TV9 NETWORK
User
Sign In

By signing in or creating an account, you agree with Associated Broadcasting Company's Terms & Conditions and Privacy Policy.

8वां वेतन आयोग

भारत में सरकारी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों की सैलरी, भत्तों और पेंशन ढांचे में बदलाव के लिए केंद्र सरकार समय-समय पर वेतन आयोग का गठन करती है. अब करोड़ों केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स की नजर 8वें वेतन आयोग पर टिकी है.माना जा रहा है कि इसकी सिफारिशों से बेसिक सैलरी, फिटमेंट फैक्टर, डीए और पेंशन में बड़ा बदलाव हो सकता है. 7वें वेतन आयोग के तहत न्यूनतम बेसिक सैलरी 7,000 रुपये से बढ़ाकर 18,000 रुपये की गई थी. वहीं फिटमेंट फैक्टर 2.57 तय किया गया था.अब कर्मचारी संगठनों की मांग है कि 8वें वेतन आयोग में फिटमेंट फैक्टर को बढ़ाकर 3.0 से 3.68 तक किया जाए, ताकि महंगाई के असर को संतुलित किया जा सके। यदि ऐसा होता है तो कर्मचारियों की न्यूनतम बेसिक सैलरी में बड़ा उछाल देखने को मिल सकता है.बढ़ती महंगाई और जीवन-यापन की लागत के बीच नए वेतन ढांचे को लेकर उम्मीदें लगातार बढ़ रही हैं.

Read More

8th Pay Commission को लेकर सेंट्रल गवर्नमेंट एम्प्लॉइज की सैलरी से जुड़ी बड़ी मांग सामने आई है. एम्प्लॉइ ऑर्गनाइजेशंस ने DA को बेसिक पे में मर्ज करने का सुझाव दिया है. कुछ ऑर्गनाइजेशंस ने 25% DA पर मर्जर की मांग की है, जबकि कुछ ने 50% थ्रेशोल्ड का प्रस्ताव रखा है.

8th Pay Commission यानी 8th CPC की कंसल्टेशन प्रोसेस के बीच पेंशनर्स संगठनों ने पेंशन रिविजन, मिनिमम पेंशन, फिटमेंट फैक्टर, डियरनेस रिलीफ और पेंशन कम्यूटेशन को लेकर कई मांगें रखी हैं. पेंशनर्स ने मिनिमम पेंशन को LPD या अंतिम 10 महीनों के एवरेज एमोल्यूमेंट्स का 67 प्रतिशत करने और उम्र के आधार पर पेंशन एनहांसमेंट की मांग की है.

8वें वेतन आयोग के तहत पुराने पेंशनरों की पेंशन संशोधन को लेकर असमंजस बना हुआ है. पेंशनर संगठनों ने सरकार से ToR में बदलाव कर 1 जनवरी 2026 से पहले रिटायर हुए कर्मचारियों और फैमिली पेंशनरों को स्पष्ट रूप से शामिल करने की मांग की है.

8th Pay Commission Arrears: प्रक्रियाओं के कारण संशोधित वेतन मिलने में कई महीने की देरी हो सकती है. आमतौर पर, कर्मचारियों को देरी की अवधि के लिए बनता बकाया भुगतान मिल जाता है.कर्मचारी की मौजूदा बेसिक सैलरी पर एक फिटमेंट फैक्टर लागू किया जाता है.

8th पे कमीशन के सामने केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स ने कम्यूटेड पेंशन की बहाली अवधि घटाने की बड़ी मांग रखी है. संगठनों का कहना है कि मौजूदा 15 साल का नियम पुराने ब्याज दर और एक्ट्यूअरियल मानकों पर आधारित है. उनकी मांग है कि बदली हुई परिस्थितियों को देखते हुए पेंशन बहाली की अवधि 10 से 12 साल के बीच तय की जाए. अगर सरकार फ्यूचर में इस मांग को स्वीकार करती है तो कम्यूटेड पेंशन लेने वाले पेंशनर्स को पेंशन पहले बहाल होने का फायदा मिल सकता है.

