रेंटल इनकम और लॉन्ग टर्म रिटर्न! कीमत बढ़ने के बावजूद युवा कर रहे रियल एस्टेट में निवेश
सिंगल हो या फिर शादीशुदा आज का युवा देरी से लिए जाने वाले फैसलों को करियर के शुरुआत में ही ले रहे हैं. प्रॉपर्टी की कीमतें बढ़ रही हैं लेकिन इसका बावजूद भी युवा आखिर प्रॉपर्टी में ही क्यों निवेश कर रहे हैं, एक्सपर्ट्स ने इसके पीछे के कारण को समझाया है.

Property की कीमतें भले ही आसमान छू रही हैं लेकिन फिर भी हाई-एंड रियल एस्टेट की डिमांड में किसी भी तरह की कोई कमी देखने को नहीं मिली है. युवा अब घर को केवल रहने की नजर से नहीं बल्कि फाइनेंशियल सिक्योरिटी, बेहतर लाइफस्टाइल और लंबे समय में पैसा बनाने के तौर पर प्रॉपर्टी को देख रहे हैं. मिलेनियल्स के बीच प्रीमियम प्रॉपर्टी काफी डिमांड में है और इसके पीछे कुछ बड़े कारण हैं.
सिक्योरिटी और घर: फाइनेंशियली इंडिपेंडेंट होने के बाद अब युवा अपने पुश्तैनी घर से अलग घर चाहते हैं. यह बदलते लाइफस्टाइल, स्टेबिलिटी और फाइनेंशियल सिक्योरिटी के बीच बैलेंस बनाने का नजरिया है.
कम कीमत में सुविधाएं: युवाओं को हाई-राइज सोसाइटीज में कई सुविधाएं मिल जाती हैं जो उन्हें काफी रास आती हैं जैसे कि क्लब, पार्क, पार्किंग, जिम, स्विमिंग पूल, लिफ्ट और 24 घंटे सिक्योरिटी. इसी के साथ उन्हें अपने जैसे लाइफस्टाइल वाले लोगों की कम्युनिटी भी मिल जाती है. कुल मिलाकर बात इतनी सी है कि जब कम कीमत में इतना कुछ मिल रहा हो तो भला कौन ही होगा जिसे ये सभी सुख-सुविधाएं रास नहीं आएंगी.
लंबे समय में बढ़िया रिटर्न की उम्मीद: शेयर मार्केट में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिलता है, बाजार की तुलना युवा लोग रियल एस्टेट को लंबे समय तक पैसा बनाने, रेंटल इनकम और फाइनेंशियल इंडिपेंडेंस के तरीके के तौर पर देख रहे हैं, जिसमें कंपाउंडिंग रिटर्न दिख रहा है.
बढ़ता इंफ्रास्ट्रक्चर: युवा अब ऐसे इलाकों में निवेश कर रहे हैं जहां रेल, मेट्रो, एजुकेशनल इंस्टीट्यूशन, एयरपोर्ट और इंडस्ट्रियल कॉरिडोर जैसे बड़े इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट आने वाले हैं. इसके पीछे युवाओं की सोच केवल बेहतर कनेक्टिविटी तक ही सीमिय नहीं हैं, उन्हें भविष्य में प्रॉपर्टी की कीमतें बढ़ने की भी उम्मीद है.
रियल एस्टेट एक्सपर्ट का क्या है कहना?
AIGIN के CMD राकेश कुमार अग्रवाल ने बताया है कि इंफ्रास्ट्रक्चर का तेजी से विस्तार हो रहा है और नए रियल एस्टेट हॉटस्पॉट बन रहे हैं और युवा इन्वेस्टर इन इलाकों के आसपास प्रॉपर्टी खरीद रहे हैं. युवा मौजूदा जरूरतों से परे भविष्य की संभावनाओं को देखते हुए प्रॉपर्टी में निवेश कर रहे हैं जहां लाइफस्टाइल और इन्वेस्टमेंट पर रिटर्न मायने रखता है. प्रीमियम प्रॉपर्टी को अब एक एसेट के रूप में युवा देख रहे हैं जिससे कैपिटल एप्रिसिएशन, प्रीमियम रेंटल और फाइनेंशियल सिक्योरिटी जैसे फायदे दिख रहे हैं.
रियरको प्राइवेट लिमिटेड की MD गीतांजलि खन्ना का कहना है कि शेयर बाजार में काफी अस्थिरता है और लोग इस उतार-चढ़ाव के पीछे भागने के बजाय प्रीमियम और अल्ट्रा-लग्जरी रेजिडेंशियल प्रॉपर्टी में इन्वेस्ट कर रहे हैं और मेगा इंफ्रास्ट्रक्चर हब के आसपास उभरते रियल एस्टेट डेस्टिनेशन पर ध्यान दे रहे हैं. सिस्टमैटिक और रिसेशन-प्रूफ इन्वेस्टमेंट की स्ट्रैटेजी अब शॉर्ट से लॉन्ग-टर्म में बदल गई है, जिससे कंपाउंडिंग और अच्छी रेंटल इनकम के फायदे मिलते हैं.
डिसिप्लिन्ड फाइनेंशियल सिक्योरिटी
डिलिजेंट बिल्डर्स के CEO अश्विनी नागपाल ने बताया कि युवा चाहे शादीशुदा हो या फिर सिंगल, करियर शुरू होते ही प्रॉपर्टी को एक डिसिप्लिन्ड फाइनेंशियल सिक्योरिटी के तौर पर देख रहे हैं. इसके पीछे का कारण बदलते फाइनेंशियल हालात, सोच-समझकर फाइनेंशियल प्लानिंग और बढ़ती महंगाई हो सकती है. जैसे-जैसे वैल्यू बढ़ती है, यह अगली पीढ़ी के लिए पैसिव इनकम और वेल्थ का सोर्स भी बन रहा है.
रेनॉक्स ग्रुप के चेयरमैन शैलेंद्र शर्मा का कहना है कि युवा स्टेबिलिटी, फाइनेंशियल सिक्योरिटी, सामाजिक सोच और बदलते लाइफस्टाइल की वजह से प्रॉपर्टी खरीद रहे हैं. वह माता-पिता के घर या फिर सिंगल रहने की जगह से आगे बढ़कर इन्वेस्टमेंट को सिक्योर करने, एक रेगुलर इनकम का सोर्स बनाने और आने वाली पीढ़ियों के लिए वेल्थ बनाने के लिए भी घर में निवेश कर रहे हैं.
ये भी पढ़ें- नोएडा में क्यों बढ़ रहे जमीनों और फ्लैट्स के दाम? क्या कहते हैं रियल एस्टेट एक्सपर्ट्स