EPFO का बड़ा फैसला! अब कर्मचारियों को मिलेगी ज्यादा Pension? Higher EPS Pension फिर से बहाल
कर्मचारी भविष्य निधि संगठन यानी Employees’ Provident Fund Organisation ने पेंशन से जुड़ा एक अहम फैसला लिया है. अब कर्मचारियों को अपनी पेंशन स्कीम के योगदान को फुल बेसिक सैलरी से लिंक करने का विकल्प फिर से मिल गया है. यह कदम खास तौर पर उन सीमित कर्मचारियों के लिए राहत लेकर आया है, जिन्होंने पहले हायर कंट्रीब्यूशन का विकल्प चुना था. यह प्रावधान 2014 में बंद कर दिया गया था, जिसके बाद से हायर ईपीएस पेंशन को लेकर काफी भ्रम बना हुआ था. नए फैसले के जरिए ईपीएफओ ने पेंशन योग्य वेतन सीमा से जुड़ी लंबे समय से चली आ रही उलझन को दूर करने की कोशिश की है.
इस बदलाव का सीधा असर उन कर्मचारियों पर पड़ेगा, जो ज्यादा पेंशन के लिए उच्च योगदान करना चाहते थे. फैसले से पेंशन नियमों को लेकर स्पष्टता आने की उम्मीद है और कर्मचारियों को अपनी रिटायरमेंट प्लानिंग बेहतर तरीके से करने में मदद मिल सकती है.
More Videos
Unclaimed PF Deposits | सरकार वापस करेगी आपके PF का पैसा! ₹11,000 करोड़ EPF Subscribers को मिलेंगे
क्या CIBIL स्कोर की जगह लेगा AI? बिना क्रेडिट हिस्ट्री भी मिल सकेगा लोन, जानें नई क्रेडिट सिस्टम की कहानी
Barni se Azadi। पैसों को लेकर क्या है महिलाओं का रवैया? क्या आज भी वित्तीय फैसलों के लिए पुरुषों पर निर्भर हैं महिलाएं?
