कौन हैं Recode Studios के मालिक, जिनके IPO का GMP मचा रहा धूम, 5 मई से पैसा लगाने का मौका
Recode Studios Limited का IPO 5 मई 2026 को खुलने जा रहा है. कंपनी किफायती लग्जरी कॉस्मेटिक्स और स्किनकेयर प्रोडक्ट्स बनाती है और D2C मॉडल पर काम करती है. इसके फाउंडर Dheeraj Bansal और Rahul Sachdeva हैं.
Recode Studios IPO: कॉस्मेटिक और स्किनकेयर सेक्टर की कंपनी Recode Studios Limited का IPO 5 मई 2026 से निवेश के लिए खुलने जा रहा है. किफायती लग्जरी ब्यूटी प्रोडक्ट्स के लिए जानी जाने वाली यह कंपनी अब शेयर बाजार में कदम रखने जा रही है. कंपनी का फोकस भारतीय स्किन टोन और अलग-अलग मौसम के हिसाब से प्रोडक्ट तैयार करने पर है. ऐसे में निवेशकों के लिए यह IPO खास मौका माना जा रहा है. आइए जानते हैं कंपनी के मालिक कौन हैं, यह क्या काम करती है और IPO से जुड़ी पूरी डिटेल.
कौन हैं कंपनी के मालिक
Recode Studios Limited के फाउंडर्स Dheeraj Bansal और Rahul Sachdeva हैं. धीरज बंसल कंपनी के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर हैं और फाइनेंस व ऑपरेशन देखते हैं. वहीं राहुल सचदेवा कंपनी के ब्रांड और डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाते हैं. इसके अलावा करण बंसल, शेली बंसल, शालिनी त्रेहन और पलक त्रेहन भी प्रमोटर और बोर्ड में शामिल हैं.
कंपनी क्या काम करती है
Recode Studios Limited एक ब्यूटी और स्किनकेयर ब्रांड है, जो किफायती कीमत पर प्रीमियम क्वालिटी प्रोडक्ट्स उपलब्ध कराता है. कंपनी के पास 350 से ज्यादा प्रोडक्ट्स का पोर्टफोलियो है, जिसमें मेकअप, स्किनकेयर और ब्यूटी एक्सेसरीज शामिल हैं. इसके प्रमुख प्रोडक्ट्स में फाउंडेशन, प्राइमर, काजल, लिपस्टिक और स्किनकेयर आइटम शामिल हैं. कंपनी D2C मॉडल पर काम करती है और टियर 2 और टियर 3 शहरों में अपनी मजबूत पहुंच बना चुकी है.
IPO की पूरी डिटेल
Recode Studios Limited का IPO 5 मई से 7 मई 2026 तक खुला रहेगा. यह 44.59 करोड़ रुपये का बुक बिल्ड इश्यू है, जिसमें फ्रेश इश्यू और ऑफर फॉर सेल दोनों शामिल हैं. कंपनी ने इसका प्राइस बैंड 150 से 158 रुपये प्रति शेयर तय किया है. रिटेल निवेशकों के लिए न्यूनतम निवेश 2.52 लाख रुपये है. शेयरों की लिस्टिंग 12 मई 2026 को BSE SME प्लेटफॉर्म पर होने की संभावना है.
ये भी पढ़ें-IPO Next Week: अगले हफ्ते खुल रहे ₹3491 करोड़ के तीन IPO, GMP में उछाल; ₹36000 तक हो सकता है लिस्टिंग गेन
क्या है GMP का हाल
मार्केट में Recode Studios Limited के IPO को लेकर अच्छा उत्साह दिख रहा है. 4 मई को शाम 4 बजे तक ग्रे मार्केट प्रीमियम यानी GMP करीब 45 रुपये चल रहा है. इस आधार पर अनुमानित लिस्टिंग प्राइस 203 रुपये तक पहुंच सकता है. यानी निवेशकों को करीब 28 फीसदी तक का संभावित लाभ मिल सकता है.
कैसी है कंपनी के वित्तीय प्रदर्शन
Recode Studios Limited के वित्तीय प्रदर्शन में पिछले कुछ वर्षों में तेज सुधार देखने को मिला है. मार्च 2025 में कंपनी का सालाना रेवेन्यू करीब 47.9 करोड़ रुपये रहा, जो सालाना आधार पर 29.8 फीसदी की ग्रोथ है. वहीं नेट प्रॉफिट 3.3 करोड़ रुपये तक पहुंच गया, जिसमें 1104 फीसदी से अधिक की जबरदस्त ग्रोथ दर्ज हुई है. ऑपरेटिंग प्रॉफिट 6.1 करोड़ रुपये रहा और EBITDA मार्जिन करीब 13 फीसदी तक पहुंच गया. कंपनी का नेट प्रॉफिट मार्जिन भी बढ़कर लगभग 6.9 फीसदी हो गया है, जो बेहतर मुनाफे की ओर संकेत करता है.
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, GMP, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
IPO है या पैसे छापने की मशीन! रॉकेट की तरह भाग रहा GMP, ₹36000 तक हो सकता है लिस्टिंग गेन
IPO Next Week: अगले हफ्ते खुल रहे ₹3491 करोड़ के तीन IPO, GMP में उछाल; ₹36000 तक हो सकता है लिस्टिंग गेन
IPO खुलने से पहले ही GMP बना रॉकेट, लो से 236% उछला, ₹29600 का हो रहा लिस्टिंग गेन, जानें निवेश के लिए चाहिए कितनी रकम