जस्टिस रंजना प्रकाश देसाई की अध्यक्षता में, 8वें वेतन आयोग को केंद्र सरकार के कर्मचारियों के वेतन, भत्ते और पेंशन की समीक्षा करने का काम सौंपा गया है. उम्मीद है कि यह आयोग नवंबर 2025 में अपने गठन के लगभग 18 महीने बाद, यानी मई-जून 2027 तक केंद्र सरकार को अपनी अंतिम रिपोर्ट सौंप देगा.

8वें वेतन आयोग को लेकर Bharat Pensioners’ Samaj और All India Defence Employees’ Federation ने सरकार से Terms of Reference में बदलाव की मांग की है. संगठनों की मांग है कि 1 जनवरी 2026 से पहले रिटायर हुए कर्मचारियों की पेंशन और फैमिली पेंशन को भी स्पष्ट रूप से शामिल किया जाए. इसके अलावा पुराने और नए पेंशनरों के बीच समानता की मांग की गई है.

8वां केंद्रीय वेतन आयोग कर्मचारी और पेंशनभोगी संगठनों से बातचीत कर रहा है. आयोग अगस्त और सितंबर में जयपुर, चेन्नई, पुडुचेरी और चंडीगढ़ समेत कई जगहों पर बैठक करेगा. संबंधित संगठन, जिन्होंने अपना ज्ञापन जमा किया है और अभी आयोग से मुलाकात नहीं की है, बैठक के लिए समय मांग सकते हैं. आवेदन की अलग-अलग अंतिम तारीख तय की गई है.

8th Pay Commission: संसद में दिए गए हालिया जवाब में रिपोर्ट सौंपने के लिए 18 महीने की समय-सीमा के अलावा किसी खास तारीख का जिक्र नहीं किया गया है. सरकार का अनुमान है कि 1 मार्च 2026 तक लगभग 35.77 लाख केंद्र सरकार के सिविलियन कर्मचारी सेवा में थे.

8th Pay Commission: आयोग की सिफारिशों का असर केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के एक बड़े हिस्से पर पड़ेगा. आयोग को अपनी सिफारिशें सौंपने के लिए गठन की तारीख से 18 महीने का समय दिया गया है.

कर्मचारी और पेंशनर्स के संगठनों ने 8वें वेतन आयोग से सालाना वेतन वृद्धि की दर बढ़ाने और महंगाई भत्ते (DA) को एक निश्चित स्तर पर पहुंचने के बाद मूल वेतन में मिलाने का आग्रह किया है. इस बीच कर्मचारी और पेंशनर्स के संगठन लगातार अपनी मांग रख रहे हैं और अपने प्रस्ताव भी दे रहे हैं.

एक करोड़ से अधिक लोगों को DA (महंगाई भत्ता) और DR (महंगाई राहत) में बढ़ोतरी का फायदा मिलता है. आयोग की बातचीत और सलाह-मशविरे की प्रक्रिया अभी भी जारी है. 8th CPC ने अप्रैल में स्टेकहोल्डर्स के साथ बैठकें शुरू कीं और अप्रैल, मई, जून और जुलाई में कई राज्यों के दौरे और बैठकें कीं.

8वें वेतन आयोग से पहले केंद्रीय कर्मचारियों की न्यूनतम बेसिक सैलरी ₹69,000 करने की मांग तेज हो गई है. कर्मचारी संगठनों ने 3.833 फिटमेंट फैक्टर, बड़े परिवार, बढ़े हुए आवास, भोजन और अन्य खर्चों के आधार पर नया वेतन फॉर्मूला सरकार के सामने रखा है.

8th Pay Commission: पिछले वेतन आयोगों को देखें तो समीक्षा और मंजूरी की प्रक्रिया में आम तौर पर कई महीने लगे थे. 7वें केंद्रीय वेतन आयोग ने नवंबर 2015 में अपनी रिपोर्ट सौंपी थी और केंद्रीय मंत्रिमंडल ने जून 2016 में ज्यादातर सिफारिशों को मंजूरी दी थी.

