PNB ग्राहकों के लिए बड़ी खबर, इन 13 डेबिट कार्ड पर ATM से कैश निकालने की डेली लिमिट 50% घटेगी, देखें पूरी लिस्ट

पंजाब नेशनल बैंक (PNB) ने अपने कुछ डेबिट कार्डों के लिए एटीएम से रोजाना नकद निकासी की सीमा में बदलाव किया है. बैंक के मुताबिक नए नियम 1 अप्रैल 2026 से लागू होंगे. इस बदलाव के तहत कुछ कार्डों पर निकासी सीमा घटा दी गई है. हालांकि, अन्य कार्डों और POS व ऑनलाइन ट्रांजैक्शन की लिमिट में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

PNB ATM Withdrawal Limit Image Credit: Canva/ Money9

PNB ATM Withdrawal Limit: देश की सरकारी बैंक पंजाब नेशनल बैंक (PNB) ने अपने कुछ डेबिट कार्डों के लिए ATM से रोजाना पैसे निकालने की सीमा (ATM Withdrawal Limit) में बदलाव करने का फैसला किया है. बैंक के अनुसार यह नए नियम 1 अप्रैल 2026 से लागू होंगे. बैंक का कहना है कि यह कदम ग्राहकों की सुरक्षा बढ़ाने और डिजिटल बैंकिंग को और सुरक्षित बनाने के लिए उठाया गया है.

कई डेबिट कार्ड पर लिमिट घटाकर 50,000 रुपये

डेबिट कार्डवर्तमान एटीएम नकद निकासी सीमा (प्रति दिन)बदला हुआ एटीएम नकद निकासी सीमा (प्रति दिन)
RuPay NCMC प्लेटिनम डोमेस्टिक डेबिट कार्ड₹1,00,000₹50,000
RuPay NCMC प्लेटिनम इंटरनेशनल डेबिट कार्ड₹1,00,000₹50,000
RuPay वुमेन पावर प्लेटिनम डेबिट कार्ड₹1,00,000₹50,000
RuPay PNB पलाश डेबिट कार्ड – रिसाइकल्ड PVC डेबिट कार्ड₹1,00,000₹50,000
RuPay बिजनेस प्लेटिनम NCMC डेबिट कार्ड₹1,00,000₹50,000
मास्टरकार्ड प्लेटिनम डेबिट कार्ड₹1,00,000₹50,000
Visa Gold Debit Card₹1,00,000₹50,000
PNB Mastercard Platinum Rise₹1,00,000₹50,000

कुछ कार्डों पर लिमिट 1.5 लाख से घटाकर 75,000

डेबिट कार्डमौजूदा ATM नकद निकासी सीमा (प्रति दिन)बदला हुआ ATM नकद निकासी सीमा (प्रति दिन)
RuPay Select डेबिट कार्ड₹1,50,000₹75,000
PNB RuPay Select Neo₹1,50,000₹75,000
PNB RuPay Select Excel₹1,50,000₹75,000
VISA Signature डेबिट कार्ड₹1,50,000₹75,000
MasterCard Business डेबिट कार्ड₹1,50,000₹75,000

बाकी डेबिट कार्डों की लिमिट में कोई बदलाव नहीं

बैंक ने साफ किया है कि जिन डेबिट कार्डों का नाम इस सूची में नहीं है, उनकी एटीएम से पैसे निकालने की रोजाना सीमा पहले की तरह ही रहेगी. यानी बाकी कार्ड धारकों को इस बदलाव से कोई असर नहीं पड़ेगा.

ग्राहक खुद भी बदल सकते हैं ATM लिमिट

PNB के ग्राहक चाहें तो तय सीमा के अंदर अपनी एटीएम निकासी लिमिट को सेट या रीसेट भी कर सकते हैं. इसके लिए इंटरनेट बैंकिंग, PNB One मोबाइल ऐप, IVR या व्हाट्सएप बैंकिंग की मदद ली जा सकती है.

POS और ऑनलाइन ट्रांजैक्शन लिमिट में कोई बदलाव नहीं

बैंक ने यह भी स्पष्ट किया है कि POS (प्वाइंट ऑफ सेल), ई-कॉमर्स और कॉन्टैक्टलेस भुगतान से जुड़े ट्रांजैक्शन लिमिट में किसी तरह का बदलाव नहीं किया गया है. यानी दुकानों या ऑनलाइन खरीदारी के लिए पहले जैसी ही लिमिट लागू रहेगी.