क्या जुलाई में केंद्र सरकार के कर्मचारियों को मिलेगा 4% DA हाइक? जानें क्या कहता है AICPI डेटा

मई 2026 के AICPI-IW आंकड़ों ने संकेत दिया है कि केंद्र सरकार के कर्मचारियों को जुलाई 2026 में महंगाई भत्ते (DA) में 3% बढ़ोतरी मिल सकती है. 12 महीनों का औसत AICPI-IW 148.075 रहने से DA 63.13% निकलता है, जिसे सरकार 63% मान सकती है.

मई 2026 के AICPI-IW आंकड़ों ने संकेत देते हैं कि(DA) में 3% बढ़ोतरी मिल सकती है. Image Credit: Canva/ Money9

DA Hike July 2026: केंद्र सरकार के लाखों कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए महंगाई भत्ते (Dearness Allowance-DA) को लेकर अच्छी खबर सामने आई है. लेबर ब्यूरो ने मई 2026 का ऑल इंडिया कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स-इंडस्ट्रियल वर्कर्स (AICPI-IW) जारी कर दिया है. मई 2026 में AICPI-IW का आंकड़ा 150.8 रहा, जो पिछले 12 महीनों का सबसे हाई लेवल है. हालांकि, जुलाई में घोषित होने वाले DA की अंतिम तस्वीर जून 2026 के AICPI-IW आंकड़े के बाद ही साफ होगी.

फिलहाल कितना है DA?

जनवरी 2026 में केंद्र सरकार ने कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 2% की बढ़ोतरी की थी. इसके बाद DA बढ़कर 60% हो गया था. अब मई तक के आंकड़े संकेत दे रहे हैं कि अगली बढ़ोतरी 3% हो सकती है.

पिछले 12 महीनों का AICPI-IW डेटा

महीनाAICPI-IW
जून 2025145.0
जुलाई 2025146.5
अगस्त 2025147.1
सितंबर 2025147.3
अक्टूबर 2025147.7
नवंबर 2025148.2
दिसंबर 2025148.2
जनवरी 2026148.6
फरवरी 2026148.5
मार्च 2026149.1
अप्रैल 2026149.9
मई 2026150.8
12 महीनों का औसत AICPI-IW = 148.075

DA की कैलकुलेशन कैसे होती है?

  • केंद्र सरकार महंगाई भत्ते की कैलकुलेशन इस फॉर्मूले से करती है:
  • DA% = [{12 महीने का औसत AICPI-IW (2001 बेस) – 261.42} ÷ 261.42] × 100
  • चूंकि वर्तमान AICPI-IW का बेस ईयर 2016 है, इसलिए पहले इसे 2.88 से गुणा कर 2001 बेस में बदला जाता है.
  • मई 2026 तक की कैलकुलेशन
  • 12 महीने का औसत AICPI-IW = 148.075
  • 2001 बेस में इंडेक्स = 148.075 × 2.88 = 426.456
  • अब फॉर्मूला लागू करें:
  • DA% = (426.456 – 261.42) ÷ 261.42 × 100
  • = 165.036 ÷ 261.42 × 100
  • = 0.6313 × 100
  • = 63.13%

सरकार DA को दशमलव में नहीं बल्कि निकटतम पूर्णांक (Nearest Round Figure) में घोषित करती है. इसलिए मौजूदा कैलकुलेशन के अनुसार DA 63% बनता है. यानी जनवरी 2026 के 60% DA की तुलना में 3% बढ़ोतरी की संभावना बन रही है.

क्या DA 64% तक पहुंच सकता है?

  • 4% DA बढ़ोतरी तभी संभव होगी, जब कुल DA 64% तक पहुंचे.
  • इसके लिए 12 महीनों का औसत AICPI-IW 148.86 होना चाहिए.
  • जानकारों के अनुसार ऐसा होने के लिए जून 2026 का AICPI-IW आंकड़ा करीब 154.5 रहना होगा.
  • हालांकि, पिछले 12 महीनों के ट्रेंड को देखते हुए 154.5 का आंकड़ा हासिल करना आसान नहीं माना जा रहा है. इसलिए फिलहाल 3% DA बढ़ोतरी की संभावना अधिक मजबूत दिखाई दे रही है.

3% DA बढ़ने पर वेतन कितना बढ़ेगा?

  • मान लीजिए किसी लेवल-6 कर्मचारी का बेसिक वेतन 35,400 रुपये है.
  • 50% DA पर कुल वेतन
  • 35,400 + (50% × 35,400)
  • = 35,400 + 17,700
  • = 53,100 रुपये
  • 53% DA पर कुल वेतन
  • 35,400 + (53% × 35,400)
  • = 35,400 + 18,762
  • = 54,162 रुपये
  • यानी 3% DA बढ़ने पर कर्मचारी के वेतन में 1,062 रुपये प्रति माह की बढ़ोतरी होगी.

यह भी पढ़ें- आज भी ठप रहेगी EPFO की सेवाएं, एक जुलाई से नहीं एक्टिव हो पाया पोर्टल, जानें नई डेडलाइन

अंतिम फैसला कब होगा?

हालांकि मई का AICPI-IW आंकड़ा 3% DA बढ़ोतरी की ओर मजबूत संकेत देता है, लेकिन अंतिम फैसला जून 2026 के AICPI-IW डेटा जारी होने के बाद ही होगा. लेबर ब्यूरो जुलाई के अंत में जून का महंगाई इंडेक्स जारी करेगा, जिसके आधार पर केंद्र सरकार DA बढ़ोतरी की आधिकारिक घोषणा करेगी.