तत्काल टिकट पर बड़ा फैसला! रेलवे ने बदल दिए नियम; Confirm Ticket मिलने का रास्ता हुआ साफ?
भारतीय रेलवे अपने Passenger Reservation System – PRS को पूरी तरह बदलने की तैयारी में है. रेलवे मंत्रालय ने इस दिशा में कई अहम फैसले लिए हैं जो टिकट बुकिंग को तेज़, पारदर्शी और यात्री केंद्रित बनाएंगे. रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने हाल ही में इन सुधारों की समीक्षा की और निर्देश दिया कि टिकटिंग सिस्टम को यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए स्मार्ट और भरोसेमंद बनाया जाए. जुलाई 2025 का महीना रेलवे से सफर करने वालों के लिए काफी खास होने वाला है. दरअसल, 1 जुलाई से भारतीय रेलवे नियमों में कई अहम बदलाव करने वाली है. ये बदलाव सीधे तौर पर यात्रियों की जेब और बुकिंग सिस्टम को प्रभावित करेंगे. इनमें से दो नियम 1 जुलाई से लागू होंगे और एक नया नियम 15 जुलाई से. इन बदलावों में रेलवे के किराए में बढ़ोतरी, तत्काल टिकट बुकिंग नियमों में सख्ती समेत कई अहम परिवर्तन हैं. चलिए जानते हैं कि रेलवे क्या-क्या बदलने वाला है. 1 जुलाई से ट्रेन यात्रा पहले के मुकाबले थोड़ी महंगी हो जाएगी. रेलवे ने किरायों में बदलाव किया है. इसके तहत, AC क्लास में 2 पैसे प्रति किमी की बढ़ोतरी होगी. उदाहरण के लिए, अगर आप 3AC में भोपाल से दिल्ली (700 किमी) जाते हैं, तो अभी तक 1090 रुपये किराया लगता था. 1 जुलाई के बाद आपको करीब 14 रुपये अधिक देने होंगे, यानी अब 1104 रुपये.
More Videos
8th Pay Commission New Demands के बाद DA पर रार! Shiv Gopal Mishra ने किसे लिखी चिट्ठी?
Low Interest का झांसा! होम लोन के Hidden Charges कैसे बढ़ाते हैं खर्च
दिग्गज हुए फेल, SIP Investors ने कर दिया बड़ा खेल! AMFI Data
