गुरुग्राम ने मुंबई को पछाड़ा, 10 करोड़ से महंगे लग्जरी घरों की बिक्री 80% उछली, ₹24,120 करोड़ का रिकॉर्ड

लग्जरी हाउसिंग में गुरुग्राम ने बड़ा मुकाम हासिल किया है. 10 करोड़ रुपये और उससे ज्यादा कीमत वाले घरों की बिक्री 2025 में 80 फीसदी बढ़कर 24,120 करोड़ रुपये पहुंच गई, जिससे मुंबई पीछे छूट गई. बढ़ती यूनिट सेल, ऊंची कीमतें और नए प्रीमियम इलाकों ने इस तेजी को मजबूती दी है.

Real Estate Image Credit: FreePik

गुरुग्राम का रियल एस्टेट बाजार एक बार फिर सुर्खियों में है. लग्जरी घरों की बिक्री के मामले में इस शहर ने देश की सबसे महंगी प्रॉपर्टी मार्केट मानी जाने वाली मुंबई को भी पीछे छोड़ दिया है. 10 करोड़ रुपये या उससे ज्यादा कीमत वाले घरों की बिक्री में जबरदस्त उछाल देखा गया है, जिसने यह साफ कर दिया है कि हाई-एंड रियल एस्टेट के खरीदारों के लिए गुरुग्राम अब पहली पसंद बनता जा रहा है.

लग्जरी होम्स की बिक्री में 80 फीसदी उछाल

India Sotheby’s International Realty (ISIR) और डेटा एनालिटिक्स कंपनी CRE Matrix की एक रिपोर्ट के मुताबिक, साल 2025 में गुरुग्राम में 10 करोड़ रुपये और उससे अधिक कीमत वाले लग्जरी घरों की बिक्री 80 फीसदी बढ़कर 24,120 करोड़ रुपये पहुंच गई. इससे पिछले साल यानी 2024 में यह आंकड़ा 13,384 करोड़ रुपये था. यह बढ़ोतरी न सिर्फ कीमतों में इजाफे से हुई है, बल्कि बिकने वाले घरों की संख्या भी तेजी से बढ़ी है.

रिपोर्ट के अनुसार, गुरुग्राम में 10 करोड़ रुपये से ऊपर के घरों की बिक्री यूनिट के हिसाब से भी करीब तीन गुना बढ़ी है. 2024 में जहां 519 लग्जरी घर बिके थे, वहीं 2025 में यह संख्या बढ़कर 1,494 यूनिट हो गई. यह दिखाता है कि बड़े बजट के खरीदार अब सिर्फ निवेश नहीं, बल्कि रहने के लिए भी ऐसे प्रोजेक्ट्स को चुन रहे हैं.

मुंबई को पीछे छोड़ने वाला गुरुग्राम

रिपोर्ट में बताया गया है कि वैल्यू के लिहाज से गुरुग्राम ने मुंबई को पीछे छोड़ दिया है. जहां गुरुग्राम में 10 करोड़ रुपये से ऊपर के घरों की बिक्री 24,120 करोड़ रुपये रही, वहीं मुंबई में इसी कैटेगरी में बिक्री का आंकड़ा 21,902 करोड़ रुपये रहा. यह बदलाव देश के लग्जरी हाउसिंग ट्रेंड में बड़ा संकेत माना जा रहा है.

यह भी पढ़ें: हरियाणा सरकार की नई पॉलिसी, अब सेंट्रलाइज्ड अकाउंट में आएगा नगर निगम की जमीन का पैसा, फंड के दुरुपयोग पर लगेगी रोक

नए इलाकों से मिल रहा ग्रोथ को सपोर्ट

India Sotheby’s International Realty की एरिया डायरेक्टर टीना तलवार का कहना है कि यह तेजी अब सिर्फ पुराने और प्रीमियम इलाकों तक सीमित नहीं है. द्वारका एक्सप्रेसवे, गोल्फ कोर्स रोड और गोल्फ कोर्स एक्सटेंशन रोड जैसे नए माइक्रो-मार्केट्स इस ग्रोथ को आगे बढ़ा रहे हैं. बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर, शानदार प्रोजेक्ट्स और कनेक्टिविटी ने इन इलाकों को लग्जरी खरीदारों के लिए आकर्षक बनाया है.

CRE Matrix के को-फाउंडर और CEO अभिषेक किरण गुप्ता के मुताबिक, पिछले दो सालों में लग्जरी सेगमेंट में करीब दस गुना ग्रोथ यह दिखाती है कि निवेशकों का भरोसा मजबूत है. हाई-नेट-वर्थ इंडिविजुअल्स की बढ़ती संख्या और लगातार आ रहा कैपिटल इस सेगमेंट को और ताकत दे रहा है.

Latest Stories

हरियाणा सरकार की नई पॉलिसी, अब सेंट्रलाइज्ड अकाउंट में आएगा नगर निगम की जमीन का पैसा, फंड के दुरुपयोग पर लगेगी रोक

UP में बिछेगा 2340KM हाई-स्पीड सड़कों का जाल, नेपाल बॉर्डर से MP तक बनेंगी 6 वर्टिकल रोड, 20 जिलों को होगा सीधा फायदा

गंगा एक्सप्रेसवे और यमुना एक्सप्रेसवे हो जाएंगे लिंक, पश्चिमी UP के इन एरिया को होगा फायदा, 74 किलोमीटर होगी लंबाई

इस राज्य में जमीन का भी बनेगा आधार कार्ड, जानें क्या है Bhu Aadhaar, आम लोगों को ऐसे होगा फायदा

क्या अलॉटमेंट लेटर से बनता है कैपिटल एसेट? ITAT के एक फैसले से समझिए टैक्स की हर परत

35000 करोड़ रुपये से यूपी में बनेंगे नए शहर, लिस्ट में लखनऊ, आगरा भी शामिल, EWS और LIG परिवारों को होगा फायदा