Closing Bell: सेंसेक्स 230 अंक चढ़ा और निफ्टी 23700 के ऊपर बंद, बैंकिंग शेयर चमके

Closing Bell: शुक्रवार को भारतीय शेयर बाजार बढ़त के साथ बंद हुआ, जिसमें ICICI Bank, HDFC Bank और Axis Bank जैसे बड़े बैंकिंग शेयरों ने अहम भूमिका निभाई. 'बुल' और 'बेयर' के बीच जोर-आजमाइश साफ दिखाई दी. बाजारों ने जोरदार वापसी की कोशिश की.

शेयर मार्केट में तेजी. Image Credit: Canva/ Money9

Closing Bell: भारतीय शेयर बाजार बढ़त के साथ बंद हुआ. ईरान और अमेरिका के बीच शांति समझौते की नई उम्मीदों और अन्य फैक्टर्स से निवेशकों का मनोबल बढ़ने के कारण सेंसेक्स और निफ्टी में जबरदस्त उछाल देखने को मिला. ‘बुल’ और ‘बेयर’ के बीच जोर-आजमाइश साफ दिखाई दी. बाजारों ने जोरदार वापसी की कोशिश की. लेकिन ऊपरी स्तरों पर बिकवाली के दबाव के चलते वे अपनी बढ़त बनाए रखने में नाकाम रहे.

सेंसेक्स 232 अंकों या 0.31 फीसदी की बढ़त के साथ 75,415.35 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 50 65 अंकों या 0.27 फीसदी की बढ़त के साथ 23,719.30 पर क्लोज हुआ.

मिड और स्मॉल-कैप सेगमेंट का प्रदर्शन उम्मीद से कम रहा, क्योंकि BSE 150 Midcap इंडेक्स 0.11% ऊपर चढ़ा, जबकि BSE 250 Smallcap इंडेक्स 0.26% नीचे गिरा.

टॉप गेनर्स और लूजर्स

सेंसेक्स इंडेक्स में Trent, Axis Bank, ICICI Bank और Asian Paints सबसे अधिक बढ़त बनाने वाले शेयरों में शामिल रहे, जबकि Sun Pharma, ITC और Power Grid सबसे ज़्यादा गिरावट वाले शेयरों में शामिल रहे.

सेक्टोरल इंडेक्स

सेक्टोरल परफॉर्मर्स में Nifty Private Bank, Nifty Metal और Nifty Bank सबसे ज्यादा बढ़त बनाने वाले इंडेक्स रहे, जिनमें 1.40 फीसदी तक की तेजी देखने को मिली. वहीं, दूसरी ओर, Nifty Media और Nifty Pharma सबसे ज्यादा गिरावट वाले इंडेक्स रहे, जिनमें से हर एक में 1% से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई. Nifty IT और Nifty Oil & Gas जैसे अन्य इंडेक्स भी गिरावट के साथ बंद हुए़.

दूसरी ओर, निफ्टी हेल्थकेयर (1.52% नीचे), मीडिया (1.47% नीचे) और फार्मा (1.27% नीचे) काफी नीचे बंद हुए.

कच्चे तेल की कीमतें

ईरान और अमेरिका के बीच संभावित शांति समझौते को लेकर बनी अनिश्चितता के चलते, तेल की कीमत का बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 2% से ज्यादा उछलकर $105 प्रति बैरल से ऊपर ट्रेड करने लगा.

मजबूत हुआ रुपया

रुपया लगातार दूसरे सत्र में मज़बूत हुआ और अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 95.68 के एक हफ्ते के उच्चतम स्तर पर बंद हुआ, जबकि गुरुवार को यह 96.20 पर बंद हुआ था. घरेलू मुद्रा अब 20 मई को 96.96 के रिकॉर्ड निचले स्तर से 1.3 प्रतिशत उबर चुकी है और पिछले दो कारोबारी सत्रों में इसमें 1.2 प्रतिशत की बढ़त हुई है.

यह भी पढ़ें: SBI म्यूचुअल फंड ने इस बैंक में बढ़ाई हिस्सेदारी, शेयर में लगातार उछाल; एक साल में आई इतनी तेजी