2030 तक 500 अरब डॉलर तक पहुंचेगी टेक इंडस्ट्री, ये 3 IT स्टॉक डिस्काउंट पर हो रहे ट्रेड; फ्यूचर ग्रोथ पर रखें नजर
2026 में भारतीय शेयर बाजार में IT सेक्टर के कई शेयर दबाव में बने हुए हैं. आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के बढ़ते प्रभाव, पारंपरिक IT सर्विस मॉडल पर चुनौतियां और मिडिल ईस्ट में बढ़ते जियोपॉलिटिकल टेंशन के कारण निवेशकों की सेंटिमेंट कमजोर हुई है. Coforge, Cyient और Accelya Solutions जैसे शेयरों में हाल के महीनों में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है. हालांकि एक्सपर्ट्स का मानना है कि लंबी अवधि में भारतीय टेक्नोलॉजी इंडस्ट्री की संभावनाएं मजबूत हैं.
IT Sector Stocks: 2026 में मार्केट में IT सेक्टर के शेयर लगातार दबाव में बने हुए हैं. आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के बढ़ते प्रभाव और पारंपरिक IT सर्विस मॉडल पर बढ़ती चुनौतियों ने निवेशकों की सेंटिमेंट कमजोर कर दी है. इसके अलावा मिडिल ईस्ट में बढ़ते युद्ध ने भी बाजार की सेंटिमेंट को और खराब किया है. हालांकि एक्सपर्ट्स मानते हैं कि लंबी अवधि में भारतीय टेक्नोलॉजी इंडस्ट्री की संभावनाएं मजबूत बनी हुई हैं. India Brand Equity Foundation (IBEF) के अनुसार 2030 तक भारत का टेक्नोलॉजी सेक्टर लगभग 43,100 अरब रुपये यानी करीब 500 अरब डॉलर के रेवेन्यू तक पहुंच सकता है. ऐसे में आइए आपको उन कंपनियों के बारे में बताते हैं जिनमें हाल के समय में भारी गिरावट देखने को मिली है और इनपर इस गिरावट के बाद नजर रखी जा सकती है.
Accelya Solutions पर दबाव
Accelya Solutions एक IT कंपनी है जो वैश्विक एविएशन इंडस्ट्री को टेक्नोलॉजी सॉल्यूशंस प्रदान करती है. कंपनी एयरलाइन टिकटिंग से लेकर रेवेन्यू अकाउंटिंग, रेवेन्यू एश्योरेंस और कॉस्ट मैनेजमेंट तक की सर्विस देती है. कंपनी के पास दुनिया भर में 250 से ज्यादा एयरलाइंस, ट्रैवल एजेंट और लॉजिस्टिक्स कंपनियों का क्लाइंट बेस है.
हालांकि पिछले कुछ समय में कंपनी के शेयर में गिरावट देखने को मिली है, क्योंकि रेवेन्यू ग्रोथ धीमी रही है. कंपनी का शेयर पिछले तीन महीने में 10.32 फीसदी टूट चुका है, जबकि छह महीने में इसमें 16.67 फीसदी की गिरावट हुई है. पिछले एक साल में इसमें 8.60 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है. शुक्रवार को कंपनी का शेयर 2.14 फीसदी टूटकर 1,174.60 रुपये पर पहुंच गया.
Coforge शेयर में तेज गिरावट
Coforge (पहले NIIT Technologies) के शेयर में हाल के महीनों में बड़ी गिरावट आई है. यह अपने 52 वीक हाई 1,994 रुपये से गिरकर 1,089 रुपये पर पहुंच गया है. पिछले तीन महीने में इसमें 41.26 फीसदी की गिरावट हुई है, जबकि छह महीने में 38.29 फीसदी टूट चुका है. पिछले एक साल में इसमें 26.62 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है. हाल ही में कंपनी ने Encora का लगभग 2.35 अरब डॉलर में अधिग्रहण किया है.
Cyient शेयर भी निवेशकों को कर रहा निराश
Hyderabad स्थित Cyient एक ग्लोबल इंजीनियरिंग और टेक्नोलॉजी सॉल्यूशंस कंपनी है, जो 300 से ज्यादा ग्राहकों को सर्विस देती है. कंपनी एयरोस्पेस, कनेक्टिविटी, सेमीकंडक्टर और ऑटोमोटिव इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे क्षेत्रों में विस्तार कर रही है. 2025 में कंपनी ने Cyient Semiconductors नाम से एक नई सब्सिडियरी भी शुरू की है और AI तथा GenAI टेक्नोलॉजी को अपने बिजनेस में शामिल किया है. हालांकि FY24 के बाद कंपनी की रेवेन्यू ग्रोथ लगभग स्थिर हो गई है, जिसके कारण निवेशकों का भरोसा कमजोर पड़ा है.
अगर शेयर की बात करें तो शुक्रवार को कंपनी का शेयर 3.60 फीसदी गिरकर 870.10 रुपये पर पहुंच गया. बीते तीन महीने में इसमें 24.85 फीसदी की गिरावट हुई है, जबकि छह महीने में 29.25 फीसदी टूट चुका है. पिछले एक साल में इसमें 28.08 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है.
यह भी पढ़ें: 14 मार्च से ₹2300 तक महंगा होगा IndiGo का टिकट, जेट फ्यूल बढ़ने से एयरलाइन ने लगाया नया चार्ज
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
