट्स जमा करते रहते हैं. लेकिन बैंक कभी भी रिडेम्पशन नियम, ट्रांसफर रेशियो या पार्टनर बदल सकते हैं. इससे आपके प्वाइंट्स की वैल्यू घट सकती है. इसलिए बिना किसी योजना के प्वाइंट्स जमा करने के बजाय जरूरत के हिसाब से समय- समय पर उनका इस्तेमाल करना बेहतर माना जाता है.
यह भी पढ़ें- क्या इस बार भी बढ़ेगी ITR भरने की आखिरी तारीख? जानें कैटेगरी वाइज डेडलाइन; देरी पर ₹5000 तक जुर्माना
सही कार्ड चुनना भी उतना ही जरूरी
केवल ज्यादा रिवॉर्ड प्वाइंट्स देने वाला कार्ड चुनना सही फैसला नहीं होता. आपको ऐसा क्रेडिट कार्ड चुनना चाहिए जो आपकी खर्च करने की आदत और यात्रा की जरूरत के मुताबिक हो. अगर आप ज्यादा यात्रा करते हैं तो ट्रैवल बेनिफिट वाला कार्ड बेहतर रहेगा. वहीं सामान्य खर्च करने वालों के लिए आसान रिडेम्पशन वाला कार्ड ज्यादा उपयोगी साबित हो सकता है.
Latest Stories
क्या इस बार भी बढ़ेगी ITR भरने की आखिरी तारीख? जानें कैटेगरी वाइज डेडलाइन; देरी पर ₹5000 तक जुर्माना
31 जुलाई के बाद ITR भरना पड़ सकता है महंगा, लेट फीस के साथ छूट जाएंगे कई बड़े फायदे
Corporate FD पर 9.1% तक ब्याज! क्या Bank FD छोड़कर इसमें निवेश करना होगा फायदे का सौदा?
