सरकारी vs प्राइवेट vs Small Finance Bank: सीनियर सिटीजन को FD पर कौन दे रहा सबसे ज्यादा ब्याज?
2026 में सीनियर सिटीजन के लिए FD के विकल्प पहले से ज्यादा विविध हो गए हैं. जहां Small Finance Banks 8 फीसदी तक का आकर्षक ब्याज दे रहे हैं, वहीं प्राइवेट और PSU बैंक भरोसे के साथ स्थिर रिटर्न का विकल्प दे रहे हैं. ऐसे में सही फैसला वही होगा, जो आपके जोखिम और जरूरत के हिसाब से फिट बैठे.

Senior Citizen FD Rates 2026: अगर आप या आपके घर के सीनियर सिटीजन सुरक्षित निवेश के साथ अच्छा रिटर्न चाहते हैं, तो फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) आज भी सबसे भरोसेमंद विकल्प बना हुआ है. खास बात ये है कि 2026 में अलग-अलग बैंकों के बीच ब्याज दरों में अच्छा खासा अंतर देखने को मिल रहा है, जिससे सही बैंक चुनना और भी जरूरी हो गया है.
अगर आप सीनियर सिटीजन हैं या आपके घर में कोई ऐसा है जिसके लिए आप एफडी कराने की सोच रहे हैं, लेकिन इस बात को लेकर कन्फ्यूज हैं कि कौन सा बैंक ज्यादा रिटर्न दे सकता है, तो चलिए जानते हैं.
स्मॉल फाइनेंस बैंक 3 साल के FD पर कितना दे रहे रिटर्न
- Jana Small Finance Bank — 8.00 फीसदी
- Utkarsh Small Finance Bank — 8.00 फीसदी
- Ujjivan Small Finance Bank — 7.70 फीसदी
- AU Small Finance Bank — 7.82 फीसदी
- Equitas Small Finance Bank — 7.50 फीसदी
- slice Small Finance Bank — 7.50 फीसदी
- Suryoday Small Finance Bank — 7.40 फीसदी
- Shivalik Small Finance Bank — 7.25 फीसदी
इसे भी पढ़ें- न बड़े नाम, न बड़ी चर्चा… फिर भी आशीष कचोलिया ने इन 4 स्टॉक्स में लगाया पैसा, एक ने तो 5 साल में दिया 9500% का रिटर्न
प्राइवेट बैंक 3 साल के FD पर कितना दे रहे रिटर्न
- Bandhan Bank — 7.75 फीसदी
- YES Bank — 7.75 फीसदी
- RBL Bank — 7.70 फीसदी
- SBM Bank India — 7.60 फीसदी
- IDFC FIRST Bank — 7.50 फीसदी
- IndusInd Bank — 7.15 फीसदी
- DCB Bank — 7.25 फीसदी
- Axis Bank — 6.95 फीसदी
इसे भी पढ़ें- 66 की उम्र में भी नहीं रुके कदम, रिटायर्ड क्लर्क ने Blinkit डिलीवरी से पूरे किए 10000 ऑर्डर, वजह कर देगा हैरान
सरकारी बैंक 3 साल के FD पर कितना दे रहे रिटर्न
- Bank of India — 7.00 फीसदी
- Punjab National Bank — 7 फीसदी
- State Bank of India — 6.80 फीसदी
- Bank of Baroda — 6.85 फीसदी
- Indian Overseas Bank — 6.60 फीसदी
- Indian Bank — 6.55 फीसदी
इसे भी पढ़ें- पानी के सेक्टर में पैसा ही पैसा, इन 3 कंपनियों के पास ₹1.6 लाख करोड़ तक का ऑर्डर बुक, क्या बनेगा अगला मल्टीबैगर?