बिहार में बुजुर्ग-दिव्यांग- विधवा पेंशनधारियों की बल्ले-बल्ले, CM नीतीश ने राशि की तीन गुना; अब मिलेंगे 1100 रुपये

बिहार विधानसभा चुनाव से पहले बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्य के वृद्धजनों, विकलांगों और विधवा महिलाओं को बड़ी सौगात दी है. इन्हें मासिक मिलने वाली 400 रुपये की पेंशन को बढ़ाकर 1100 रुपये कर दिया गया है. इससे बिहार के करीब 1 करोड़ 9 लाख 69 हजार 255 लोगों को लाभ मिलेगा.

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार Image Credit:

Old Age Pension Bihar: बिहार में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एक बड़ा ऐलान किया है. दरअसल, राज्य सरकार ने सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत मिलने वाली राशि को बढ़ा दिया है. अब इसके लाभार्थियों यानी बुजुर्गों, विकलांगों और विधवा महिलाओं की मासिक पेंशन 400 रुपये से बढ़ाकर 1100 रुपये कर दी गई है. इसकी जानकारी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर दी. सभी लाभार्थियों को जुलाई महीने से पेंशन बढ़ी हुई दर से मिलना शुरू हो जाएगी. बता दें, इससे बिहार के करीब 1 करोड़ 9 लाख 69 हजार 255 लोगों को लाभ मिलेगा.

इतने तारीख को मिलेगा बढ़ा हुआ पैसा

सीएम नीतीश कुमार ने ऐलान किया कि सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत अब सभी पात्र लाभार्थियों को 1100 की मासिक पेंशन दी जाएगी. उन्होंने कहा, “मैं यह जानकारी देते हुए बेहद खुश हूं कि अब बुजुर्गों, विकलांगों और विधवा महिलाओं को 400 की जगह 1100 रुपये हर महीने दिए जाएंगे. सभी लाभार्थियों के खाते में यह राशि हर महीने की 10 तारीख तक ट्रांसफर कर दी जाएगी.

पंचायती राज प्रतिनिधियों के भत्तों में भी बढ़ोतरी

वहीं, एक अहम बैठक में मुख्यमंत्री ने पंचायती राज व्यवस्था के जनप्रतिनिधियों के भत्तों में भी इजाफा किया. जिला परिषद अध्यक्ष का मासिक भत्ता 20,000 रुपये से बढ़ाकर 30,000 कर दिया गया है. उपाध्यक्ष को अब 10,000 की बजाय 20,000 रुपये मिलेंगे. जबकि मुखिया का मासिक भत्ता 5,000 से बढ़ाकर 7,500 रुपये कर दिया गया है. इसके अलावा, साथ ही मनरेगा योजनाओं को लेकर भी सरकार ने अहम फैसला लिया है. अब ग्राम पंचायत के मुखिया 10 लाख रुपये तक की योजना को स्वीकृति देने के लिए अधिकृत होंगे. जबकि पहले यह सीमा 5 लाख रुपये थी.

चुनाव से पहले मास्टरस्ट्रोक

बता दें, सीएम नीतीश कुमार की यह घोषणा ऐसे समय पर आई है जब राज्य में विधानसभा चुनाव नजदीक हैं. जेडीयू और बीजेपी समेत एनडीए गठबंधन विपक्षी महागठबंधन (राजद-कांग्रेस) के खिलाफ एकजुट होकर अपनी स्थिति मजबूत करने में जुटा है. शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सीवान का दौरा किया. यह वर्ष 2025 में उनका बिहार का पांचवां दौरा था. उन्होंने करीब ₹5,736 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात दी, जिनमें शामिल हैं, 22 शहरी विकास परियोजनाएं, 6 नई सड़क परियोजनाएं, एक रेलवे परियोजना, दो नई ट्रेनों की शुरुआत, जिनमें एक वंदे भारत एक्सप्रेस भी शामिल है.

इसे भी पढ़ें- एयर इंडिया हादसे में तीन कर्मचारियों की लापरवाही आई सामने, DGCA ने लिया बड़ा एक्शन, जानें पूरा मामला

Latest Stories

LPG किल्लत के बीच रसोई में फिर दिखेगा केरोसिन तेल, जानें क्या है लेटेस्ट रेट, इस शहर में मिल रहा 15रु लीटर

LPG गैस के लिए हैं परेशान? जान लें Bharat Gas, Indane और HP के बुकिंग नंबर, मिनटों में बुक करें सिलेंडर

Ground Report: कहीं 400 रु किलो गैस तो कहीं ₹5100 में 14 Kg वाला LPG सिलेंडर, होटल-ढाबों पर संकट, थाली हुई 15% तक महंगी

निवेश में सफलता के लिए तीन चीजें जरूरी! सही निवेश, लंबा समय और संयम…ये सारे गुण महिलाओं में: नवनीत मुनोत

LPG सिलेंडर नियम में बड़ा बदलाव, ग्रामीण इलाकों में 25 दिन की जगह अब 45 दिन में होगी बुकिंग, बढ़ेगी लोगों की परेशानी

लोन लेने वाले के लिए बड़ी खबर, Canara Bank ने बढ़ाईं लेंडिंग दरें, जानें EMI पर क्या पड़ेगा असर