कौन सा PSU बैंक दे रहा सबसे कम रेट पर पर्सनल लोन लोन, देखे ताजा रेट; किस बैंक में मिलेगा ज्यादा फायदा
मई 2026 में पब्लिक सेक्टर बैंकों ने पर्सनल लोन की ब्याज दरों को काफी कंपटीटिव बना दिया है. बैंक ऑफ इंडिया 7.10 फीसदी से सबसे सस्ता लोन दे रहा है, जबकि केनरा बैंक, यूनियन बैंक और इंडियन बैंक 7.15 फीसदी से शुरुआत कर रहे हैं. वहीं बैंक ऑफ बड़ौदा, एसबीआई और पीएनबी भी आकर्षक दरों पर लोन दे रहे हैं.

Personal Loan Rates May 2026: मई 2026 में पर्सनल लोन लेने की सोच रहे लोगों के लिए अच्छी खबर है. पब्लिक सेक्टर बैंक कम ब्याज दरों के साथ सस्ते लोन का विकल्प दे रहे हैं. देश के बड़े सरकारी बैंक जैसे State Bank of India, Punjab National Bank और Bank of Baroda ग्राहकों को आकर्षक ब्याज दरों पर लोन दे रहे हैं. इन बैंकों की सबसे बड़ी खासियत भरोसा, ट्रांसपेरेंसी और आसान प्रक्रिया है. आइए जानते हैं मई 2026 में कौन से बैंक सबसे सस्ते पर्सनल लोन दे रहे हैं और उनकी ब्याज दरें क्या हैं.
पब्लिक सेक्टर बैंक क्यों हैं पहली पसंद
पब्लिक सेक्टर बैंक लंबे समय से ग्राहकों के भरोसे का केंद्र रहे हैं. सरकारी कंट्रोल होने के कारण इनमें सुरक्षा और ट्रांसपेरेंसी ज्यादा होती है. इन बैंकों में ब्याज दरें प्राइवेट बैंकों के मुकाबले कम रहती हैं. साथ ही लोन प्रक्रिया भी काफी आसान और साफ होती है. यही वजह है कि देशभर में लोग पर्सनल लोन के लिए इन बैंकों को प्राथमिकता देते हैं.
सबसे कम ब्याज दर कौन दे रहा
इस समय Bank of India सबसे कम 7.10 फीसदी से पर्सनल लोन दे रहा है. इसके बाद Canara Bank, Union Bank of India और Indian Bank 7.15 फीसदी से लोन दे रहे हैं. यह दरें उन ग्राहकों के लिए फायदेमंद हैं जो कम लागत पर लोन लेना चाहते हैं.
मिड रेंज में कौन से बैंक दे रहे ऑफर
अगर आप दूसरे विकल्प देख रहे हैं तो Bank of Baroda 7.20 फीसदी से लोन दे रहा है. वहीं State Bank of India 7.25 फीसदी और Punjab National Bank 7.30 फीसदी से लोन ऑफर कर रहे हैं. ये दरें भी काफी कंपटीटिव मानी जा रही हैं.
| Bank | Interest Rate |
|---|---|
| Bank of India | 7.10% |
| Canara Bank | 7.15% |
| Union Bank | 7.15% |
| Indian Bank | 7.15% |
| Bank of Baroda | 7.20% |
| State Bank of India | 7.25% |
| Punjab National Bank | 7.30% |
किन बातों का रखें ध्यान
पर्सनल लोन लेते समय सिर्फ ब्याज दर देखना काफी नहीं होता. आपको अपनी इनकम, क्रेडिट स्कोर और रिपेमेंट क्षमता को भी ध्यान में रखना चाहिए. इसके अलावा प्रोसेसिंग फीस और अन्य चार्ज भी चेक करना जरूरी है. सही प्लानिंग से लिया गया लोन आपकी आर्थिक स्थिति को बेहतर बना सकता है.
ये भी पढ़ें- अब ऑनलाइन गेम पर नया टैक्स सिस्टम, 30% तक देनी पड़ सकती है कमाई; जानें लूडो, चेस और e-sports का नियम
किन लोगों को मिल सकता है सस्ता लोन
जिन लोगों का क्रेडिट स्कोर अच्छा होता है और जिनकी इनकम स्थिर होती है, उन्हें कम ब्याज दर पर लोन मिलने की संभावना ज्यादा होती है. इसके अलावा बैंक आपके रोजगार और पुराने लोन रिकॉर्ड को भी देखते हैं. इसलिए आवेदन से पहले अपनी प्रोफाइल मजबूत करना जरूरी है.