8वें वेतन आयोग में देरी! DA एरियर की उम्मीद बरकरार, HRA और ट्रांसपोर्ट अलाउंस पर संशय; जानें क्या है बड़ा अपडेट
वर्तमान में HRA शहर की श्रेणी के अनुसार बेसिक सैलरी का 10 फीसदी से 30 फीसदी तक मिलता है, जबकि ट्रांसपोर्ट अलाउंस 1,350 से 7,200 रुपये तक निर्धारित है. ये दोनों भत्ते बेसिक सैलरी से जुड़े हुए हैं. महंगाई भत्ता (DA) के 50 फीसदी तक पहुंचने पर इन भत्तों में 25 फीसदी की वृद्धि हो चुकी है.
8th Pay Commission : केंद्रीय सरकारी कर्मचारी 8वें वेतन आयोग के लागू होने के बाद बड़ी सैलरी बढ़ोतरी की उम्मीद कर रहे हैं. हालांकि, आयोग की रिपोर्ट जमा होने और उसके लागू होने की समय-सीमा यह तय करेगी कि एरियर की गणना किस प्रकार होगी. इसमें हाउस रेंट अलाउंस (HRA), महंगाई भत्ता (DA) और ट्रांसपोर्ट अलाउंस (TPTA) जैसे महत्वपूर्ण हिस्सा शामिल हैं. अब अहम सवाल ये है कि एक्सपर्ट क्यों कह रहे हैं कि HRA और ट्रांसपोर्ट अलाउंस का एरियर मिलने की संभावना कम है, आइए जानते हैं.
मई 2027 तक आ सकती है रिपोर्ट
नवंबर 2025 में गठित किए गए 8वें वेतन आयोग को अपनी सिफारिशें प्रस्तुत करने के लिए 18 महीने का समय दिया गया है. इस हिसाब से रिपोर्ट जमा करने की अंतिम तिथि मई 2027 मानी जा रही है. इसके बाद केंद्रीय मंत्रिमंडल की मंजूरी और नियमों की अधिसूचना जारी होने में अतिरिक्त 3 से 6 महीने लग सकते हैं. ऐसे में संशोधित पे स्ट्रक्चर (वेतन संरचना) 2027 की दूसरी छमाही में लागू होने की संभावना है.
20 से 24 महीने का मिल सकता है एरियर
क्योंकि नए पेस्केल (Pay Scale) को 1 जनवरी 2026 से प्रभावी माना जा सकता है, इसलिए कर्मचारियों को 20 से 24 महीनों का बड़ा एरियर मिलने की उम्मीद है. यह एरियर मुख्य रूप से बेसिक पे में हुए अंतर के आधार पर होगा.
DA का एरियर मिलने की संभावना
फाइनेंशियल एक्सपर्ट रामचंद्रन कृष्णमूर्ति ने ET Wealth को बताया कि केंद्रीय कर्मचारियों को महंगाई भत्ते (DA) का पूरा एरियर मिलने की संभावना है, क्योंकि DA की गणना संशोधित बेसिक पे के आधार पर हर महीने की जाती है.
HRA और TPTA एरियर पर लग सकता है झटका
एक्सपर्ट के अनुसार, दो अन्य प्रमुख भत्तों—हाउस रेंट अलाउंस (HRA) और ट्रांसपोर्ट अलाउंस (TPTA)—का एरियर मिलने की संभावना कम है. पिछले वेतन आयोगों के अनुभव बताते हैं कि HRA में संशोधन आमतौर पर भविष्य की तारीख से लागू किया जाता है, न कि पिछली तारीख से. इसका मतलब है कि देरी की अवधि का HRA एरियर कर्मचारियों को नहीं मिलेगा. इसी तरह, ट्रांसपोर्ट अलाउंस (TPTA) भी एक निश्चित नीति-आधारित भत्ता माना जाता है, इसलिए इसका एरियर भी आमतौर पर नहीं दिया जाता.
DA बढ़ने से पहले ही बढ़ चुके हैं भत्ते
वर्तमान में HRA शहर की श्रेणी के अनुसार बेसिक सैलरी का 10 फीसदी से 30 फीसदी तक मिलता है, जबकि ट्रांसपोर्ट अलाउंस 1,350 से 7,200 रुपये तक निर्धारित है. ये दोनों भत्ते बेसिक सैलरी से जुड़े हुए हैं. महंगाई भत्ता (DA) 50 फीसदी तक पहुंचने पर इन भत्तों में 25 फीसदी की वृद्धि हो चुकी है. फिलहाल DA की दर 60 फीसदी है.
ऐसे होगी एरियर की गणना
एरियर की गणना 7वें वेतन आयोग और 8वें वेतन आयोग के तहत मिलने वाली बेसिक सैलरी के मासिक अंतर को देरी के महीनों की संख्या से गुणा करके की जाएगी.
इसे भी पढ़ें- 8वें वेतन आयोग में बड़ा प्रस्ताव, सरकार ने मंजूर किया तो 400 फीसदी तक बढ़ सकती है सैलरी; जानें पूरा मामला
Latest Stories
8th Pay Commission में देरी तो ₹3.32 लाख तक का नुकसान! लेवल-7 कर्मचारियों पर ऐसे पड़ेगा असर, समझें पूरा हिसाब
₹3.17 लाख महीने की सैलरी, फिर भी न शेयर खरीदा न Mutual Fund! EPF-NPS के भरोसे ₹20 करोड़ का फंड! आखिर कैसे
9 लाख लगाने पर हर महीने कितनी होगी कमाई? ये सरकारी स्कीम 1 साल में देगी इतना ब्याज
