जेवर एयरपोर्ट के पास मात्र 7.5 लाख में मिलेगा प्लॉट, EWS कोटा वालों की मौज; जानें स्कीम की पूरी डिटेल
नोएडा एयरपोर्ट की चमक के साथ अब आम लोगों के लिए घर पाने का सपना भी पास आ रहा है. एक नई स्कीम की शुरुआत होने जा रही है, जो खासकर आर्थिक रूप से कमजोर लोगों के लिए राहत लेकर आई है. लेकिन इस स्कीम की सबसे खास बात क्या है?
यमना एक्सप्रेसवे के किनारे, जहां आने वाले वक्त में नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (जेवर एयरपोर्ट) की रफ्तार बसने जा रही है, वहीं अब कामगारों और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) के लिए भी घर का सपना साकार होने वाला है. यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (YEIDA) ने 7.5 लाख रुपये में अफोर्डेबल हाउसिंग प्लॉट्स की नई योजना लाने की तैयारी पूरी कर ली है.
नोएडा एयरपोर्ट और यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र में देश-विदेश की बड़ी कंपनियां निवेश कर रही हैं. ऐसे में बड़ी संख्या में मजदूरों और फैक्ट्री कर्मचारियों को आवास की जरूरत होगी. YEIDA की यह पहल उस जरूरत को पूरा करने की दिशा में एक अहम कदम है.
4,000 से ज्यादा प्लॉट्स, सिर्फ EWS के लिए
YEIDA के मुताबिक, यह योजना EWS वर्ग और खासकर फैक्ट्री वर्कर्स के लिए लाई जा रही है, जो यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र में काम कर रहे हैं. स्कीम के तहत 4,288 प्लॉट्स उपलब्ध कराए जाएंगे, जिनका आकार 30 वर्गमीटर होगा और कीमत 7.5 लाख रुपये तय की गई है.
प्राधिकरण के सीईओ अरुणवीर सिंह मनीकंट्रोल के हवाले से बताया कि 29 फीसदी प्लॉट्स उन लोगों के लिए आरक्षित होंगे जो YEIDA क्षेत्र की परियोजनाओं में कार्यरत हैं, जबकि 5 फीसदी प्लॉट्स रिटायर्ड डिफेंस कर्मियों और YEIDA कर्मचारियों के लिए भी आरक्षित रहेंगे.
कहां मिलेंगे ये प्लॉट्स?
यह स्कीम यमुना एक्सप्रेसवे के पास सेक्टर 17, सेक्टर 18 (6B और 2A), और सेक्टर 20 में लागू की जाएगी.
- सबसे ज्यादा 2,335 प्लॉट्स सेक्टर 18 (6B) में होंगे
- 881 प्लॉट्स सेक्टर 18 (2A) में
- 548 प्लॉट्स सेक्टर 20 में
- 524 प्लॉट्स सेक्टर 17 में
यह भी पढ़ें: सोना उगल रही जेवर एयरपोर्ट के पास की जमीन, कीमत इतनी कि अंबानी और अडानी जैसे अरबपति भी 100 बार सोचेंगे
कैसे करें आवेदन?
प्राधिकरण जल्द ही स्कीम की लॉन्च और अंतिम तारीख की घोषणा करेगा. इच्छुक आवेदकों को कुल प्लॉट मूल्य का 10 फीसदी रकम एडवांस में जमा करनी होगी. सफल आवेदकों का चयन लकी ड्रा के माध्यम से होगा. इसके अलावा प्लॉट की रकम सात साल तक की किश्तों में चुकाई जा सकेगी.
Latest Stories
15000 करोड़ रुपये निवेश करेगी Prestige Estates, जानिए किन शहरों में शुरू होंगे नए प्रोजेक्ट
गुरुग्राम में रियल एस्टेट को मिली नई रफ्तार, RERA ने 6 महीने में 51 प्रोजेक्ट को दी मंजूरी; जानें पूरा डिटेल
केंद्र सरकार ने 14115 करोड़ रुपये की दो बड़ी हाईवे प्रोजेक्ट को दी मंजूरी, दिल्ली और उत्तर प्रदेश की कनेक्टिविटी होगी बेहतर