आठवें वेतन आयोग (8th Pay Commission) को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है. आयोग ने केंद्रीय मंत्रालयों, सरकारी विभागों, केंद्र शासित प्रदेशों और स्वायत्त संस्थानों से जरूरी आंकड़े जमा करने की अंतिम तारीख बढ़ाकर 31 जुलाई कर दी है. वजह यह है कि कई विभाग अब तक कर्मचारियों, पेंशनर्स, वेतन ढांचे और अन्य जरूरी जानकारियां […]

8वें वेतन आयोग में फिटमेंट फैक्टर को लेकर चर्चाएं तेज हैं. कई रिपोर्ट्स में 2.10 फिटमेंट फैक्टर का अनुमान लगाया गया है, हालांकि सरकार ने अभी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है. ऐसे में अगर यह लागू होता है, तो केंद्रीय कर्मचारियों की बेसिक सैलरी और कुल मासिक वेतन में अच्छी बढ़ोतरी हो सकती है.

पेंशनधारक लंबे समय से 8वें वेतन आयोग का इंतजार कर रहे हैं. सभी की नजर इस बात पर है कि नया वेतन आयोग कब अपनी सिफारिशें देगा और वेतन में कितनी बढ़ोतरी हो सकती है. हालांकि फिलहाल वेतन आयोग को लेकर कोई अंतिम फैसला सामने नहीं आया है, लेकिन कर्मचारियों को जल्द एक दूसरी राहत मिल सकती है.

आयोग देशभर में कर्मचारी संगठनों, यूनियनों और अन्य पक्षों से सुझाव ले रहा है. इस बीच सबसे ज्यादा चर्चा फिटमेंट फैक्टर को लेकर हो रही है, क्योंकि इसी के आधार पर कर्मचारियों की नई बेसिक सैलरी तय की जाएगी. कई कर्मचारी संगठनों ने आयोग से 3.83 फिटमेंट फैक्टर लागू करने की मांग की है.

आठवें वेतन आयोग को लेकर देश के लाखों सरकारी कर्मचारी और पेंशनर्स काफी उत्साहित हैं. लोगों की सबसे बड़ी चिंता यह है कि बढ़ी हुई सैलरी और पेंशन कब से मिलेगी. बातचीत में बताया गया कि आयोग तेजी से काम कर रहा है और अलग-अलग राज्यों में बैठकों का दौर जारी है. उम्मीद जताई जा […]

वर्तमान में HRA शहर की श्रेणी के अनुसार बेसिक सैलरी का 10 फीसदी से 30 फीसदी तक मिलता है, जबकि ट्रांसपोर्ट अलाउंस 1,350 से 7,200 रुपये तक निर्धारित है. ये दोनों भत्ते बेसिक सैलरी से जुड़े हुए हैं. महंगाई भत्ता (DA) के 50 फीसदी तक पहुंचने पर इन भत्तों में 25 फीसदी की वृद्धि हो चुकी है.

सरकार ने 3 नवंबर 2025 को गजट नोटिफिकेशन जारी कर इस आयोग का गठन कर दिया था. इसके बाद अब आयोग कर्मचारियों, यूनियनों, पेंशनर्स और अलग-अलग मंत्रालयों से सुझाव लेने की प्रक्रिया में जुटा है. आने वाले दिनों में होने वाली बैठकों को काफी अहम माना जा रहा है, क्योंकि इन्हीं चर्चाओं के आधार पर कर्मचारियों की सैलरी, पेंशन और भत्तों में बदलाव की तस्वीर तय होगी.

आयोग ने कर्मचारियों की मांगों पर सकारात्मक रुख दिखाया है. माना जा रहा है कि 8वां वेतन आयोग 1 जनवरी 2026 से लागू हो सकता है.

हर किसी की नजर इस बात पर है कि नई वेतन आयोग की सिफारिशों में सैलरी कितनी बढ़ेगी. लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि सरकारी कर्मचारियों की सैलरी सिर्फ महंगाई भत्ता या फिटमेंट फैक्टर से तय नहीं होती. इसके पीछे एक और बड़ा फॉर्मूला काम करता है, जिसे “फैमिली यूनिट” कहा जाता है.